CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Weather Update :  छत्तीसगढ़ में 4 दिन बारिश पर ब्रेक, फिर मध्य और दक्षिण जिलों में झमाझम के आसार

CG Weather Update :  छत्तीसगढ़ में 4 दिन बारिश पर ब्रेक, फिर मध्य और दक्षिण जिलों में झमाझम के आसार

By Newsdesk Admin
11/07/2026
Share
CG Weather Update
CG Weather Update

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मानसून (CG Weather Update) की रफ्तार कुछ धीमी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि इसके बाद मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है, लेकिन अब तक सामान्य से 15 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

Contents
  • CG Weather Update लो प्रेशर सिस्टम का असर जारी
  • रायपुर में बादल और गरज-चमक के साथ बारिश
  • एक सप्ताह में सुधरी मानसून की स्थिति
  • इन जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
  • सरगुजा में सबसे कम बरसा पानी

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 9 जुलाई तक प्रदेश में 242.8 मिमी (9.5 इंच) बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 284.6 मिमी (11.2 इंच) होनी चाहिए थी। यानी अब भी करीब 15 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है। शुक्रवार को दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update लो प्रेशर सिस्टम का असर जारी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बना निम्न दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) अभी सक्रिय है। इसके साथ जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से करीब 9.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। हालांकि अगले 24 घंटों में इसके कमजोर पड़ने की संभावना है। वहीं मानसून ट्रफ भी उत्तर भारत से गुजर रही है, जिसका प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर बना हुआ है।

रायपुर में बादल और गरज-चमक के साथ बारिश

राजधानी रायपुर में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

एक सप्ताह में सुधरी मानसून की स्थिति

जून के अंतिम सप्ताह और जुलाई की शुरुआत में प्रदेश में बारिश की कमी 40 प्रतिशत से अधिक पहुंच गई थी। लेकिन पिछले एक सप्ताह के दौरान कई जिलों में लगातार अच्छी बारिश होने से हालात तेजी से सुधरे हैं। अब वर्षा की कमी घटकर 15 प्रतिशत रह गई है। यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश जारी रही तो प्रदेश जल्द ही सामान्य वर्षा की श्रेणी में पहुंच सकता है।

इन जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे अधिक 450.7 मिमी (17.7 इंच) बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 84 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा दंतेवाड़ा में 356.4 मिमी, मुंगेली में 324 मिमी, सक्ती में 318.2 मिमी, महासमुंद में 309.2 मिमी, रायपुर में 297 मिमी तथा जांजगीर-चांपा में 293.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होने से जलाशयों और नदियों का जलस्तर भी बढ़ा है।

सरगुजा में सबसे कम बरसा पानी

प्रदेश में सबसे कम बारिश सरगुजा जिले में हुई है, जहां अब तक केवल 144.4 मिमी (5.7 इंच) वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 53 प्रतिशत कम है। इसके अलावा कांकेर (48%), जशपुर (43%), कोरिया (36%), गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (32%), मोहला-मानपुर-चौकी (31%), कोंडागांव (30%), बेमेतरा (29%), सुकमा (27%) और सूरजपुर (26%) में भी सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है।

CG Breaking 🛑 अगले 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल, रायपुर दुर्ग समेत अधिकांश जिलों में होगी जोरदार बारिश, अब तक छत्तीसगढ़ में 676 मिली मीटर औसत वर्षा
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: कुसमी में 200 मिमी बारिश, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Weather Alert : देशभर में मानसून का कहर, 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट; पहाड़ों पर लैंडस्लाइड से रास्ते बंद
Cyclone Senyar : चक्रवात ‘सेनयार’ समुद्र में प्रबल, प्रदेश में मौसम शुष्क, गिरेगा रात का तापमान
Chhattisgarh Weather Alert: दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश और तेज हवाओं का खतरा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Team India
Team India : न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को चेतावनी, ठंड और तेज हवाएं बढ़ाएंगी खिलाड़ियों की मुश्किलें

न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय टीम की फील्डिंग…

Tribal Horticulture Chhattisgarh : नाशपाती से सेब तक, बागवानी से बदल रही जनजातीय किसानों की तकदीर
Tribal Horticulture Chhattisgarh : नाशपाती से सेब तक, बागवानी से बदल रही जनजातीय किसानों की तकदीर

छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में जनजातीय किसान अब…

Ration Card Verification : छत्तीसगढ़ में 1.17 लाख कार्ड निरस्त, अब नौकरीपेशा परिवारों की भी होगी जांच
Ration Card Verification : छत्तीसगढ़ में 1.17 लाख कार्ड निरस्त, अब नौकरीपेशा परिवारों की भी होगी जांच

छत्तीसगढ़ में राशन कार्डों (Ration Card Verification) की…

Ravi Kishan Statement : “BJP को हरा नहीं पाए तो जनता को कर रहे परेशान”, राहुल पर रवि किशन का हमला
Ravi Kishan Statement : “BJP को हरा नहीं पाए तो जनता को कर रहे परेशान”, राहुल पर रवि किशन का हमला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे भाजपा सांसद रवि…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : मानसून विदा, फिर भी छत्तीसगढ़ में उमस से राहत नहीं, अगले 5 दिन बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई के बाद भी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?