CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ancient Stepwell Tragedy : प्राचीन बावड़ी बनी काल, खेलते-खेलते पानी में गिरे दो मासूम, मौत

Ancient Stepwell Tragedy : प्राचीन बावड़ी बनी काल, खेलते-खेलते पानी में गिरे दो मासूम, मौत

By Newsdesk Admin
11/07/2026
Share
Ancient Stepwell Tragedy
Ancient Stepwell Tragedy

सीजी भास्कर, 11 जुलाई :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के धरसीवां थाना क्षेत्र स्थित कुंबरगढ़ के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर  में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा (Ancient Stepwell Tragedy) हो गया। मंदिर परिसर की प्राचीन बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही धरसीवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Contents
  • ग्रामीणों ने निकाला बाहर, लेकिन नहीं बच सकी जान
  • सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से हादसे की आशंका
  • ग्रामीणों ने की सुरक्षा घेराबंदी की मांग

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान साक्षी साहू (7 वर्ष) और श्रवण धीवर (4 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे धरसीवां विकासखंड के कुर्रा गांव के रहने वाले थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे मंदिर परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान वे प्राचीन बावड़ी के पास पहुंच गए और संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में गिर गए। जब तक आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिली, तब तक दोनों बच्चे पानी में डूब चुके थे।

ग्रामीणों ने निकाला बाहर, लेकिन नहीं बच सकी जान

घटना (Ancient Stepwell Tragedy) की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल बच्चों की तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों बच्चों को बावड़ी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से हादसे की आशंका

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर की यह प्राचीन बावड़ी काफी गहरी है और इसके चारों ओर न तो पर्याप्त घेराबंदी है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इससे यहां हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने की सुरक्षा घेराबंदी की मांग

इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से प्राचीन बावड़ी के चारों ओर मजबूत सुरक्षा घेराबंदी कराने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Elephant Train Accident  : ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, गंभीर रूप से घायल
Naxali Basava Raju : 150 जवानों की हत्या, 1 करोड़ का इनाम, 70 घंटे का ऑपरेशन… खूंखार नक्सली बसवराजू के अंत की कहानी
बेंगलुरु भगदड़: IPL जीत बनी मातम, 11 की मौत पर FIR, हाई कोर्ट सख्त!
9 माह की गर्भवती को पति ने दिया गहरे कुएं में धक्का, 28 घंटे बाद बची जान
न्यूक्लियर साइंटिस्ट की मौत से भड़का ईरान! राष्ट्रपति ने दी इजरायल को ‘कड़े जवाब’ की चेतावनी, नहीं होगी कोई बातचीत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Sextortion
Bilaspur Sextortion: महिला शिक्षिका बनी सेक्सटॉर्शन का शिकार, अश्लील वीडियो के नाम पर ठगे 76,500 रुपये, साइबर सेल ने बचाई आंशिक रकम

Bilaspur Sextortion : बिलासपुर में सेक्सटॉर्शन का नया…

Vietnam Boat Accident
Vietnam Boat Accident : भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, वियतनाम में बड़ा हादसा, राहत और बचाव अभियान तेज

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। वियतनाम से भारतीय पर्यटकों…

Onion Juice
Onion Juice : मानसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल, प्याज का रस लगाने का सही तरीका जानिए, जड़ों को मिलेगी मजबूती

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। बारिश का मौसम आते…

Best Selling SUV
Best Selling SUV : खरीदारों की पसंद बनी महिंद्रा की यह एसयूवी, एक महीने में 14,097 यूनिट बिककर सबको छोड़ा पीछे

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। देश में एसयूवी सेगमेंट…

Bhilai Pharmacy Student Murder
Bhilai Pharmacy Student Murder: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने नंबर ब्लॉक करने पर फार्मेसी छात्रा पर 10 बार किया चाकू से वार, देखिए Video

Bhilai Pharmacy Student Murder

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?