CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में 68 शिक्षक होंगे सम्मानित, 4 को मिलेगा विशेष स्मृति पुरस्कार

छत्तीसगढ़ में 68 शिक्षक होंगे सम्मानित, 4 को मिलेगा विशेष स्मृति पुरस्कार

By Newsdesk Admin
02/09/2026
Share

5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 68 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय और नए प्रयोग करने वाले चार शिक्षकों को विशेष स्मृति पुरस्कार भी दिया जाएगा। सम्मान समारोह रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित होगा।

समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार पाने वालों में प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक समेत शिक्षा विभाग की विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं।

प्रदेश के कई जिलों से शिक्षकों का चयन

राज्य शिक्षक सम्मान के लिए रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा, जशपुर और कोरबा समेत प्रदेश के कई जिलों के शिक्षकों का चयन किया गया है। कुल 64 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान दिया जाएगा, जबकि चार शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

चार शिक्षकों को मिलेगा स्मृति पुरस्कार

स्मृति पुरस्कार प्रदेश के चार प्रमुख साहित्यकारों और विद्वानों की स्मृति में प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार शिक्षकों का चयन किया गया है।

ये पुरस्कार डॉ. पदुमलाल पन्नालाल बख्शी, गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. मुकुटधर पांडेय और बलदेव प्रसाद मिश्र की स्मृति में दिए जाएंगे। चयनित शिक्षकों को 50-50 हजार रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

4 सितंबर को पहुंचना होगा रायपुर

सम्मान समारोह में शामिल होने वाले चयनित शिक्षकों को 4 सितंबर की सुबह 8 बजे तक SCERT शंकर नगर स्थित गेस्ट हाउस पहुंचना होगा। इसी दिन सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ मंडपम में समारोह की रिहर्सल होगी। विभाग ने रिहर्सल में सभी चयनित शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की है।

शिक्षकों के साथ आने वाले परिजनों और अन्य लोगों के ठहरने की व्यवस्था नहीं की गई है। उन्हें समारोह स्थल में प्रवेश की अनुमति भी नहीं होगी। विभाग ने 4 और 5 सितंबर के कार्यक्रम में शामिल होने वाले शिक्षकों को शालीन पोशाक में आने के निर्देश दिए हैं।

दुर्ग की प्रज्ञा सिंह को भी विशेष सम्मान

दुर्ग की प्रज्ञा सिंह को पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए नए तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए स्मृति पुरस्कार के लिए चुना गया है।

One and Two Rupee Coins : एक और दो रुपये के सिक्के नहीं लेने पर दुकानदारों पर होगी वैधानिक कार्रवाई
Speeding caused the accident : सक्ती में दो कारों की टक्कर में एक की जान गई
Water Miracle in Bilha : मनरेगा चेक डैम ने जल संकट मिटाया, खेती किसानी हुई आसान
MLA देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि के घर CBI की दबिश, ताला मिला बंद, बिना पूछताछ किए लौटी टीम…
तोते को उतारने के लिए फायर ब्रिगेड का इस्तेमाल, पानी की बर्बादी पर मचा बवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balrampur Health System : गर्भवती को गोद में उठाकर पार कराया उफनता नाला, 2 KM पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया
Balrampur Health System : गर्भवती को गोद में उठाकर पार कराया उफनता नाला, 2 KM पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था (Balrampur Health System)…

H1N1 Cases in Durg
H1N1 Cases in Durg : दुर्ग में H1N1 का बढ़ा खतरा, 17 मरीज मिले, 9 एक्टिव केस, 7 अस्पताल में भर्ती

जिले में स्वाइन फ्लू यानी इन्फ्लुएंजा A/H1N1 संक्रमण…

Coconut Business Chhattisgarh : 36गढ़ में समुद्र नहीं फिर भी नारियल में आगे, रोज 45-48 लाख का कारोबार
Coconut Business Chhattisgarh : 36गढ़ में समुद्र नहीं फिर भी नारियल में आगे, रोज 45-48 लाख का कारोबार

छत्तीसगढ़ में नारियल की खेती (Coconut Business Chhattisgarh)…

Kamarga Village Electricity Problem
Kamarga Village Electricity Problem : रायगढ़ के कमरगा गांव में 20 दिन से बिजली बंद, ट्रांसफार्मर खराब होने से 400 परिवार परेशान

लैलूंगा ब्लॉक के कमरगा गांव में पिछले 20…

Bilaspur Northern Bypass
Bilaspur Northern Bypass : बिलासपुर में 4 लेन बाइपास के लिए 644 खसरों पर रोक, जमीन की खरीद-बिक्री और विभाजन पर पाबंदी

शहर में प्रस्तावित उत्तरी बाइपास के निर्माण को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?