CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balod Murder Case : पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी की हत्या की, सोते समय आरी से गला रेतने का आरोप

Balod Murder Case : पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी की हत्या की, सोते समय आरी से गला रेतने का आरोप

By Newsdesk Admin
01/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 01 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। नेवारीकला गांव में एक महिला ने अपने पति की दूसरी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले सो रही महिला पर खाट के लकड़ी के पाए से हमला किया और बाद में गन्ना काटने वाली आरी से उसका गला रेत दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। (Balod Murder Case)

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला अपने पति द्वारा दूसरी पत्नी को घर में रखने और उसे अधिक महत्व दिए जाने से नाराज थी। इसी कारण दोनों महिलाओं के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस का दावा है कि आरोपी पिछले करीब छह महीने से हत्या की योजना बना रही थी।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात घर के सभी सदस्य सो चुके थे। इसी दौरान आरोपी महिला ने दूसरी पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात (Balod Murder Case) के बाद वह खेत पहुंची, जहां खून से सने कपड़े बदलने के बाद तड़के फिर घर लौट आई, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने महिला का शव खाट पर खून से लथपथ पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक और साइबर टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हत्या में इस्तेमाल खाट का लकड़ी का पाया तथा गन्ना काटने वाली आरी बरामद कर ली। घटनास्थल से अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों महिलाएं एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रहती थीं। मृतका और आरोपी, दोनों के दो-दो बेटे हैं। घटना (Balod Murder Case) की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

जांजगीर-चांपा में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, MP की महिला समेत 4 गिरफ्तार..
रायपुर में NSUI का थाने का घेराव, पुलिस पर जबरन FIR दर्ज करने का आरोप; जांच की बात कह रही पुलिस…
Chhattisgarh Medical Education : मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, सीएम साय करेंगे 200 सीटर छात्रावास और कैंसर भवन का भूमिपूजन
रायपुर: 3 मार्च को फिर ED ने बुलाया, कांग्रेस नेता बोले – बीजेपी कार्यालय की भी हो जांच
Viral Video: बार में देर रात नशे में हंगामा, युवतियों ने पुलिस के सामने की गाली-गलौज, वीडियो वायरल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Culture
Dhamtari Culture : राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी की मांदर थाप, सरईटोला के कलाकारों ने देश के सामने दिखाई छत्तीसगढ़ की लोक पहचान

धमतरी के सरईटोला गांव की मांदर की थाप…

River Conservation Chhattisgarh : नदी बचेगी तो जल बचेगा, 5 स्तंभों पर होगा संरक्षण अभियान

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Vice President Chhattisgarh Visit : 2 सितंबर को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति, एम्स दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : उपराष्ट्रपति सी. पी.…

MBBS Counselling 2026 : 100 सीटें बढ़ीं, 3025 सीटों के लिए आज मेरिट सूची

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : छत्तीसगढ़ में मेडिकल…

Mouse Deer Rescue : कुत्तों से बचकर कलेक्ट्रेट पहुंचा माउस डियर, वन विभाग ने बचाई जान
Mouse Deer Rescue : कुत्तों से बचकर कलेक्ट्रेट पहुंचा माउस डियर, वन विभाग ने बचाई जान

कुत्तों के झुंड से जान बचाकर एक नन्हा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?