CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maharajbandh Talab STP Project : 10 जुलाई तक काम पूरा नहीं हुआ तो रुकेगा भुगतान

Maharajbandh Talab STP Project : 10 जुलाई तक काम पूरा नहीं हुआ तो रुकेगा भुगतान

By Newsdesk Admin
22/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 जून। रायपुर के महाराजबंध तालाब में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण कार्य में देरी पर नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। निगम अधिकारियों के निरीक्षण में कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी गई। (Maharajbandh Talab STP Project)

Contents
  • 10 जुलाई की मिली डेडलाइन : Maharajbandh Talab STP Project
  • तालाब संरक्षण के लिए अहम प्रोजेक्ट

नगर निगम की ओर से रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से महाराजबंध तालाब में बनाए जा रहे 3 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गति अपेक्षा से काफी कम मिलने पर ठेकेदार कंपनी समृद्धि वाटर वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों को फटकार लगाई गई। साथ ही अतिरिक्त श्रमिकों की तैनाती कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

10 जुलाई की मिली डेडलाइन : Maharajbandh Talab STP Project

निरीक्षण के दौरान ठेकेदार ने दावा किया कि एसटीपी का निर्माण कार्य 10 जुलाई 2026 तक पूरा कर प्लांट चालू कर दिया जाएगा। इस पर निगम ने स्पष्ट कर दिया कि यदि निर्धारित समय सीमा तक कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्य की नियमित निगरानी करें और समय सीमा के भीतर प्रोजेक्ट पूरा कराना सुनिश्चित करें।

तालाब संरक्षण के लिए अहम प्रोजेक्ट

महाराजबंध तालाब में बन रहा 3 एमएलडी क्षमता का एसटीपी शहर के सीवरेज जल के उपचार और तालाब के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। (Maharajbandh Talab STP Project)

इसके शुरू होने से तालाब में गंदे पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने और जल गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान जोन-5 अध्यक्ष अंबर अग्रवाल, जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, स्मार्ट सिटी के उप अभियंता योगेंद्र साहू और शुभम तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

भिलाई शारदा पारा जेपी नगर में महादेव केटरर्स के गोदाम में लगी आग, 5 सिलेंडर हुए ब्लास्ट, फायर ब्रिगेड पहुंची, देखिए विडियो
Student Success : मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, सपनों को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने का संदेश मिला
Fight in bhilai : भिलाई में बार के बाहर दो भाइयों पर हमला, बीयर बोतल फोड़ी, पटक-पटककर पीटा, Video
बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, एक दर्जन से अधिक तीर्थ यात्री घायल
iPhone Market Share : iPhone की बादशाहत! दुनिया में हर 4 में से 1 इंसान के हाथ में Apple का फोन, रिपोर्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?