CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Train Accident Bilaspur : स्टेशन यार्ड में मालगाड़ी बेपटरी, 3 घंटे की जद्दोजहद के बाद वापस पटरी पर आया वैगन

Train Accident Bilaspur : स्टेशन यार्ड में मालगाड़ी बेपटरी, 3 घंटे की जद्दोजहद के बाद वापस पटरी पर आया वैगन

By Newsdesk Admin
12/07/2026
Share
Train Accident Bilaspur
Train Accident Bilaspur

सीजी भास्कर, 12 जुलाई : जोनल स्टेशन के यार्ड में शनिवार शाम एक मालगाड़ी के वैगन के पटरी (Train Accident Bilaspur)  से उतर जाने से रेलवे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मीडिल लाइन पर रेल यातायात रोकना पड़ा और कई ट्रेनों के प्लेटफार्म बदलने पड़े। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद वैगन को दोबारा पटरी पर चढ़ाया गया। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद डीआरएम सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। सबसे पहले मालगाड़ी के आगे और पीछे के हिस्से को अलग किया गया, इसके बाद क्रेन की मदद से बेपटरी हुए वैगन को पटरी पर लाने का अभियान चलाया गया।

बिलासपुर जिले के जोनल स्टेशन यार्ड में शनिवार शाम करीब 6:45 बजे यह हादसा (Train Accident Bilaspur)   हुआ। बिलासपुर से गतौरा की ओर जा रही मालगाड़ी के 22वें वैगन की एक ट्रॉली (बोगी) अचानक बेपटरी (Derailment) हो गई। घटना के करीब सात मिनट बाद ट्रेन मैनेजर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि पॉइंट नंबर 164 पर ब्रेक वैन के पास वैगन पटरी से उतर गया है। इसके बाद तकनीकी टीम और रिलीफ ट्रेन को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें : Bilaspur Road Accident : पहले स्कूटी को मारी टक्कर, फिर स्कूल बस से भिड़ी तेज रफ्तार कार, युवक की मौत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस घटना से मीडिल लाइन और प्लेटफार्म नंबर दो एवं तीन प्रभावित हुए। हालांकि अप और डाउन मुख्य लाइन पूरी तरह चालू रहीं, जिससे ट्रेनों का मुख्य परिचालन बाधित नहीं हुआ। प्लेटफार्म उपलब्ध नहीं होने के कारण उत्कल एक्सप्रेस, मेल एक्सप्रेस और बिलासपुर-टाटानगर जैसी ट्रेनों के प्लेटफार्म बदलकर परिचालन कराया गया।

करीब आधे घंटे के भीतर मालगाड़ी (Train Accident Bilaspur)   के अन्य वैगनों को अलग कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वैगन को क्रेन की सहायता से पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू हुआ। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब नौ बजे वैगन को सफलतापूर्वक पटरी (Track) पर वापस चढ़ा दिया गया।

जांच के लिए क्षतिग्रस्त वैगन को साइड लाइन पर रखा

रेलवे ने बेपटरी हुए वैगन को साइड लाइन पर रखकर उसके तकनीकी परीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वैगन में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि उसी ट्रैक से इंजन और अन्य वैगन सामान्य रूप से गुजर गए थे, जबकि केवल एक वैगन ही पटरी से उतर गया।

ये भी पढ़ें : BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन की शिकायत के बाद हरकत में जांच एजेंसियां, बीएसपी पहुंची सीबीआई टीम से मचा हड़कंप

Train Accident Bilaspur  इन ट्रेनों का बदला गया प्लेटफार्म

घटना के कारण प्लेटफार्म नंबर दो और तीन अस्थायी रूप से उपयोग के योग्य नहीं रहे। ऐसे में उत्कल एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर पांच, मेल एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर एक तथा बिलासपुर-टाटानगर ट्रेन को भी प्लेटफार्म नंबर एक से रवाना किया गया। रेलवे की त्वरित व्यवस्था के कारण अन्य ट्रेनों का परिचालन सामान्य बनाए रखा गया।

देर रात ट्रैक फिट घोषित किया गया

वैगन को रात करीब नौ बजे पटरी पर चढ़ाने के बाद रेलवे इंजीनियरों ने ट्रैक का विस्तृत निरीक्षण किया। सभी तकनीकी परीक्षण पूरे होने के बाद देर रात ट्रैक को परिचालन के लिए फिट घोषित किया गया, जिसके बाद प्रभावित लाइन पर सामान्य रेल यातायात बहाल कर दिया गया।

ये भी पढ़ें : Bilaspur Murder Case : मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा

Well Accident Korba: पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांस
अंबिकापुर में बिजली विभाग की खौफनाक लापरवाही! लटकते तार से उलझकर शख्स की मौत, CCTV फुटेज ने खोली पोल
Indore Future Ready IT City : सुपर कॉरिडोर पर देश की नई हाई-टेक सिटी का ब्लूप्रिंट तैयार
Activa से महिला जैसे ही घर पहुंची हो गया कांड, दिनदहाड़े हेलमेट पहन आया और गले से चैन खींच ले गया, देखिए विडियो CCTV में कैद हुई वारदात
गाजियाबाद में बस ने आधा दर्जन लोगों को कुचला, मासूम समेत दो की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Khursipar Railway Crossing 
Khursipar Railway Crossing  : खुर्सीपार रेलवे फाटक 14 से 24 जुलाई तक रहेगा बंद

मिडिल लाइन की आवश्यक मरम्मत के चलते खुर्सीपार…

Leopard Rescue
Leopard Rescue : कुएं में गिरा तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, वन विभाग ने संभाला मोर्चा

सीजी भास्कर, 12 जुलाई :  शिकार की तलाश…

Train Accident Bilaspur
Train Accident Bilaspur : स्टेशन यार्ड में मालगाड़ी बेपटरी, 3 घंटे की जद्दोजहद के बाद वापस पटरी पर आया वैगन

सीजी भास्कर, 12 जुलाई : जोनल स्टेशन के…

Bilaspur Murder Case
Bilaspur Murder Case : मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। मछली चोरी की पुरानी…

Forest Officer
Forest Officer : आधी रात बस रोकने का आरोप, वन अधिकारी के व्यवहार पर उठे गंभीर सवाल

रिपोर्टर- आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 12 जुलाई।…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?