CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Supebeda Water Supply Project : 12 माह जल आपूर्ति के लिए एनीकेट निर्माण को हरी झंडी

Supebeda Water Supply Project : 12 माह जल आपूर्ति के लिए एनीकेट निर्माण को हरी झंडी

By Newsdesk Admin
07/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 07 जून। किडनी बीमारी की समस्या के कारण देशभर में चर्चा में रहे सुपेबेड़ा क्षेत्र के लोगों को जल्द ही स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलने वाली है। सुशासन तिहार के दौरान क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे विष्णु देव साय ने तेल नदी पर एनीकेट निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपये की मंजूरी देते हुए अधिकारियों को बारिश से पहले सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए। (Supebeda Water Supply Project)

Contents
  • नदी सूखने से आ रही थी बड़ी चुनौती
  • पहले का प्रयास हुआ था विफल : Supebeda Water Supply Project
  • एनीकेट से सालभर मिलेगा पानी

9 गांवों के 2074 परिवारों को मिलेगा लाभ : Supebeda Water Supply Project

राज्य सरकार ने वर्ष 2024 में जल जीवन मिशन के तहत सामूहिक जलप्रदाय योजना के लिए 8 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। इस योजना के तहत तेल नदी से इंटेक वेल के माध्यम से पानी लाकर सुपेबेड़ा स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में शुद्ध किया जाएगा। इसके बाद 9 गांवों के 2074 परिवारों को आयरन और फ्लोराइड मुक्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

नदी सूखने से आ रही थी बड़ी चुनौती

योजना लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी चुनौती सालभर पानी की उपलब्धता थी। तेल नदी अक्टूबर के बाद सूखने लगती है, जिससे जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका बनी रहती थी। ऐसे में नदी में 12 महीने पानी बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया था।

पहले का प्रयास हुआ था विफल : Supebeda Water Supply Project

दो वर्ष पहले इंटेक वेल के नीचे करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से डायफ्राम वॉल का निर्माण किया गया था, लेकिन पहली ही बारिश में यह संरचना क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद जलप्रदाय योजना को सफल बनाने के लिए एक स्थायी समाधान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

एनीकेट से सालभर मिलेगा पानी

अब तेल नदी पर एनीकेट निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद नदी में वर्षभर जल संग्रहण संभव हो सकेगा। इससे न केवल जल जीवन मिशन की योजना को मजबूती मिलेगी, बल्कि सुपेबेड़ा और आसपास के गांवों के लोगों को लंबे समय से प्रतीक्षित स्वच्छ पेयजल की सुविधा भी मिल सकेगी। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है

Land Acquisition Dispute: हाईकोर्ट ने निगम की कॉलोनी राजसात कार्रवाई पर लगाई रोक
Chhattisgarhi Movie RJ Bastar  : कान्स फिल्म फेस्टिवल में चमकी छत्तीसगढ़ की ‘आरजे बस्तर’
1500 Crore Video Controversy Chhattisgarh : 1500 करोड़ दिल्ली भेजने वाले वीडियो की क्या जांच कराएंगे मुख्यमंत्री, बघेल का भाजपा पर सीधा हमला
Electric Shock : पेड़ कटाई के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से ठेका कर्मी की गई जान
श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Yogi Adityanath
Yogi Adityanath : गोरखपुर से क्यों गरजे मुख्यमंत्री योगी, आस्था और नौजवानों को लेकर विपक्ष पर साधा बड़ा निशाना

मंच से उन्होंने प्रदेश के विकास, कानून व्यवस्था…

Paper Leak
Paper Leak : पेपर लीक पर क्या निकलेगा समाधान, बातचीत का खुला प्रस्ताव भी नहीं बदल सका प्रदर्शनकारियों का रुख

दिल्ली में पेपर लीक को लेकर जारी आंदोलन…

Jana Nayagan
Jana Nayagan : विजय की आखिरी फिल्म को लेकर बंट गई राय, किसी ने बताया शानदार तो किसी ने गिनाईं बड़ी कमियां

सुपरस्टार से नेता बने विजय की आखिरी फिल्म…

Mother-Son Death
Mother-Son Death : मां के अंतिम संस्कार से पहले बेटे की हार्ट अटैक से मौत, एक ही घर से उठी दोनों की अर्थी

सीजी भास्कर, 23 जुलाई : जिस बेटे को…

CA Office Theft Case
CA Office Theft Case : पूर्व कर्मचारी ने साथी के साथ मिलकर उड़ाए 7.80 लाख, 30 घंटे में पुलिस ने दबोचा

सीजी भास्कर, 23 जुलाई : रायपुर के सिविल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?