सीजी भास्कर, 15 जुलाई। बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित एलआईसी दफ्तर में सोमवार (12 जुलाई) देर रात आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग की लपटें और धुआं देखकर तत्काल दमकल और पुलिस को सूचना दी। (Bilaspur LIC office fire)
ख़बरें और भी हैं : Korba Furniture Shop Fire : लाखों का सामान जलकर राख; शॉर्ट सर्किट की आशंका

यह घटना डॉ. शिव दुलारे मिश्रा परिसर के प्रथम तल पर संचालित एलआईसी दफ्तर में हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली कराया और लोगों की आवाजाही रोकी।
यह भी पढ़ें : साड़ी में आग पकड़ने से बुरी तरह झुलसी महिला 🛑 सुपेला भिलाई की ऑटो पार्ट्स दुकान में शार्ट सर्किट से आग, सबकुछ खाक
मशक्कत से दमकल ने पाया आग पर काबू
दमकल कर्मियों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण कंप्यूटर के पास लगे विद्युत बोर्ड में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आग से कार्यालय का फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। हालांकि, नुकसान का आकलन अभी जारी है। दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आग आसपास के कार्यालयों तक नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
यह भी पढ़ें :E Office In CG : अब कागज नहीं, ई-ऑफिस छत्तीसगढ़ में करेगा राज, सरकारी फाइलों की दुनिया हुई डिजिटल


