CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आबकारी आरक्षक भर्ती में 29 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द, तय समय में नहीं किया कार्यभार ग्रहण

आबकारी आरक्षक भर्ती में 29 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द, तय समय में नहीं किया कार्यभार ग्रहण

By Newsdesk Admin
22/07/2026
Share

आबकारी आरक्षक के पद पर चयनित होने के बावजूद निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 29 अभ्यर्थियों की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। आबकारी आयुक्त कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि अंतिम अवसर दिए जाने के बाद भी अभ्यर्थियों के जॉइन नहीं करने पर नियमानुसार यह कार्रवाई की गई।

विभाग ने 23 अप्रैल 2026 को आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश जारी किए थे। इनमें से 29 अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे। इसके बाद विभाग ने उन्हें अंतिम अवसर देते हुए 9 जून तक जॉइनिंग करने की मोहलत दी थी और पत्र में स्पष्ट किया गया था कि तय समय के बाद नियुक्ति स्वतः समाप्त मानी जाएगी।

अंतिम समय सीमा समाप्त होने के बावजूद संबंधित अभ्यर्थियों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इसके बाद आबकारी आयुक्त ने उनकी नियुक्तियां निरस्त कर दीं। इन अभ्यर्थियों की पदस्थापना रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, राजनांदगांव, कबीरधाम, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित विभिन्न जिलों के आबकारी कार्यालयों, उपायुक्त कार्यालयों तथा संभागीय उड़नदस्ता इकाइयों में की गई थी।

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होता है। आवश्यकता पड़ने पर विभाग अंतिम अवसर दे सकता है, लेकिन उसके बाद भी जॉइनिंग नहीं होने पर नियुक्ति रद्द करना नियमों के अनुरूप होता है। इससे पहले शिक्षक, डॉक्टर, नर्स, पुलिस आरक्षक और पटवारी भर्ती में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा ने बताया कि जॉइनिंग नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को पांच बार नोटिस जारी किए गए और अंतिम अवसर के रूप में 15 दिन का अतिरिक्त समय भी दिया गया, लेकिन वे कार्यभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे। इसलिए उनकी नियुक्तियां निरस्त कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों पर नई नियुक्तियों की प्रक्रिया दो-तीन दिनों में शुरू कर दी जाएगी।

प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञों का मानना है कि कई अभ्यर्थी बेहतर वेतन, उच्च पद या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के कारण पहले मिली नौकरी जॉइन नहीं करते। हालांकि 200 चयनित अभ्यर्थियों में से 29 का जॉइनिंग नहीं करना सामान्य स्थिति नहीं माना जा सकता।

25 अप्रैल से कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ यात्रा’, पूर्व CM बघेल बोले – गैर-कांग्रेसी राज्यों में नेताओं को बनाया जा रहा निशाना
Power crisis in the scorching heat : भड़के विकास उपाध्याय, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, नए सब-स्टेशन की मांग
Scorching heat will increase in Chhattisgarh : चार जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
Bastar Dussehra : देवी की डोली पहुंची देर रात, भक्तों का इंतजार हुआ पूरा
Chhattisgarh IPS Transfer 2026 : राजनांदगांव IG बदले, कोरिया SP हटे; 12 जिलों को मिले नए कप्तान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Crime Control Strategy : अपराधियों पर सख्ती, अब लागू होगी ‘एक गुंडा-एक जवान’ नीति

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : बिलासपुर रेंज में…

CHC Amlipadar
CHC Amlipadar : हजार लोगों की उम्मीदों पर भारी स्वास्थ्य संकट, जनप्रतिनिधियों ने मंत्री के सामने रखीं बड़ी मांगें

गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं…

Railway Update
Railway Update : रेलवे ने चार मेमू ट्रेनें की बहाल, ऑटो सिग्नलिंग कार्य से चार ट्रेनें अभी भी रद्द

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : दक्षिण पूर्व मध्य…

Dowry Harassment Case : नवविवाहिता की मौत के 3 महीने बाद पति-ससुर गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : दुर्ग जिले के…

Theft Case
Theft Case : चौकीदार ने ही रची चोरी की साजिश, भाई संग पार की मशीन, फिर पुलिस को सुनाई झूठी कहानी

निर्माणाधीन शासकीय हाई स्कूल भवन में हुई चोरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?