CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बहरे हो जाएंगे! ईयरफोन-हेडफोन लगाने वालों को स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेताया, सभी राज्यों को जारी किया लेटर

बहरे हो जाएंगे! ईयरफोन-हेडफोन लगाने वालों को स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेताया, सभी राज्यों को जारी किया लेटर

By Newsdesk Admin
27/02/2025
Share

अगर आप घंटों-घंटों तक कान में ईयरफोन और हेडफोन लगाए रहते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि इससे सुनने की क्षमता कम हो जाएगी और आप बहुत जल्द बहरे भी हो सकते हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसको लेकर चेतावनी दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय सभी राज्यों को इसको लेकर लेटर जारी किया है. खासकर स्वास्थ्य मंत्रालय की ये चेतावनी युवाओं को लेकर है क्योंकि सबसे ज्यादा इसका इस्तेमाल यही लोग करते हैं. हेल्थ मिनिस्ट्री ने राज्यों और मेडिकल कॉलेजों से इसके लंबे समय तक उपयोग के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए कहा है.

डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विस प्रोफेसर डॉ अतुल गोयल ने बच्चों के लिए स्क्रीन समय सीमित करने के महत्व पर भी जोर दिया है. उन्होंने कहा कि लगातार मोबाइल देखने से मस्तिष्क के संज्ञानात्मक विकास में देरी हो सकती है, जिससे सोशल इंटरैक्शन और कम्युनिकेशन प्रभावित हो सकता है. प्रोफेसर गोयल ने कहा कि लोग 50 डेसिबल से अधिक ध्वनि वाले ऑडियो उपकरणों का इस्तेमाल न करें बल्कि प्रतिदिन दो घंटे से अधिक ध्वनि वाले ऑडियो उपकरणों का उपयोग करें और सुनने के सत्र के दौरान ब्रेक लें.

DGHS ने 20 फरवरी को जारी किया था लेटर

उन्होंने कहा कि संभव हो अच्छी तरह से फिट या शोर-रद्द करने वाले हेडफोन का इस्तेमाल करें ताकि ऑडियो को कम मात्रा में चलाया जा सके. डॉक्टर गोयल ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल को भी कम करने को कहा है. साथ ही बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग के संपर्क में नहीं आने देने को कहा है. सार्वजनिक कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए डॉ गोयल ने कहा कि राज्य यह सुनिश्चित करें कि स्थानों पर अधिकतम औसत ध्वनि स्तर 100 डेसिबल से अधिक न हो. DGHS ने 20 फरवरी को यह लेटर जारी किया था.

DGHS के लेटर में क्या कहा गया है?

इस लेटर में कहा गया है कि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है लेकिन इसे अक्सर नजरअंदाज किया जाता है. लगातार और लंबे समय तक ईयरफोन और हेडफोन के इस्तेमाल से सुनने की समस्या हो सकती है. युवा वर्ग इसके ज्यादा आदि हैं और उन्हीं को यह प्रभावित करेगा. हाल के अध्ययनों से पता चला है कि लंबे समय तक ईयरफोन और हेडफोन के इस्तेमाल से सुनने की अपरिवर्तनीय क्षति हो सकती है.

अगर एक बार सुनने की समस्या आ जाएगी तो फिर इसे ठीक होना मुश्किल हो सकता है. लंबे समय तक ईयरफोन और हेडफोन के इस्तेमाल की प्रक्रिया एक अवसाद को जन्म दे सकता है, जो फिर कभी ठीक नहीं हो सकता है. एक बार जब श्रवण स्थायी रूप से खराब हो जाता है, तो श्रवण यंत्र या कॉक्लियर प्रत्यारोपण द्वारा सामान्य श्रवण कभी भी बहाल नहीं किया जा सकेगा.


दिल्ली में घुसपैठियों की पहचान के लिए धड़ाधड़ एक्शन, इस इलाके से पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार
CG News 🟩 श्रमिकों के बुढ़ापे की चिंता हुई दूर 🟠 60 वर्ष पूर्ण कर चुके श्रमिकों की श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर जारी हुई पेंशन
आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने उप निरीक्षक को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत
निज सहयोग से विधायक रिकेश के 10 करोड़ के ड्रीम प्रोजेक्ट को MIC से मंजूरी, राम नगर मुक्तिधाम को वेल डेवलप्ड करने मार्च से शुरू हो जाएगा काम, बिल्डर अजय चौहान ने सम्हाला जिम्मा
ट्रैलर माजदा भिड़ंत, खरोरा रायपुर में एक्सीडेंट, 13 लोगों की मौत, कई घायल, देखिए विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?