CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Registry Scam : रजिस्ट्री में करोड़ों का खेल बेनकाब! 452 लोगों को नोटिस, संपत्ति नीलामी की तैयारी

CG Registry Scam : रजिस्ट्री में करोड़ों का खेल बेनकाब! 452 लोगों को नोटिस, संपत्ति नीलामी की तैयारी

By Newsdesk Admin
07/06/2026
Share
CG Registry Scam
CG Registry Scam

सीजी भास्कर, 07 जून :  संपत्ति रजिस्ट्री (CG Registry Scam)  में गलत जानकारी देकर शासन को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वालों पर अब पंजीयन विभाग का शिकंजा कसने लगा है। वर्ष 2014-15 से लेकर 2025-26 तक हुई रजिस्ट्रियों की जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आने के बाद रायपुर जिले में 452 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन पर 14 करोड़ रुपये से अधिक की स्टांप ड्यूटी चोरी करने का आरोप है। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि बकाया राशि जमा नहीं करने वालों की संपत्तियां कुर्क कर नीलाम की जाएंगी।

Contents
  • रजिस्ट्री में सामने आया करोड़ों का खेल
  • 15 दिन की मोहलत, फिर होगी नीलामी
  • फार्म हाउस और होटलों की भी जांच
  • गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

रजिस्ट्री में सामने आया करोड़ों का खेल

पंजीयन विभाग (CG Registry Scam)   की जांच में खुलासा हुआ है कि कई लोगों ने संपत्ति की वास्तविक जानकारी छिपाकर कम स्टांप शुल्क चुकाया। कुछ मामलों में निर्मित मकान को खाली प्लॉट बताकर रजिस्ट्री कराई गई, तो कई लोगों ने जमीन का वास्तविक रकबा कम दर्शाया। जांच में बंगले के आकार, मंजिलों की संख्या और भूमि की प्रकृति तक छिपाने के मामले भी सामने आए हैं।

नई ऑडिट रिपोर्ट में जमीन, मकान, फ्लैट, बंगले और फार्म हाउस से जुड़ी बड़ी संख्या में संदिग्ध रजिस्ट्रियों को चिन्हित किया गया है, जिनकी विस्तृत जांच जारी है।

15 दिन की मोहलत, फिर होगी नीलामी

मुख्य जिला पंजीयक कार्यालय ने सभी संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर बकाया स्टांप शुल्क जमा करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि तय समय सीमा में राशि जमा नहीं करने वालों की संपत्ति कुर्क कर नीलामी की जाएगी।

जानकारी के अनुसार अब तक 16 संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि 20 जून के बाद भी यदि बकाया जमा नहीं हुआ तो नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और जुर्माने सहित पूरी राशि वसूल की जाएगी।

फार्म हाउस और होटलों की भी जांच

जांच के दौरान फार्म हाउस और होटल कारोबार से जुड़े कई मामलों में भी गड़बड़ियां सामने आई हैं। कुछ होटल संचालकों पर कमरों की संख्या कम दर्शाकर स्टांप शुल्क बचाने का आरोप है, जबकि कई फार्म हाउस मालिकों ने व्यावसायिक निर्माण को कृषि भूमि बताकर रजिस्ट्री कराई। विभाग द्वारा ऐसे मामलों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है और मौके पर जाकर दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है।

गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

मुख्य जिला पंजीयक विनोज कोचे ने कहा कि स्टांप शुल्क चोरी करने वालों की पहचान लगातार की जा रही है। जहां भी अनियमितता मिलेगी, वहां मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य राजस्व हानि रोकना और रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

FSSAI Action on Dabur : डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:अब्दुल की ID से आया मेल, अमोनियम सल्फर IED लगाने का दावा
Railway Ticket Checking Drive: बिना टिकट यात्रियों पर कसा शिकंजा, 3.74 लाख रुपये का जुर्माना
Seed Blackmarketing : धान बीज की बिक्री पर अचानक लगी रोक, निरीक्षण में सामने आईं कई अनियमितताएं
Free Coaching : हर प्रतिभा को मिलेगा अवसर, 684 विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई निशुल्क नीट-जेईई कोचिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fisheries Subsidy Chhattisgarh : मछली पालन के लिए सरकार देगी 60% पैसा, 1 लाख कमाने का मौका, जानें योजना
Fisheries Subsidy Chhattisgarh : मछली पालन के लिए सरकार देगी 60% पैसा, 1 लाख कमाने का मौका, जानें योजना

मछली पालन (Fisheries Subsidy Chhattisgarh)  शुरू करने की…

Digital Crop Survey Chhattisgarh : सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रदेश में नंबर-1, 87% काम पूरा, जानें तहसीलवार स्थिति
Digital Crop Survey Chhattisgarh : सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रदेश में नंबर-1, 87% काम पूरा, जानें तहसीलवार स्थिति

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop…

Raigarh Medical College Tumor Surgery : महिला के पेट से निकला 8 किलो का विशाल ट्यूमर
Raigarh Medical College Tumor Surgery : महिला के पेट से निकला 8 किलो का विशाल ट्यूमर

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बेहद जटिल…

Irrigation Projects Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खबर, 7 सिंचाई योजनाओं पर खर्च होंगे 30.74 करोड़
Irrigation Projects Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खबर, 7 सिंचाई योजनाओं पर खर्च होंगे 30.74 करोड़

छत्तीसगढ़ में सिंचाई व्यवस्था (Irrigation Projects Chhattisgarh)  को…

Korba Hostel Warden : छात्राओं की शिकायत पर अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित
Korba Hostel Warden : छात्राओं की शिकायत पर अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित

छात्रावास में छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?