CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई सेक्टर-1 ओवरब्रिज पर बाईक की ठोकर से खुर्सीपार का युवक घायल, जबड़ा और सिर में गंभीर चोट, दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल

भिलाई सेक्टर-1 ओवरब्रिज पर बाईक की ठोकर से खुर्सीपार का युवक घायल, जबड़ा और सिर में गंभीर चोट, दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल

By Newsdesk Admin
22/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 22 दिसंबर। बीएसपी टाउनशिप से खुर्सीपार घर लौट रहा बाईक सवार युवक को ओवरब्रिज पर एक अन्य बाईक चालक ने ठोकर मारी और फरार हो गया। दुर्घटना शुक्रवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। घायल युवक अमन कुमार को उसके दोस्तों ने श्री शंकराचार्य हास्पीटल में उपचारार्थ भर्ती कराया है। घायल युवक की सुपेला आकाशगंगा में मोबाइल शॉप है।

भिलाई भट्टी पुलिस ने बताया कि दिवाकर बेहरा (24 वर्ष) शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि शुक्रवार की रात वह अपने दोस्त आदित्य पगारे एवं अभिजीत कुमार के साथ अपनी बाईक से दोस्त अमन कुमार से मिलने आकाश गंगा सुपेला गए। मिलने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। अमन कुमार की बाईक क्रमांक सीजी 07 एलडी 7175 सुपेला से चंद्रा मोर्या अण्डर ब्रिज से गैरेज रोड होते हुए सेक्टर 1 ओव्हर ब्रिज के उपर से खुर्सीपार अपने घर जा रहा था। लगभग साढ़े 10 बजे सेक्टर-1 ओवर ब्रिज के उपर भिलाई के पास उसकी बाईक को मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 सीजे 7389 के चालक ने पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेट कर दिया। दुर्घटना में अमन अपने मोटर सायकल सहित जमीन पर गिर गया। गिरने से उसके सिर में चोट लग कर खून बहने लगा तथा जबडे एवं हाथ में गंभीर चोट आई। वह बोल नही पा रहा था एवं उसकी मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गई। बाईक क्रमांक सीजी 04 सीजे 7389 का चालक एक्सीडेंट कर वहां से भाग गया। दिवाकर, आदित्य और अभिजीत घायल अमन कुमार को सेक्टर-9 बीएसपी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार कराने के बाद शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराए हैं, जहां उसका इलाज चल रहा है। दिवाकर ने शनिवार को अपने दोस्त अभिजीत कुमार के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस मामले में पुलिस ने बाईक क्रमांक सीजी 04 सीजे 7389 के चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 (ए) और 281 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

MP के इंदौर में इस साल 110 करोड़ की अतिरिक्त आय : जिले का राजस्व 2,539 करोड़, नगर निगम ने वसूले 1,000 करोड़ टैक्स…
CG Accident News : अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक नाबालिग की मौत, एक व्यक्ति घायल
Chhattisgarh High Court Naxal Verdict : स्वतंत्र गवाह जरूरी नहीं, पुलिस की विश्वसनीय गवाही भी सजा के लिए पर्याप्त
भिलाई में प्रोफेसर पर जानलेवा हमला के हाईप्रोफाइल कांड में फरार तीन आरोपियों में से एक ईनामी प्रोबीर गिरफ्तार….! डॉक्टर पत्नी के भी साथ होने की खबर, लुकआउट सर्कुलर हुआ था जारी, संपत्ति कुर्की की भी बन रही थी संभावना, आंध्रप्रदेश में कट रहे थे फरारी भरे दिन
School Bus Accident : स्कूल बस ने ली 3 साल के मासूम की जान, चालक गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?