CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IIM Raipur Chintan Shivir : दो दिवसीय चिंतन शिविर, सरकार बनाएगी विकास और सुशासन का रोडमैप

IIM Raipur Chintan Shivir : दो दिवसीय चिंतन शिविर, सरकार बनाएगी विकास और सुशासन का रोडमैप

By Newsdesk Admin
04/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 04 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में छत्तीसगढ़ सरकार का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम रायपुर में शुरू हो गया है। 4 और 5 जुलाई तक चलने वाले इस शिविर में मुख्यमंत्री सहित राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य भाग लेंगे। शिविर के दौरान सुशासन, नई तकनीक, प्रशासनिक सुधार और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन किया जाएगा। (IIM Raipur Chintan Shivir)

सरकार के अनुसार, बदलते समय के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें आगामी कार्ययोजनाओं, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे, जिनके आधार पर भविष्य की नीतियों को दिशा दी जाएगी।

शिविर में कृषि, ग्रामीण विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, खेल, नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुशासन, संस्थागत सुधार, नेतृत्व विकास और सरकारी योजनाओं की बेहतर पहुंच जैसे विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित होंगे। (IIM Raipur Chintan Shivir) इन चर्चाओं के आधार पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय को मजबूत करने का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि समय के साथ खुद को बेहतर बनाते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना भी है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी कार्यसंस्कृति विकसित करना चाहती है, जिसमें पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई दें।

शिविर के पहले दिन आध्यात्मिक गुरु गौर गोपाल दास नेतृत्व और जीवन मूल्यों पर व्याख्यान देंगे। इसके अलावा अभय करंदीकर नई तकनीक और भविष्य की प्रशासनिक व्यवस्था पर अपने विचार रखेंगे, जबकि डॉ. रमेश चंद कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।

दूसरे दिन योग सत्र के बाद सुमन बिल्ला पर्यटन एवं सेवा क्षेत्र, शशांक मणि त्रिपाठी सार्वजनिक नीति एवं विकास, गगन नारंग नेतृत्व और उत्कृष्ट प्रदर्शन की संस्कृति तथा डॉ. विनय सहस्रबुद्धे सुशासन और जनकेंद्रित प्रशासन पर अपने अनुभव साझा करेंगे। सरकार का कहना है कि इस चिंतन शिविर (IIM Raipur Chintan Shivir) का उद्देश्य शासन व्यवस्था में नवाचार को बढ़ावा देना, निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना और तकनीक के माध्यम से आम लोगों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच को और बेहतर बनाना है।

AI Fake Photos Crime : महिलाओं की साइबर शिकायतों पर ममता साहू सख्त, बोलीं- सीधे IG से करें संपर्क
राजधानी में ट्रैफिक की बड़ी समस्या का समाधान: बनेंगे 7 नए ओवरब्रिज
Chanakya Lakshmi Blessings: छत्तीसगढ़ के किन घरों में स्थायी रूप से रहती है मां लक्ष्मी, चाणक्य नीति का दुर्लभ सूत्र”
सरगुजा: कट्टे-तलवारों से लैस 3 नकाबपोशों ने घर में की लूट, जेवरात और नकदी ले उड़े..
Dowry Harassment Case: महापौर की बेटी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए, फॉर्च्यूनर मांगने की बात सामने आई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Disability Certificate
Disability Certificate : फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र पर अब होगी दोबारा जांच, मेडिकल बोर्ड के सामने बुलाए जाएंगे संदिग्ध लोग

रायपुर में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के जरिए सरकारी…

Vice President Chhattisgarh
Vice President Chhattisgarh : 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रायपुर में 2 सितंबर को होने वाला एम्स…

Mutation Case
Mutation Case : एसडीएम के स्थगन के बाद भी जमीन का नामांतरण, तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जांच के निर्देश

तखतपुर क्षेत्र में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को…

Mandagiri Tourism
Mandagiri Tourism : धमतरी की इस पहाड़ी पर छिपा है आस्था और प्रकृति का संगम, मुचुकुंद ऋषि की तपोस्थली बनेगी पर्यटन का नया केंद्र

धमतरी के वनांचल नगरी सिहावा क्षेत्र में एक…

AAP Chhattisgarh : आजादी के 80 साल बाद भी 38 गांवों में नहीं पहुंची बिजली

छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था (Power Supply) को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?