CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जिला अध्यक्ष भाजपा संगठन पर्व : भिलाई और राजनांदगांव जिलाध्यक्ष के लिए दिल्ली पहुंचा 3-3 दावेदारों का नाम, तीनों चेहरे में से एक नाम लिफाफे में हुआ बंद, कब खुलेगा- अटकलें और कयास में अचानक तेजी

जिला अध्यक्ष भाजपा संगठन पर्व : भिलाई और राजनांदगांव जिलाध्यक्ष के लिए दिल्ली पहुंचा 3-3 दावेदारों का नाम, तीनों चेहरे में से एक नाम लिफाफे में हुआ बंद, कब खुलेगा- अटकलें और कयास में अचानक तेजी

By Newsdesk Admin
03/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 जनवरी। छत्तीसगढ़ में जहां भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व में जिलाध्यक्षों का चयन लगभग फायनल होने वाला है वहीं प्रदेश अध्यक्ष के लिए हाईकमान संगठन ने प्रभारी भी नियुक्त कर दिया है। पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्यता अभियान ने ऐतिहासिक रिकार्ड बनाया और फिर सक्रिय सदस्यों से सलाह मशविरे बाद मंडल अध्यक्ष घोषित किए गए। कुछेक मंडल में जहां अब भी अध्यक्ष घोषित नहीं हुए हैं वहीं जिलाध्यक्ष बनाए जाने के लिए तय तारीख भी नजदीक आते देख साल के अंतिम दिनों और नववर्ष के बीते 2 दिन जबरदस्त मंथन जारी है। अब भिलाई सहित कुछ जिलों के लिफाफे 5 जनवरी को संबंधित जिला कार्यालय में चुनाव प्रभारी की उपस्थिति में खोले जाएंगे। शेष जिलों का लिफाफा 6 जनवरी को खोला जाएगा। कुल मिलाकर यह तय है कि 6 जनवरी तक अधिकांश जिलों को भाजपा का नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

छत्तीसगढ़ में जिलाध्यक्ष की घोषणा को लेकर संगठन लगभग तैयार हो चुका है। रायपुर के बाद भिलाई और राजनांदगांव में अलग अलग पैनल से आए नाम और उम्मीदवार के बायो डाटा पर मंथन पश्चात पैनल दिल्ली भेज दिया गया और वहां से तय एक-एक नाम लिफाफे में कैद भी किया जा चुका है। आपको बता दें कि जहां भिलाई में जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान अध्यक्ष महेश वर्मा को पुनः जिले की कमान सौंपने पर चर्चा हुई वहीं दो बार जिला उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन और नटवर ताम्रकार सहित सात नाम सूची में थे जिन पर मंथन बाद तीन नाम दिल्ली भेजा गया और उसमें से एक नाम तय होकर बंद लिफाफे में अपनी घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वो नाम कौन सा है, यह तो समय के गर्भ में ही छिपा है। भिलाई के 13 मंडल में से कोहका को छोड़ कर सभी मंडल अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं।

बात राजनांदगांव की करें तो यहां भी भिलाई की तरह ही जिलाध्यक्ष को लेकर पेंच फंस गया था। यहां 16 मंडल में अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं परंतु जिलाध्यक्ष को लेकर तीन लोगों का यहां भी पेंच उलझ गया था नतीजतन तीन नाम दिल्ली भेजे जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार जिला भाजपा अध्यक्ष को लेकर जिन प्रमुख नाम में चर्चा हो रही है उनमें सौरभ कोठारी, कोमल सिंह राजपूत और रविंद्र वैष्णव का नाम शामिल हैं।

भाजपा वरिष्ठों ने जिलाध्यक्ष के नाम पर फंसे पेंच पर सीधे कुछ भी नहीं बोला है मगर बिना कहे यह बात छन कर आती है कि यह भाजपा है, जब पेंच फंसता है तो ऐसे नाम अचानक सामने आता है जिसको लेकर चर्चा ही नहीं थी। प्रदेश संगठन और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के पास हर फंसे पेंच को सुलझाने का सटीक और रामबाण तरीका भी है, इसलिए कयास और अटकलें भले किसी भी तरफ अपना रूख मोड़ लें मगर नाम तो दिल्ली से तय हो गया है और घोषणा बाद सभी को मान्य भी होगा। बहरहाल 5 और 6 जनवरी के बीच जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होना फिलहाल तय है इसलिए सभी की निगाहें घोषणा के ही इंतजार में टकटकी लगाए दिखाई पड़ रही हैं।

अब दीघा से दीदार गंज तक भर सकेंगे फर्राटा, इस तारीख को CM करने जा रहे लोकार्पण
Ration Card eKYC : घर बैठे होगा राशनकार्ड सत्यापन, ‘मेरा ई-केवाईसी’ मोबाइल एप से बदलेगा सिस्टम
ICU में रहीम यार खान एयरबेस… एटम बम की गीदड़भभकी चलेगी नहीं…’, पाकिस्तान के लिए पीएम मोदी ने खींच दी लाल लकीर!
Municipal Demolition Drive : सुबह पहुंचे बुलडोजर, उजड़ गए घर… बीजापुर में 75 से ज्यादा मकानों पर कार्रवाई
एक ही परिवार के 23 लोग ट्रिपल मर्डर केस में हुए गिरफ्तार, लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और फावड़ा से तीन लोगों को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद बनी वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?