CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग जिले में गुलाब जामुन के लिए मर्डर कर दो नाबालिग पहुंचे थाना, खुद को किया पुलिस के हवाले, कल रात पार्टी में हुआ था विवाद

दुर्ग जिले में गुलाब जामुन के लिए मर्डर कर दो नाबालिग पहुंचे थाना, खुद को किया पुलिस के हवाले, कल रात पार्टी में हुआ था विवाद

By Newsdesk Admin
04/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 04 दिसंबर। कल शादी के पार्टी के दौरान उपजे विवाद ने खूनी रूप ले लिया है। एक घर में शादी की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान एक युवक का खाना परोस रहे दो नाबालिगों के साथ खाने की चीजों को लेकर विवाद हुआ, उस समय तो विवाद लोगों ने मिलकर शांत करा दिया लेकिन जब पार्टी खत्म हुई तो दोनों नाबालिगों के साथ फिर से युवक ने विवाद किया क्योंकि इस बार नाबालिगों का इरादा कुछ और ही था। उन्होंने चाकू मार लड़के की हत्या कर दी और खुद थाना पहुंच सरेंडर भी कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या के पीछे मूल वजह पार्टी के खाने में बांटा जा रहा गुलाब जामुन है। खाना परोस रहे नाबालिग युवक एक ही गुलाब जामुन दें रहे थे जबकि मृतक एक और मांगने लगा तभी विवाद उपजा।

घटना दुर्ग जिले के ग्राम जेवरा की है जहां कल रात एक शादी हो रही थी। शादी में खाने के प्रोग्राम के दौरान एक युवक का खाने को लेकर वहां खाना परोस रहे दो नाबालिगों से विवाद हो गया। लोगों ने बताया कि खाने की प्लेट में एक और गुलाब जामुन नहीं देने को लेकर युवक ने आपत्ति जताई थी, नाबालिग उसे प्लेट में दूसरा गुलाब जामुन नहीं दे रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के बाद जब मामला शांत हुआ तो लोग अपने घरों की ओर जाने लगे। इसी दौरान विवाद करने वाले युवक ने फिर से दोनों नाबालिगों के साथ गुलाब जामुन नहीं देने को लेकर बातचीत की। इस बार मामला इतना बढ़ा कि दोनों नाबालिगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि खाने पीने की चीजों को लेकर दो नाबालिग युवकों के साथ एक युवक का विवाद हुआ। उस समय विवाद शांत हो गया, लेकिन शादी की पार्टी खत्म होने के बाद दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हुई।‌ इसी बीच नाबालिगों ने पास रखे चाकू से युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चाकू के वार से युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसे चाकू मारने वालें मौके से भाग गए। घटना के कुछ देर बाद दोनों नाबालिग बदमाश जेवरा सिरसा चौकी पहुंचे और सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस दोनों को तुरंत लेकर मौके पर पहुंची। वहां घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया है। जिसकी हत्या हुई है उसका नाम सागर ठाकुर पिता रमेश ठाकुर (22 वर्ष) है। जबकि आरोपी नाबालिग 15 साल का है। मृतक और आरोपी जेवरा के सतनामी पारा निवासी हैं। इनके बीच पुरानी रंजिश की भी चर्चा है।

NIA Special Court in Bastar : नक्सल मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी
Rice Rakhi : धान-चावल से बनी राखियां बनीं आकर्षण, महिलाओं ने दिखाई आत्मनिर्भरता की मिसाल
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, मैनपाट में नदी में बहे युवक-युवती, युवक की मौत, युवती रेस्क्यू
यूको बैंक में डकैती की कोशिश, पुलिस सायरन बजते ही आरोपी भागे
एनकाउंटर से पहले बसवाराजू का संगठन को अंतिम संदेश: “मेरे बाद किसी युवा को देना नेतृत्व”, बस्तर IG बोले- अब नहीं बन पाएगा कोई नया लीडर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

Minor Girl Suicide Case
Minor Girl Suicide Case : घर में काम करने वाली 12 वर्षीय बच्ची ने लगाई फांसी, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 67 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

सूरजपुर जिले में घर में काम करने वाली…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?