CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cage Wheel Tractor : सड़क पर केज व्हील वाले ट्रैक्टर दौड़े तो कटेगा चालान, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी

Cage Wheel Tractor : सड़क पर केज व्हील वाले ट्रैक्टर दौड़े तो कटेगा चालान, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share
Cage Wheel Tractor
Cage Wheel Tractor

सीजी भास्कर, 08 जुलाई।  खेतों में जुताई और मिट्टी पलटने के लिए उपयोग किए जाने वाले केज व्हील (पिंजरा पहिया) लगे ट्रैक्टर अब सार्वजनिक सड़कों और सीमेंट रोड पर नहीं (Cage Wheel Tractor) चल सकेंगे। ऐसे ट्रैक्टर सड़क पर चलते पाए जाने पर परिवहन विभाग द्वारा मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की जाएगी।

Contents
  • सड़क सुरक्षा और नुकसान को देखते हुए फैसला
  • खेत का काम पूरा होने के बाद हटाना होगा केज व्हील
  • उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

जिला परिवहन विभाग ने किसानों और ट्रैक्टर संचालकों को इस संबंध में चेतावनी जारी करते हुए नियमों का पालन करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि केज व्हील का उपयोग केवल कृषि कार्यों के लिए खेतों तक सीमित रखा जाना चाहिए।

सड़क सुरक्षा और नुकसान को देखते हुए फैसला

परिवहन विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर सभी जिला परिवहन अधिकारियों को सार्वजनिक सड़कों पर केज व्हील लगे ट्रैक्टरों का संचालन रोकने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग ने बताया कि यह निर्णय बिलासपुर उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका के बाद लिया गया है। याचिका में बताया गया था कि कृषि कार्यों के लिए बनाए गए केज व्हील का उपयोग कई जगहों पर सड़कों और राजमार्गों पर किया जा रहा है।

इससे सड़कें खराब होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। परिवहन विभाग के मुताबिक सार्वजनिक मार्गों पर ऐसे ट्रैक्टरों का संचालन मोटरयान अधिनियम और निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं है।

खेत का काम पूरा होने के बाद हटाना होगा केज व्हील

परिवहन विभाग ने किसानों से अपील की है कि खेतों में जुताई या मिट्टी पलटने का काम पूरा होने के बाद ट्रैक्टर से केज व्हील हटाकर सामान्य रबर के टायर लगाए जाएं। इसके बाद ही ट्रैक्टर को सार्वजनिक सड़कों पर चलाया जाए। विभाग का कहना है कि इससे सड़कें सुरक्षित रहेंगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।

उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि समझाइश के बाद भी यदि कोई ट्रैक्टर चालक केज व्हील लगे ट्रैक्टर को सार्वजनिक सड़क पर चलाता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार चालान और अन्य विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने किसानों और वाहन संचालकों से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि कृषि उपकरणों का उपयोग निर्धारित स्थान और उद्देश्य के अनुसार ही किया जाए।

छत्तीसगढ़ में नगर पालिका अध्यक्ष पति की दबंगई 🛑 गायों पर Air GUN से फायर, पहले भी गोहत्या में आया था नाम ✅ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Chhattisgarh Weather Alert: बदला मौसम, अगले 48 घंटे आंधी-बारिश और ओलों का खतरा
Raigarh Shooting : आरपीएफ हवलदार ने अपने हवलदार मित्र पर 9 एमएम पिस्टल से गोली मारकर उतारा मौत के घाट
निर्दयी पिता ने बरामदे में खेल रही दो साल की बच्ची का किया कत्ल, पत्नी पर था इस बात का शक
हटाए गए 2621 सहायक शिक्षकों की नहीं जाएगी नौकरी, MLA रिकेश ने CM सहित कैबिनेट का माना आभार, देखिए विडियो

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nuakhai Festival Raigarh : किसानों की खुशहाली सर्वोच्च प्राथमिकता, रायगढ़ में 80 लाख के सामुदायिक भवनों की घोषणा
Nuakhai Festival Raigarh : किसानों की खुशहाली सर्वोच्च प्राथमिकता, रायगढ़ में 80 लाख के सामुदायिक भवनों की घोषणा

छत्तीसगढ़ में किसानों की खुशहाली और समृद्धि (Nuakhai…

DNA Report Murder Case
DNA Report Murder Case : DNA रिपोर्ट से खुला अंधे कत्ल का राज, सिर कुचलकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हत्या के एक मामले को…

Rajesh Agrawal Meets Raimuni Bhagat : अस्पताल पहुंचकर पर्यटन मंत्री ने जाना जशपुर विधायक का हाल
Rajesh Agrawal Meets Raimuni Bhagat : अस्पताल पहुंचकर पर्यटन मंत्री ने जाना जशपुर विधायक का हाल

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन (CEC Controversy) के बाद दिल्ली में सियासी तनाव बढ़ गया है।
CEC Controversy : सुबह 4:30 बजे दिल्ली पुलिस का एक्शन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की…

Illegal Teak Wood
Illegal Teak Wood : पूर्व सरपंच के घर से 31 नग अवैध सागौन लकड़ी बरामद, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?