CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग की सिंधी कालोनी में 9 लाख की चोरी को अंजाम देने वाले सिकली सरदार गिरोह के शातिर चोर मध्यप्रदेश और गुजरात से पकड़ लाई दुर्ग पुलिस, ताला चाबी बनाने के नाम पर घुसते थे घरों में

दुर्ग की सिंधी कालोनी में 9 लाख की चोरी को अंजाम देने वाले सिकली सरदार गिरोह के शातिर चोर मध्यप्रदेश और गुजरात से पकड़ लाई दुर्ग पुलिस, ताला चाबी बनाने के नाम पर घुसते थे घरों में

By Newsdesk Admin
21/12/2024
Share

भिलाई नगर 21 दिसंबर । सात महीने पहले दुर्ग की सिंधी कालोनी में हुई बड़ी चोरी को अंजाम देने वाले आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर दुर्ग पुलिस ने चोरी के मामले का आज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी निशान सिंह (43 वर्ष) निवासी रणतालाब बंदरपुरा थाना मनावर, एमपी और राजू सिंह (49 वर्ष) निवासी आकाश नगर तिलपुर तालाब के पास इंदौर हाल दत्तनगर बड़ोदरा गुजरात दोनों शातिर चोर हैं। ये सिकली सरदार (झारा) गिरोह के सदस्य हैं तथा ताला-चाबी बनाने का हवाला देकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। इनके द्वारा दुर्ग में कुल 8 लाख 70 हजार रुपए के सोने चांदी के जेवरात की चोरी करी गई थी।

एएसपी दुर्ग शहर अभिषेक झा ने बताया कि सात महीने पहले श्रीमती सविता तलरेजा निवासी सिंधी कालोनी दुर्ग ने थाना मोहन नगर में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 सितंबर 2024 को उनके घर में दो सरदार आलमारी की चाबी बना देगें, कहकर आए और चाबी बनाने के दौरान बातों उलझाकर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरातों को चोरी फरार हो गये। एसपी दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला ने एसीसीयू प्रभारी तापेश्वर नेताम, थाना प्रभारी मोहन नगर पारस ठाकुर, सउनि गुप्तेश्वर, राजेश पाण्डेय, प्र.आर. प्रदीप सिंह, आरक्षक अश्वनी यदु, चित्रसेन साहू, नरेन्द्र सहारे की एक विशेष टीम गठित कर मामले की पतासाजी हेतु लगाया गया। टीम के द्वारा सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया तो फुटेज में दो सरदार घटना स्थल के आसपास आते-जाते दिखे। विडियो फुटेज की सहायता से दोनों सरदारों का आस-पास के लोगों से एवं मुखबीरों को दिखाकर पूछताछ करने पर दोनों सरदार के बाहरी होना पता चला।

पुलिस के राष्ट्रीय समन्वय वाट्सएप ग्रुप में आरोपियों का फुटेज प्रसारित करने पर आरोपियों की पहचान सिकली सरदार राजू सिंह एवं निशांत सिंह धार इंदौर (मप्र) के रूप में हुई। तत्काल टीम को धार, इंदौर क्षेत्र रवाना किया गया। धार जाकर आरोपयों का पता तलाश करने पर वर्तमान लोकेशन बड़ोदरा में होना पता चला। तब तत्काल टीम बड़ोदरा के लिये रवाना हुऐ जहां आरोपियों की पता तलाश के दौरान तेज बारिश का फायदा उठाकर आरोपीगण वहां से फरार हो गए।

आरोपियों ने अपने सभी मोबाईल नंबर एवं अपने परिवार के सदस्यों का मोबाईल नंबर बदल दिया। पुनः आरोपियों का लगातार पता तलाश किया गया तो आरोपियों का जावरा (म.प्र.) में होने की जानकारी मिली। तत्काल टीम ने जावरा ओम लॉज मप्र. पहुंचकर दबिश दी एवं दोनों आरोपियों को को पकड़ा। दुर्ग की सिंधी कालोनी से जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी करना आरोपियों ने स्वीकार किया एवं सोने चांदी के जेवरात को रतलाम में जीवन सोनी के पास बेचना एवं कुछ मशरूका छुपा कर रखना बताया। जीवन सोनी के पता तलाश के दौरान पता चला कि वह दो करोड़ का सोना लेकर फरार है। आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही थाना मोहन नगर से जा रही है।

चोरों को कुछ नहीं मिला तो चुरा ली फालूदा गाड़ी, 3 गिरफ्तार
Inspiring Story : स्टेशन पर कुली का काम करते हुए क्रैक किया यूपीएससी, बना आईएएस
Half Way Home Mental Rehabilitation: कमिश्नर ने कोनी स्थित केंद्र का किया निरीक्षण, 795 मानसिक रोगियों का हुआ सफल पुनर्वास
Raigarh Illegal Scrap Seized: पुलिस ने 6 लाख का कबाड़ पकड़ा, सक्ती-जांजगीर के दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़: दहेज के लिए विवाहिता से 1 लाख की मांग, पति-सास और जेठ ने की मारपीट, फिर घर से निकाला..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?