CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान हमला केस..CG से संदिग्ध आकाश हिरासत में, दुर्ग आरपीएफ ने ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा, मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान हमला केस..CG से संदिग्ध आकाश हिरासत में, दुर्ग आरपीएफ ने ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा, मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

By Newsdesk Admin
18/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 जनवरी। बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हमला मामले में एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया है। मुंबई पुलिस के इनपुट पर दुर्ग आरपीएफ ने उसे ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से उतारकर हिरासत में लिया है। संदिग्ध का नाम आकाश बताया जा रहा है।

दुर्ग आरपीएफ टीआई एसके सिन्हा ने बताया कि उनके पास मुंबई पुलिस से एक फोटो आई थी। पुलिस ने इनपुट दिया था कि यह आरोपी दुर्ग की तरफ आया है। आरपीएफ ने कई ट्रेनो में उसकी तलाश की। इस दौरान ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से उसे उतारा है। दुर्ग आरपीएफ ने आरोपी को अपनी कस्टडी में रखा हुआ है। आरपीएफ टीआई का कहना है मुंबई पुलिस दुर्ग आ रही है। वही उससे पूछताछ करेगी।

आपको बता दें कि सैफ अली खान पर हमले की वारदात मुंबई के खार स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे हुई। इस हमले में एक्टर को गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। घायल सैफ को रात में ही लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है। लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने बताया कि सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ अस्पताल के भीतर पैदल आए थे। उनके हाथ पर दो घाव थे। एक घाव गर्दन पर भी था जिसकी प्लास्टिक सर्जरी हुई है। स्पाइन के पास से फंसा चाकू का टुकड़ा ऑपरेशन से निकाला गया है। सैफ को इन्फेक्शन से बचाने के लिए डॉक्टर्स ने विजिटर्स पर रोक लगा दी है। डॉक्टर ने बेड रेस्ट की सलाह दी है। उम्मीद है कि एक हफ्ते में रिकवरी हो जाएगी।

आज दोपहर मुंबई पुलिस से प्राप्त फोटो के आधार पर आरपीएफ पुलिस ट्रेनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान उन्हें शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी में उसी हुलिए से मिलता जुलता एक संदिग्ध दिखाई दिया। आरपीएफ पुलिस ने उसे ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया और मुंबई पुलिस को सूचना दे दी। मुंबई पुलिस की एक टीम संदिग्ध को लेने रवाना हो गई है। दुर्ग आरपीएफ का कहना है कि आगे की पूछताछ मुंबई पुलिस करेगी। पकड़े गए आरोपी का नाम मुंबई निवासी आकाश कन्नौजिया (31 वर्ष) बताया जा रहा है।

Durg News : संभागीय आयुक्त कार्यालय 18 जून से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के नवनिर्मित भवन में होगा संचालित 🟠 प्रथम तल के तीन कक्ष में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का होगा दफ्तर
मां घबराएं न, इसलिए जम्मू में तैनाती की बात छुपा ली, बेटे मुरली नाइक की शहादत की खबर सुन टूट गए माता-पिता
चमोली: बिरही-निजमुला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
मैं तो बहुत सुंदर हूं… तुम मेरे लायक नहीं!” — शादी के बाद बदल गया पत्नी का रवैया…
Minor Girl Raped : मिर्ची तोड़ने गई नाबालिग लड़की से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया बलात्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?