CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पुलिस से गुहार “वापस दिलाओ माँ की चप्पल” बड़े अस्पताल से ब्रांडेड फुटवियर पर चोरों की नज़र, एक-दो नहीं 25 तीमारदारों के चप्पल जूते चोरी, सभी पहुंच रहे थाना

पुलिस से गुहार “वापस दिलाओ माँ की चप्पल” बड़े अस्पताल से ब्रांडेड फुटवियर पर चोरों की नज़र, एक-दो नहीं 25 तीमारदारों के चप्पल जूते चोरी, सभी पहुंच रहे थाना

By Newsdesk Admin
08/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 08 जनवरी। अस्पताल से जूते चप्पल चोरी होने की शिकायत पुलिस तक पहुँचने का शायद मध्यप्रदेश राज्य का ऐसा पहला मामला है जिसे लेकर पुलिस भी हैरान परेशान है कि इतनी बड़ी संख्या में जूते चप्पल चोरी कौन कर रहा है….?

आपको बता दें कि हर रोज थाना में सामान्य तौर पर चोरी की शिकायतों में सूने घर से चोरी, किसी कीमती चीज की चोरी जैसी शिकायतें आती हैं लेकिन इस बार ग्वालियर पुलिस के पास चोरी की ऐसी शिकायत पहुंची है कि पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस के पास एक युवक ने आवेदन दिया कि मेरी माँ की चप्पल चोरी हो गई हैं उसका पता लगवा दीजिये। मामला ग्वालियर चंबल अंचल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जयारोग्य अस्पताल समूह के अस्पतालों का है। जहां रोज हजारों मरीज इलाज के लिए आते हैं, यहाँ ग्वालियर चंबल के आठ जिलों के आलावा आसपास के प्रदेश उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी मरीज आते हैं, चूँकि इन दिनों सर्दी अधिक है तो अस्पताल के कार्डियोलोजी विभाग में मरीज की बहुत भीड़ है और यहीं पर चोरों की नजर भी जम गई है।

इस बीच ग्वालियर के कम्पू थाने में अजय जाटव नमक युवक ने एक शिकायती आवेदन दिया है जिसमें उसने लिखा है कि ..सर मैं माँ को दिखाने कार्डियोलोजी विभाग आया था वहां ओपीडी में उनकी चप्पल चोरी हो गई है, कृपया चोर का पता लगवाइए और मुझे मेरी माँ की चप्पल दिलवाइए। जानकारी मिली है कि एक ही दिन में करीब 25 अटेंडर्स के जूते चप्पल चोरी हुए हैं। अजय जाटव जैसे कई अटेंडर हैं जिनके साथ इस तरह की घटना रोज हो रही है, लेकिन केवल अजय ही पुलिस के पास पहुंचा, घटना की जानकारी मीडिया तक भी पहुंची, मीडिया ने जब पड़ताल की तो मालूम चला कि कल मंगलवार को ही करीब 20-25 अटेंडर्स के जूते चप्पल चोरी हो गए। कुछ अटेंडर्स ने कहा कि उनके साथ तो ऐसा दो तीन बार हो चुका है। शिकायत मिली कि 10 मिनट में ही कई महंगे ब्रांडेड जूते चप्पल गायब हो जाते हैं, शौक़ीन चोर अधिकतर Adidas, Nike, Puma सहित अन्य महंगे ब्रांड के फुटवियर चोरी कर रहा है, जब ब्रांडेड नहीं मिलते तो दूसरे सामान्य जूते चप्पल भी नहीं छोड़ रहा। पुलिस भी इसे लेकर आश्चर्य में है, वो हैरान है कि इतनी बड़ी संख्या में जूते चप्पल कौन चोरी कर रहा है, लोगों का कहना है कि कोई गैंग सक्रिय है जो ये काम कर रही है।

बहरहाल, शिकायत मिलने के बाद कम्पू थाने के एस आई रुद्र पाठक ने कहा कि हम जाँच कराएँगे और अस्पताल में पदस्थ गार्ड और अन्य स्टाफ से भी इस मामले में पूछताछ करेंगे कि रोज अटेंडर्स के जूते चप्पल कैसे चोरी हो रहे हैं? जूते चप्पल चोरी का अजीबोगरीब मामला ग्वालियर जिले सहित पुलिस महकमे में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, Team India हेड कोच ने दर्ज कराई FIR
150 मर्दों से मेरे संबंध, कैसे पाऊं छुटकारा…’, प्रेमानंद महाराज ने बताया ये समाधान
NSE IPO News : NSE IPO को लेकर बड़ी हलचल: SEBI से जल्द मिल सकता है NOC, निवेशकों का लंबा इंतजार खत्म होने के आसार
दीदी का पड़ोसी बोला- लिंग परिवर्तन करवाओ तभी मैं तुमसे… फिर कर गया ऐसा कांड
‘भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन…’, PM मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखी चिट्ठी; भारत आने का दिया न्योता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pension Arrears High Court : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा 32 महीने का पेंशन एरियर

बिलासपुर हाई कोर्ट ने प्रदेश के सेवानिवृत्त शासकीय…

Rahveer Yojana : सड़क हादसे में मदद करने वालों के लिए बड़ी पहल, अब जान बचाने पर मिलेगा सम्मान और नकद इनाम

सीजी भास्कर, 31 जुलाई। धमतरी जिले में सड़क…

ED Remand KK Srivastava : 7 तक ईडी रिमांड पर केके श्रीवास्तव, 300 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज
ED Remand KK Srivastava : 7 तक ईडी रिमांड पर केके श्रीवास्तव, 300 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज

बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…

Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर
Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर

बालोद (Balod School Incident) जिले के शासकीय उच्चतर…

Raipur News : शादी के बाद पहचान छिपाने का आरोप, युवती की शिकायत पर जांच शुरू
Raipur News : शादी के बाद पहचान छिपाने का आरोप, युवती की शिकायत पर जांच शुरू

राजधानी रायपुर (Raipur News) के पंडरी थाना क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?