CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शिव भक्तों के लिए खुशखबरी, फिर से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर की यात्रा, भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच चर्चा के बाद घोषणा

शिव भक्तों के लिए खुशखबरी, फिर से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर की यात्रा, भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच चर्चा के बाद घोषणा

By Newsdesk Admin
19/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 19 दिसंबर। भारत और चीन के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत को लेकर जरूरी फैसला लिया गया है। बुधवार को दोनों देशों के खास प्रतिनिधियों (एसआर) के बीच हुई बातचीत में न केवल इस यात्रा को फिर से शुरू करने पर सहमति बनी, बल्कि कई दूसरे अहम मुद्दों पर भी चर्चा की गई. खासतौर से नाथुला सीमा पर भारत-चीन के बीच बंद कारोबार को शीघ्र दोबारा शुरू करने का निर्देश दिया गया है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में एक नई दिशा देखने को मिल सकती है।


यह बातचीत विशेष प्रतिनिधियों के स्तर पर आयोजित की गई, जिसमें भारत की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीन की ओर से विदेश मंत्री वांग यी ने भाग लिया. यह वार्ता 23वीं दौर की एसआर वार्ता थी, जो साल 2020 में लद्दाख के वास्तविक कंट्रोल लाइन (एलएसी) पर उत्पन्न विवाद के बाद से स्थगित थी. वार्ता में दोनों देशों ने सीमा विवाद के समाधान के लिए अच्छे कदम अपनाने पर सहमति जताई है।

कजान में हुई मुलाकात से मिली दिशा
भारत और चीन के नेताओं के बीच कजान में हुई मुलाकात में यह फैसला लिया गया था कि एसआर स्तर की बातचीत फिर से शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य सीमा पर शांति बहाल करना और दोनों देशों के बीच विवादों का न्यायपूर्ण और निष्पक्ष समाधान निकालना है। इस संदर्भ में दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने राजनीतिक नेतृत्व से मिले निर्देशों के आधार पर सीमा विवाद के समाधान पर जोर दिया।

वार्ता के दौरान एक और अहम पहलू पर चर्चा की गई। विशेष प्रतिनिधियों ने अक्टूबर 2024 में संबंधित क्षेत्रों में पशुओं को चराने और गश्त की अनुमति देने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने यह माना कि सीमा पर शांति बनाए रखना और सामान्य द्विपक्षीय संबंधों के लिए स्थिरता जरूरी है। इसके आलावा, सीमा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग अलग विकल्पों और नए सुझावों पर भी विचार किया गया।

इस वार्ता के परिणाम स्वरुप चीन के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते को बढ़ाने के लिए नाथुला सीमा को फिर खोला जाएगा। मथुरा सीमा भारत चीन के बीच 1962 के युद्ध के बाद से बंद था जिसे 2006 में खोला गया था जिसे कुछ समय बाद फिर बंद कर दिया गया था। ये दोनों ही निर्णय दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए अहम मान जा रहा है।

धमतरी में सामूहिक विवाह: 63 जोड़ों ने लिए फेरे, CM की अनुपस्थिति पर नाराजगी
Amitabh Bachchan Caller Tune Removed : अमिताभ की आवाज वाली कालर ट्यून हटी, मंत्रालय ने लिया निर्णय
Free Cough Syrup Death: राजस्थान में मासूम की मौत, फ्री दवा योजना पर उठे गंभीर सवाल
Deadly attack in a minor dispute : दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में दिया था वारदात को अंजाम
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या बोलीं- वह बहुत दुखी थे…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

68 passengers were evacuated safely.
Fire in express train : कोटा जा रही ट्रेन के बी-1 कोच में लगी आग, 68 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

सीजी भास्कर, 17 मई। चलती ट्रेन के बी-1…

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

Compassionate Appointment
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा…

You Might Also Like

SOG Encounter
देश-दुनिया

SOG Encounter : 20 से अधिक लड़कियों से दुष्कर्म, 50 वीडियो बरामद; महिला एसओजी ने मुठभेड़ में दबोचे व्यापारी और उसका साथी

29/09/2025
अन्यछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

मोदी सरकार ने फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (FSNL) को बेचा, 320 करोड़ में जापानी कंपनी ने खरीदा

21/09/2024
छत्तीसगढ़देश-दुनियाशिक्षा

युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया की वसंगतियों को दूर करवाने की मांग लेकर सामने आया छत्तीसगढ़ नियमित सर्वशिक्षक फेडरेशन

19/05/2025
अजब-गजबट्रेंडिंगदेश-दुनियाधर्मफीचर्डराज्यसांस्कृतिक

RakshaBandhan2024 : इस गांव की लड़कियां अपने भाई को नहीं बांधती हैं राखी, न ही बहनें सजती-संवरती हैं और न ही भाइयों की कलाई राखियों से भरी नजर आती हैं, जानिए वजह….❓

18/08/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?