CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Husband Kills Wife Lover : पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज पति ने प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या की

Husband Kills Wife Lover : पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज पति ने प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या की

By Newsdesk Admin
09/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज एक पति ने उसकी प्रेमी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बाजार कुर्रीडीह की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। (Husband Kills Wife Lover)

पुलिस के अनुसार, मृतक शंकर सूर्यवंशी मध्यप्रदेश के मंदसौर का रहने वाला था और उसका ग्राम बाजार कुर्रीडीह निवासी पूर्णिमा सोरी से करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध था। बताया गया कि शंकर समय-समय पर पूर्णिमा से मिलने गांव आता था। कुछ दिन पहले पूर्णिमा भी अपनी दो बेटियों के साथ शंकर के घर गई थी और चार-पांच दिन बाद वापस लौट आई थी।

पत्नी और शंकर के संबंधों से नाराज पति योगेंद्र सोरी ने हत्या की साजिश रची। उसने पत्नी के माध्यम से शंकर को अपने घर बुलाया। रात में भोजन के बाद सभी एक ही हॉल में सो गए। देर रात करीब तीन बजे योगेंद्र ने सो रहे शंकर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शंकर को जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना (Husband Kills Wife Lover) की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान आरोपी योगेंद्र सोरी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

घटना के बाद इलाके में मृतक के पुलिस जवान होने की अफवाह भी फैली, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि शंकर सूर्यवंशी किसी भी पुलिस या सुरक्षा बल का सदस्य नहीं था। मामले की जांच जारी है।

Opium Farming Controversy: दुर्ग के समोदा मामले पर विधानसभा में घमासान तय, कांग्रेस स्थगन प्रस्ताव लाकर सरकार को घेरने की तैयारी में
Weather Update : बारिश और तेज हवाओं के बाद अब क्यों बढ़ी गर्मी की चिंता, मौसम ने दिए नए संकेत
तीज के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
Women Empowerment Success Story : सेंट्रिंग प्लेट्स से मिला दी रश्मि के सपनों को सहारा
Rural Development : नए कानून की जानकारी घर घर पहुंचाने पर जोर, ग्रामीण विकास योजनाओं की हुई बड़ी समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mobile Recovery
Mobile Recovery : रायगढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की उम्मीद, 37.50 लाख के 150 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

मोबाइल गुम होने के बाद जिन लोगों ने…

Police Suspension
Police Suspension : आरोपी को छुड़ाने का दबाव बनाना दो आरक्षकों को पड़ा भारी, प्रधान आरक्षक से अभद्रता पर एसएसपी ने किया निलंबित

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और अड्डेबाजी करने…

Kasdol Fire
Kasdol Fire : कसडोल में कपड़ों की दुकान बनी आग का गोला, दो घंटे तक जूझी फायर ब्रिगेड, 50 लाख से ज्यादा का नुकसान

रविवार देर रात कसडोल शहर में उस वक्त…

Kumbh Budget
Kumbh Budget : कुंभ के बजट का सिर्फ 0.1 फीसदी स्कूलों पर खर्च होता तो बदल जाती तस्वीर, सुप्रीम कोर्ट जज की टिप्पणी

कुंभ मेले की तैयारियों और उसके लिए तय…

Toxic Advance Booking
Toxic Advance Booking : रिलीज से पहले ही टॉक्सिक का धमाका, 6.7 लाख टिकट बिके, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई

बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक रिलीज से पहले ही बॉक्स…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?