CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » WhatsApp Username Feature : सरकार सख्त, Meta के जवाब की शुरू हुई जांच

WhatsApp Username Feature : सरकार सख्त, Meta के जवाब की शुरू हुई जांच

By Newsdesk Admin
10/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। Meta के इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp के प्रस्तावित Username फीचर को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। इस फीचर से साइबर अपराध और फर्जी पहचान (इम्पर्सोनेशन) की आशंका को देखते हुए सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय ने Meta को नोटिस जारी किया था। (WhatsApp Username Feature)

Contents
  • साइबर अपराध और फर्जी पहचान की आशंका पर सरकार की पैनी नजर : WhatsApp Username Feature
  • WhatsApp ने सुरक्षा को लेकर क्या कहा?
  • सरकार ने नोटिस में क्या पूछा था? : WhatsApp Username Feature

अब सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने सरकार को अपना जवाब सौंप दिया है, जिसकी मंत्रालय द्वारा विस्तार से जांच की जा रही है।

साइबर अपराध और फर्जी पहचान की आशंका पर सरकार की पैनी नजर : WhatsApp Username Feature

सूत्रों के अनुसार, IT मंत्रालय को गुरुवार को WhatsApp का जवाब प्राप्त हो गया। मंत्रालय अब यह परखेगा कि कंपनी की ओर से प्रस्तावित सुरक्षा उपाय IT अधिनियम और उससे जुड़े नियमों के अनुरूप हैं या नहीं। हालांकि, इस पूरे मामले पर Meta की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इससे पहले IT सचिव एस. कृष्णन ने बताया था कि WhatsApp से जवाब गुरुवार तक मांगा गया था। वहीं, Telegram और Signal को भेजे गए नोटिसों पर अभी जवाब का इंतजार है। नोटिस मिलने के बाद Meta की टीम ने IT मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात कर अपने पक्ष से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी दी थी।

WhatsApp ने सुरक्षा को लेकर क्या कहा?

WhatsApp का कहना है कि किसी भी यूजर को संदेश भेजने के लिए सामने वाले व्यक्ति का सही Username पता होना जरूरी होगा। कंपनी नए लोगों से संपर्क करने की सीमा तय करेगी, Username का अनुमान लगाने की कोशिशों पर रोक लगाएगी और फर्जी पहचान व दुरुपयोग जैसी गतिविधियों का पता लगाने के लिए विशेष सिस्टम लागू करेगी। साथ ही, किसी अनजान व्यक्ति के पहले संदेश से पहले यूजर को यह जानकारी भी दिखाई जाएगी कि संदेश भेजने वाला नया अकाउंट है, कॉन्टैक्ट है, किसी साझा ग्रुप का सदस्य है या किसी दूसरे देश से है।

सरकार ने नोटिस में क्या पूछा था? : WhatsApp Username Feature

सरकार ने Meta से स्पष्ट करने को कहा था कि ऐसा फीचर, जिससे साइबर अपराध बढ़ने की आशंका हो, उसे लागू करने पर IT अधिनियम के तहत कार्रवाई क्यों न की जाए। साथ ही यह भी याद दिलाया गया कि एक महत्वपूर्ण सोशल मीडिया इंटरमीडियरी होने के नाते WhatsApp पर IT नियमों के अनुसार आवश्यक सावधानी (Due Diligence) बरतने की कानूनी जिम्मेदारी है।

अब सभी की नजर IT मंत्रालय की जांच और उसके अगले फैसले पर टिकी है, क्योंकि यह निर्णय WhatsApp के नए Username फीचर के भविष्य को प्रभावित कर सकता है।

Jio दिखाता रह गया IPL और एयरटेल ने कर दिया यहां खेल
मोदी सरकार ने फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (FSNL) को बेचा, 320 करोड़ में जापानी कंपनी ने खरीदा
Claude App No.1 on App Store: ट्रंप बैन के बाद यूजर्स का झुकाव, Anthropic का ऐप बना टॉप डाउनलोड
Rail Connectivity : मिजोरम पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा, पीएम मोदी बोले – “ये सिर्फ रेल लाइन नहीं, बदलाव की लाइफ लाइन है”
Instagram Addiction Case : मेटा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी राहत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Spine Care Tips : 30 मिनट बैठने के बाद उठें, मोबाइल आंखों के सामने रखें, रीढ़ को स्वस्थ रखने के 5 तरीके
Spine Care Tips : 30 मिनट बैठने के बाद उठें, मोबाइल आंखों के सामने रखें, रीढ़ को स्वस्थ रखने के 5 तरीके

रीढ़ की देखभाल (Spine Care Tips) के लिए…

Chhattisgarh Medical College Fee Refund : निजी मेडिकल कॉलेजों पर सख्ती, छात्रों को 4.58 लाख तक लौटाने होंगे, हर संस्थान पर 10 लाख जुर्माना
Chhattisgarh Medical College Fee Refund : निजी मेडिकल कॉलेजों पर सख्ती, छात्रों को 4.58 लाख तक लौटाने होंगे, हर संस्थान पर 10 लाख जुर्माना

छत्तीसगढ़ में निजी मेडिकल कॉलेजों (Chhattisgarh Medical College…

Surguja Road Accident : करमा देखने निकले दो सगे भाइयों की मौत, साल्ही मोड़ पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Surguja Road Accident : करमा देखने निकले दो सगे भाइयों की मौत, साल्ही मोड़ पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

डांडगांव में दसई करमा देखने जा रहे दो…

President Droupadi Murmu CG Visit : रायपुर में 1000 युवाओं से रूबरू होंगी राष्ट्रपति, रक्तदाताओं को करेंगी सम्मानित
President Droupadi Murmu CG Visit : रायपुर में 1000 युवाओं से रूबरू होंगी राष्ट्रपति, रक्तदाताओं को करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu CG Visit)…

Raipur Scooty Theft Case
Raipur Scooty Theft Case : स्कूटी से 53 लाख रुपये चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम

Raipur Scooty Theft Case : दूसरे आरोपी कमलेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?