CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg robbery case : पूर्व केयरटेकर ने चाकू दिखाकर दंपती को लूटा, गिरफ्तार

Durg robbery case : पूर्व केयरटेकर ने चाकू दिखाकर दंपती को लूटा, गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रिटायर्ड बीएसपी कर्मी और उनकी पत्नी से घर में घुसकर चाकू की नोक पर लूट करने वाला आरोपी उनका पूर्व केयरटेकर निकला। पीड़ित दंपती बीएसपी के एक एजीएम के सास-ससुर हैं। जांच में सामने आया कि तीन महीने पहले दंपती ने आरोपी को हटाकर दूसरा केयरटेकर रख लिया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। (Durg robbery case)

Contents
  • घर में अकेले थे बुजुर्ग दंपती : Durg robbery case
  • सोने का नेकलेस लेकर फरार हुआ
  • बाइक, हथियार और कपड़े भी जब्त : Durg robbery case

आरोपी ने मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में प्रवेश किया, बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर धमकाया और महिला के गले से सोने का नेकलेस लूटकर फरार हो गया। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

शिकायत के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी विभान्शु महोबिया (21), निवासी मंडला (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। वह वर्तमान में भिलाई नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल सेक्टर स्थित किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, धारदार हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

घर में अकेले थे बुजुर्ग दंपती : Durg robbery case

पुलिस के मुताबिक, प्रगति नगर स्थित शुभकामना हाइट्स के फ्लैट नंबर-109 में रहने वाले वी. कुमार (59) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को वे ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान उनके घर में काम करने वाली गिरजा यादव ने फोन कर सूचना दी कि उनके सास-ससुर के घर में अज्ञात युवक घुस आया है।

सोने का नेकलेस लेकर फरार हुआ

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। घर में घुसने के बाद उसने बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर धमकाया और सोने-चांदी के जेवर, कैश की मांग की। इस दौरान वह सोने का एक नेकलेस लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने के बाद नेवई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार, गवाहों से पूछताछ की और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बाइक, हथियार और कपड़े भी जब्त : Durg robbery case

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, धारदार हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लूट की नीयत से ही घर में घुसा था। उसने बुजुर्ग दंपती को हथियार के बल पर डराकर जेवर और कैश लूटने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की किसी वारदात में शामिल रहा है या नहीं।

Interstate Cricket Betting Bust: रायगढ़ पुलिस की इंटरस्टेट रेड, कोलकाता होटल से करोड़ों के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़
CG खबर : बेख़ौफ बदमाश कार से उतरे, युवक को लाठी डंडे से जमकर पीटा, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, आज कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना, ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता
Bilaspur Police Transfer : बिलासपुर में ‘न्यू पुलिसिंग’ का आगाज, 33 पुलिसकर्मियों के तबादले, पहली बार CSP और SDOP दफ्तरों में बैठेंगे इंस्पेक्टर
Ribal Youth Exchange Program: आदिवासी युवा रवाना, 7 दिन लखनऊ में सीखेंगे नई संस्कृति
Chhattisgarh Teacher Transfer : 13 हजार शिक्षकों का तबादला, 800 नहीं पहुंचे कार्यस्थल, दो दिन में नहीं तो होगी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Odisha Coast Cargo Ship Sinking : बंगाल की खाड़ी में डूबा कार्गो शिप, 24 मेंबर थे सवार; 2 रेस्क्यू, 22 की तलाश

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : बंगाल की खाड़ी…

Toxic Event : टॉक्सिक के इवेंट में बड़ा हादसा, साउंड सेटअप गिरने से 2 छात्र घायल; एक बेहोश

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : साउथ सुपरस्टार यश…

Rahul Gandhi News : मनुस्मृति टिप्पणी पर BJP का राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेस को बताया ‘हिंदू-विरोधी’

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : कांग्रेस नेता राहुल…

BSP Theft Case
BSP Theft Case : विजेंद्र धुरिया को मिली बेल, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी अग्रिम जमानत

BSP Theft Case :अग्रिम जमानत मिलने का मतलब…

Ticket Checking Campaign : 13 ट्रेनों में चला टिकट चेकिंग अभियान, 114 यात्री पकड़े, 79,510 जुर्माना वसूला
Ticket Checking Campaign : 13 ट्रेनों में चला टिकट चेकिंग अभियान, 114 यात्री पकड़े, 79,510 जुर्माना वसूला

रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?