CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » श्री गुरु गोविंद सिंह साहिबजी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन में दिखा अभूतपूर्व उत्साह, विधायक रिकेश टीम ने बीएसएनएल चौक पर खालसायी शान के साथ पहुंची संगत का किया अभिनंदन

श्री गुरु गोविंद सिंह साहिबजी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन में दिखा अभूतपूर्व उत्साह, विधायक रिकेश टीम ने बीएसएनएल चौक पर खालसायी शान के साथ पहुंची संगत का किया अभिनंदन

By Newsdesk Admin
29/12/2024
Share

पंज प्यारे साहिबान, पंज कीरपान, पंज निशान साहिब एवं पालकी साहिब के पीछे शबद कीर्तन करती संगत पर फूल बरसाती गाड़ियां

अतिशोभनीय पालकी साहिब का भव्य दर्शन, झांकी के साथ-साथ गतके का प्रदर्शन देखने उमड़े लोग, जगह जगह हुआ अभिनंदन

सीजी भास्कर, 29 दिसंबर। श्री गुरु गोविंद सिंह साहिबजी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन सिख पंचायत के संचालन में आज गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास न्यू खूर्सीपार से नगर कीर्तन पालकी साहिब पर सवार शब्द गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पंज प्यारे साहिबान की अगुवाई में सुबह 11 बजे अरदास के उपरांत शब्द कीर्तन के साथ निकला और कनाल रोड से दोपहर 1 बजे नंदिनी रोड पहुंचा एवं पावर हाउस ओवर ब्रिज से मुर्गा चौक सेक्टर 1 होते हुए बीएसएनएल चौक पहुंचा।

बीएसएनएल चौक पर लगा अभिनंदन पंडाल

यहां वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की टीम से सैकड़ों लोगों ने पंच प्यारे साहिबान सहित नगर कीर्तन में शामिल साध संगत का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर नगर कीर्तन में अतिशोभनीय पालकी साहिब का भव्य दर्शन कर टीम रिकेश ने झांकी के साथ-साथ गतके का उत्कृष्ट प्रदर्शन भी देखा। पंज प्यारे साहिबान, पंज कीरपान, पंज निशान साहिब एवं पालकी साहिब के पीछे शबद कीर्तन करती संगत एवं स्कूली बच्चे सहित फूल बरसाती गाड़ियों के साथ पहुंचे लोगों की सेवा का भी अवसर प्राप्त किया।

बीएसएनएल चौक से नगर कीर्तन सेक्टर सेंट्रल एवेन्यू से सेक्टर 5 चौक पहुंचा जहां श्री रेहरास साहिब के पाठ के उपरांत सेक्टर 6 गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा में अरदास के उपरांत शाम को नगर कीर्तन का समापन हुआ।

नगर कीर्तन में आज संगत द्वारा जगह-जगह पर चाय नाश्ते के साथ साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों एवं अन्य सिख संस्थाओं द्वारा लगाए गए भव्य स्वागत द्वार देखने को मिले। नगर कीर्तन में सिख पंचायत के साथ 200 वालंटियर भी शामिल थे जिन्होंने नगर कीर्तन के संचालन के साथ-साथ साफ सफाई एवं देखरेख व्यवस्था को सुचारू ढंग से सम्हाला।

दुर्ग भिलाई की संगत में इस बार भी नगर कीर्तन को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

नगर कीर्तन में इमरजेंसी एंबुलेंस व्यवस्था भी थी। विधायक रिकेश सेन द्वारा बीएसएनएल चौक पर हैल्थ मोबाइल टीम के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगवाया गया।

नगर कीर्तन में शामिल संगत सहित दर्शन को पहुंचे लोगों के लिए पंडाल में राजमा-पुलाव और चाय की व्यवस्था की गई थी। स्वास्थ्य चेकअप वैन के माध्यम से सुबह से 4 बजे तक अनेक लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया।

Balod Jungle Murder Case: जंगल में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पत्थर से कुचलकर की गई हत्या
भिलाई में घासीदास जयंती कार्यक्रम में विवाद, नाबालिग लड़के पर कटर से हमला, लहुलुहान हालत में लाया गया सुपेला अस्पताल
Olympic Gold Reward Chhattisgarh: गोल्ड जीतने पर 3 करोड़, सरेंडर नक्सलियों को मिलेगा पूरा इनाम
Highway Encroachment Case: हाईवे किनारे ढाबा–शराब दुकान पर कार्रवाई न होने से हाईकोर्ट सख्त, अब मुख्य सचिव देंगे जवाब
रिटायर्ड DSP हरेंद्र सिंह तोमर का निधन, कल शिवनाथ तट पर अंतिम संस्कार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rohit Sharma Record : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 12 हजार ODI रन पूरे कर बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज
Rohit Sharma Record : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 12 हजार ODI रन पूरे कर बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड (Rohit Sharma Record) उन्हें…

Asian Games 2026 Cricket : भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
Asian Games 2026 Cricket : भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026 Cricket) के…

Railway Ticket Checking
Railway Ticket Checking : स्टेशन पर रेलवे की सख्ती, जांच में 191 मामले पकड़े; 1.12 लाख रुपए जुर्माना वसूला

रायपुर मंडल के हथबंद रेलवे स्टेशन पर 29…

Powergrid Hindi Diwas
Powergrid Hindi Diwas : पावरग्रिड उपकेंद्र के हिंदी पखवाड़े में प्रतिभाएं सम्मानित

प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी कार्यशाला एवं…

CGPSC Mains Result High Court
CGPSC Mains Result High Court : CGPSC मेंस रिजल्ट पर हाईकोर्ट का फैसला, दोबारा जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज

CGPSC Mains Result High Court : राज्य सेवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?