CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Hotel Fight : पड़ोसी ने होटल मालिक को पीटा, जवाब में थप्पड़ भी चले

Raigarh Hotel Fight : पड़ोसी ने होटल मालिक को पीटा, जवाब में थप्पड़ भी चले

By Newsdesk Admin
17/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में व्हाइट रोज होटल के संचालक और पड़ोस में रहने वाले युवक के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। आरोप है कि कुशल अग्रवाल (24) जबरन होटल के रिसेप्शन में घुस गया और होटल संचालक सूरज सिंह (29) के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। (Raigarh Hotel Fight)

Contents
  • बोतल फेंकने से मना करने पर विवाद : Raigarh Hotel Fight
  • हाथ-मुक्कों से पीटा, FIR दर्ज
  • होटल संचालक ने भी की शिकायत : Raigarh Hotel Fight
  • जिंदा जलाने की धमकी देने का आरोप
  • मोहल्लेवासियों ने SSP से की शिकायत : Raigarh Hotel Fight
  • दोनों पक्ष पर काउंटर FIR

वहीं, होटल संचालक ने भी युवक को 4 थप्पड़ मार दिए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। कुशल का आरोप है कि होटल से शराब की खाली बोतलें उनके घर की ओर फेंकी जाती हैं। मना करने पर होटल संचालक ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने काउंटर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, मोहल्ले के लोगों ने भी होटल संचालक के खिलाफ SSP को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का आरोप है कि होटल में लड़कियों को बुलाकर गलत गतिविधियां कराई जाती हैं। जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है।

बोतल फेंकने से मना करने पर विवाद : Raigarh Hotel Fight

दरअसल, घटना 9 जून की रात की है। कोतरा रोड के रामबाग इलाके में रहने वाले अरुण कुमार अग्रवाल (52) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। उनके घर के पास सूरज सिंह (29) का व्हाइट रोज होटल संचालित होता है।

अरुण का आरोप है कि होटल की ओर से अक्सर उनके घर की तरफ खाली शराब की बोतलें फेंकी जाती थीं। 9 जून की रात करीब 12 बजे भी एक खाली बोतल फेंकी गई। जब उन्होंने इसका विरोध किया और ऐसा करने से मना किया, तो होटल संचालक सूरज सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

हाथ-मुक्कों से पीटा, FIR दर्ज

शिकायत के अनुसार, इसके बाद सूरज सिंह और उसके मैनेजर ने अरुण कुमार को हाथ-मुक्कों से पीटा, जिससे उनके हाथ में चोट आई है। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने होटल संचालक सूरज सिंह और उसके मैनेजर के खिलाफ मारपीट, गाली देने, धमकी देने के तहत मामला दर्ज किया है।

होटल संचालक ने भी की शिकायत : Raigarh Hotel Fight

वहीं, मामले में अगले दिन होटल संचालक सूरज सिंह ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फटहामुड़ा के रहने वाले सूरज सिंह (29) ने बताया कि वह व्हाइट रोज होटल का संचालक है।

सूरज सिंह के अनुसार, 10 जून की रात करीब साढ़े 12 बजे कोतरा रोड के रामबाग इलाके में रहने वाला कुशल अग्रवाल (35) जबरन होटल के रिसेप्शन में घुस गया। उसने होटल में लड़के-लड़कियों को कमरा देने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की।

जिंदा जलाने की धमकी देने का आरोप

शिकायत में सूरज सिंह ने आरोप लगाया है कि कुशल अग्रवाल ने उसे जिंदा जलाने और जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद शोर-शराबा सुनकर कुशल अग्रवाल के पिता अरुण अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए।

आरोप है कि उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों उसे खींचकर होटल के बाहर ले गए और गाली-गलौज करते हुए उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए, जिससे करीब 30 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। मारपीट में सूरज सिंह के गाल और हाथ में भी चोट आई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुशल अग्रवाल और अरुण अग्रवाल के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, अश्लील गाली-गलौज करने और जबरन होटल में घुसने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मोहल्लेवासियों ने SSP से की शिकायत : Raigarh Hotel Fight

घटना के बाद 11 जून को मोहल्ले के लोगों ने होटल संचालक के खिलाफ एसएसपी के नाम एक आवेदन दिया और कार्रवाई की मांग की। आवेदन में लोगों ने आरोप लगाया कि होटल संचालक सूरज सिंह बिना अनुमति के होटल चला रहा है। साथ ही होटल में नाबालिग और अन्य लड़कियों को बुलाकर गलत गतिविधियां कराई जाती हैं।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि इससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से होटल बंद करने और संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो।

दोनों पक्ष पर काउंटर FIR

कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर दो-दो लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Online Property Tax Payment: नियम पाँच साल पुराना, भरोसा आज भी अधूरा, दफ्तरों की कतारें नहीं हुईं खत्म
Job Fraud Raipur : फर्जी नियुक्ति का बड़ा खेल, शिक्षक और क्लर्क ने मिलकर डकारे 1.5 करोड़
छेड़खानी से परेशान लॉ स्टूडेंट से फिरौती, कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार..
हेड मास्टर ने महिला शिक्षा अधिकारी के मुंह पर फाईल मारा, टेबल पर धकेल दबाने लगे गला, संयुक्त संचालक ने किया Suspend, आरोपी पुलिस हिरासत में
Big Breaking : नियम विरुद्ध अपात्रों को पट्टा बांटने वाले ADM और SDM का निलंबन आदेश जारी, 71 अपात्रों को कृषि भूमि पट्टा आबंटन का मामला गरमाया, जोन कमिश्नर की जांच जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Channi Slogan Row : भूपेश बघेल के सामने लगे ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे, कांग्रेस बैठक में मचा बवाल
Channi Slogan Row : भूपेश बघेल के सामने लगे ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे, कांग्रेस बैठक में मचा बवाल

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच…

Traffic Relief : रायपुर में जाम पर पुलिस का वार, 5 मिनट में पहुंच रही QRT; 88 शिकायतें हल
Traffic Relief : रायपुर में जाम पर पुलिस का वार, 5 मिनट में पहुंच रही QRT; 88 शिकायतें हल

राजधानी रायपुर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या…

Computer Purchase Scam  :  37 स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी पर बवाल, 1 करोड़ के खेल की जांच शुरू
Computer Purchase Scam  :  37 स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी पर बवाल, 1 करोड़ के खेल की जांच शुरू

बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के 37…

Medical College Faculty Crisis  : मेडिकल कालेजों में फैकल्टी की कमी होगी दूर, 70 डाक्टरों को मिलेगा प्रमोशन
Medical College Faculty Crisis  : मेडिकल कालेजों में फैकल्टी की कमी होगी दूर, 70 डाक्टरों को मिलेगा प्रमोशन

छत्तीसगढ़ के नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों (Medical College…

RTI Action : नोटिस का जवाब नहीं देने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई
RTI Action : नोटिस का जवाब नहीं देने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

राज्य सरकार ने आरटीआई कार्रवाई (RTI Action) को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?