CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 60 म्यूल खातों से 3 करोड़ का हेरफेर: अकाउंट और सिम कार्ड की खरीद-फरोख्त, बिलासपुर में 97 लाख जब्त..

60 म्यूल खातों से 3 करोड़ का हेरफेर: अकाउंट और सिम कार्ड की खरीद-फरोख्त, बिलासपुर में 97 लाख जब्त..

By Newsdesk Admin
27/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 फरवरी।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साइबर ठगों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने ऐसे आरोपियों को पकड़ा है, जो ठगों को म्यूल बैंक अकाउंट और मोबाइल सिम उपलब्ध कराते थे। अब तक 60 बैंक खातों की पहचान की गई है, जिनमें 3 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ है।

जांच के बाद पुलिस ने बैंक कर्मियों और व्यापारियों समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, 97 लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं। आरोपियों को बैंक खाते और सिम कार्ड मुहैया कराने के बदले 25,000 से 1 लाख रुपये तक का कमीशन मिलता था।

केस वन…

रेंज साइबर पुलिस ने 48 लाख 42 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत 3 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। गिरोह के सदस्य लैप्स बीमा पॉलिसी और निवेश में फंसे पैसे दिलाने के बहाने अपना शिकार बनाकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराते थे।

सारंगढ़ के सुभाष चंद्र (62) ने रेंज साइबर थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की। उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल कर इंश्योरेंस पॉलिसी का पैसा वापस दिलाने का झांसा दिया। इस दौरान अलग-अलग फॉर्मेलिटी कराने के साथ ही अनापत्ति प्रमाणपत्र के नाम पर 48 लाख 42 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। जिस पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और तकनीकी जांच के बाद आरोपियों तक पहुंच गई।

केस टू…

साइबर रेंज ने ठगी का खुलासा करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड को पकड़ा है। मास्टरमाइंड चिराग ठाकोर को गुजरात से गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्यों ने शेयर ट्रेडिंग के बहाने रायगढ़ जिले के व्यापारी से 42 लाख रुपए की ठगी की थी। धरमजयगढ़ निवासी आनंद अग्रवाल (45) को स्टॉक एक्सचेंज में शेयर खरीदने पर 3 करोड़ 48 लाख रुपए कमाने का झांसा दिया गया था।

केस थ्री…

बिलासपुर में रिटायर्ड तहसीलदार का न्यूड VIDEO वायरल करने की धमकी देकर ठगों ने 10 लाख रुपए वसूली कर ली, जिसके बाद सेक्सटॉर्शन के शिकार रिटायर्ड तहसीलदार ने पुलिस में केस दर्ज कराया। 2 माह बाद अब पुलिस ने इस केस में राजस्थान के 3 ठगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से मोबाइल, बैंक पासबुक भी जब्त किया गया। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

केस फोर…

ऐसे ही बिलासपुर में बटालियन का एक आरक्षक फेक वीडियो कॉल में फंस गया और तीन लाख 16 हजार रुपए की ठगी का शिकार हो गया। उसके मोबाइल पर किसी लड़की के नाम से वीडियो कॉल आया, जिसे रिसीव करने के बाद उसे न्यूड होने के लिए बहकाया गया।

इसके बाद कथित युवती ने उसका न्यूड वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देने लगी। इसके बाद सोशल मीडिया में वायरल वीडियो डिलीट करने के बहाने उससे साइबर क्राइम के अफसर बनकर ठगों ने तीन लाख 16 हजार रुपए वसूल लिए। फिलहाल आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

हर घर को मिलेगा डिजिटल पता, जनता पर नहीं लगेगा नया Tax, 468 करोड़ से सड़कों का विकास, 200 करोड़ से बनेगा CNG प्लांट…
Chhattisgarh Cabinet Meeting Breaking : किसानों से लेकर लॉजिस्टिक सेक्टर तक, कैबिनेट ने लिए 7 बड़े फैसले – यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
प्रॉपर्टी व्यापारी ने खुद को मारी गोली, खून से लथपथ तड़पते मिले, हालत गंभीर
Bilaspur High Court : बेटे को खोने के बाद मदद के लिए दर दर भटकी मां, अब उच्च न्यायालय ने शासन से मांगा जवाब
Constable dies after operation : इलाज में लापरवाही के आरोप पर अस्पताल में हंगामा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

Accountability in Governance
छत्तीसगढ़

Accountability in Governance : ‘बादाम’ की खुराक ने खोली हाउसिंग बोर्ड की आंखें, फाइल दबाकर बैठने वाले EE और बाबू नपे

20/04/2026
खेलट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

विधायक रिकेश सेन की इस पहल से भिलाई दुर्ग ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों में हर्ष की लहर, खबर मिलते ही कोच दलजीत की डबडबा गईं आंखें, कलेक्टर ऋचा प्रकाश ने दी 2 करोड़ की स्वीकृति

11/02/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

युवती ने मंगेतर को कराया अगवा…:भिलाई में 3 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची साजिश; हॉकी स्टिक-बेसबॉल बैट से पीटा

21/04/2025
ट्रेंडिंग

Dabang Sipahi Ki Dhamki : ‘खोपड़ी में सुराख कर दूंगा’…दबंग सिपाही ने दुकानदार को दी धमकी…वायरल हुआ Video…

12/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?