CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के सूर्या TI मॉल मैनेजर से जमकर मारपीट का आया विडियो, पिता-पुत्रों ने घेरकर जमकर बरसाए लात-घूंसे, फर्श पर पटक चप्पल से भी मारा

भिलाई के सूर्या TI मॉल मैनेजर से जमकर मारपीट का आया विडियो, पिता-पुत्रों ने घेरकर जमकर बरसाए लात-घूंसे, फर्श पर पटक चप्पल से भी मारा

By Newsdesk Admin
10/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 10 दिसंबर। सूर्या टीआई मॉल के मैनेजर को पिता और दो बेटों ने मिलकर पीट दिया है। मैनेजर को लात घूंसे और चप्पल से बुरी तरह मारते हुए विडियो भी वायरल हुआ है। मारपीट करने वाले यहीं के दुकानदार बताए जा रहे हैं। यह वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई और मामला स्मृति नगर चौकी तक जा पहुंचा है।

स्मृति चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि विनोद सिंह (43 वर्ष) ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। वह सूर्या मॉल में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को जब वह ड्यूटी पर मॉल के फर्स्ट फ्लोर का सुबह करीब 11:30 बजे निरीक्षण कर रहे थे। जैसे ही रंगोली बैंगल्स शाप के पास पहुंचे। दुकान के संचालक प्रशांत गुप्ता ने उन पर हमला कर दिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते प्रशांत के साथ उसका भाई रोहित गुप्ता और पिता राजेश गुप्ता भी वहां आ गए। इसके बाद तीनों लोगों ने विनोद को फर्श पर पटक दिया। मैनेजर को बचाने के लिए स्टाफ दौड़ा लेकिन आरोपी उसे मारते रहे। हालत यह थी जब लोग बीच बचाव कर रहे थे तब भी प्रशांत ने चप्पल से मैनेजर को मारा। स्मृति नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट गाली गलौज का मामला दर्ज कर लिया।

यह थी मारपीट की वजह
मारपीट की वजह यह पता लगी है गुरुवार को मॉल का हाउस कीपिंग स्टाफ सफाई कर रहा था। इसी दौरान एक महिला स्टाफ ने पोछा लगाने के बाद गंदे पानी की बाल्टी रंगोली बैंगल्स शॉप के सामने रख दी जिससे प्रशांत गुप्ता महिला से बदतमीजी करने लगा। यह देख मैनेजर विनोद सिंह वहां पहुंचे और प्रशांत को मना करने लगे। जब प्रशांत नहीं माना तो उन्होंने उसे धक्का देकर उसकी दुकान के अंदर किया। उन्होंने कहा कि वह दुकान के अंदर का ही हकदार है। उसके बाहर की व्यवस्था देखना उसका काम है। इसी बात पर प्रशांत ने मन में खुन्नस पाल ली, फिर एक राय होकर मारपीट की। इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जमानत दी गई है।

Nigeria ISIS Air Strike : उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला, अमेरिकी कार्रवाई की सरकारी पुष्टि
NH-30 Truck Accident : एनएच-30 पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, कोहरे में थमी रफ्तार, लगा घंटों लंबा जाम
Bhilai News : ग्लोब चौक पर स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, महिला और युवक घायल, बाल बाल बचे बच्चे, टाउनशिप गणेश उत्सव घूमने के दौरान एक्सीडेंट
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर चोरी छिपे घुसने की कोशिश में दुर्ग छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Andhra Pradesh Bus Accident : 109 छात्रों को ले जा रही 3 बसें आपस में भिड़ीं, 20 घायल,
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?