CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Avalanche in Chamoli: उत्तराखंड के माणा गांव में बर्फ का पहाड़ धंसा, अब तक फंसे हैं 41 मजदूर, 16 बचाए गए

Avalanche in Chamoli: उत्तराखंड के माणा गांव में बर्फ का पहाड़ धंसा, अब तक फंसे हैं 41 मजदूर, 16 बचाए गए

By Newsdesk Admin
28/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। उत्तराखंड के चमोली में एक बड़ी दुर्घटना हो गई है. यहां माणा गांव में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही मच गई है, जिसकी चपेट में आने से 47 मजदूर बर्फ में दब गए हैं. बता दें कि 57 मजदूर इस हादसे का शिकार हुए थे, लेकिन 16 को रेस्क्यू कर लिया गया है. बाकी की तलाश जारी है. हादसे के बाद मौके पर प्रशासन और BRO की टीम रवाना हो गई है. फिलहाल ITBP और गढ़वाल स्काउट की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है.

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त घटनास्थल पर बड़ी तादाद में प्राइवेट ठेकेदार के मजदूर काम कर रहे थे. सभी BRO के कांट्रेक्ट में काम कर रहे ठेकेदार के मजदूर थे. एवलांच आने पर सभी इधर-उधर भागने लगे. इनमें से कुछ बचने में कामयाब हो गए तो वहीं 57 मजदूर बर्फ की चपेट में आ गए.

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने IRS से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी ने बताया कि माणा गांव और माणा पास के मध्य सीमा सड़क संगठन के नजदीक हिमस्खलन की सूचना मिली है. यहां सेना की आवाजाही के लिए सड़क से बर्फ हटाने वाले 57 मजदूरों के घटना स्थल के नजदीक होने की जानकारी मिली है. अभी तक घटना में किसी प्रकार की मानवीय क्षति की जानकारी नहीं मिली है. सेना के साथ ही आईटीबीपी, एनडीआरफ, एसडीआरफ की रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जारी किया है. सीएम ने खुद कहा है कि फंसे हुए मजदूरों में से 16 को बचा लिया गया है. उन्होंने कहा,’जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है. भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं.’

BRO टीम के सीआर मीना ने बताया,’सुबह हमें 11 बजे के करीब इनपुट मिला कि एवलांच आया है. रोड साइड में हमारे किसी कॉन्ट्रेक्टर के बंदे वहां पर थे, जिसमें से 57 दब गए. 11:30 बजे तक मिले इनपुट के मुताबिक करीब 15 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया, जिसमें से 3 घायल हैं. उनका आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है. हमने एंबुलेंस भी भेज दी है, लेकिन भारी बर्फबारी की वजह से माणा पास और बद्रीनाथ के बीच जगह-जगह रोड ब्लॉक है. टीम उसे क्लियर करते हुए जा रही है. हमारी आखिरी बातचीत आर्मी के जरिए 11:30 बजे हुई थी, इसके बाद कम्युनिकेशन नहीं हो पा रहा है.’

मरीज को झाड़ी में फेंककर भाग गए एंबुलेंसकर्मी, मौत 🛑 बोला – “अस्पताल के सर ने ही कहा था”
भिलाई ब्रेकिंग : अपोलो बीएसआर हॉस्पिटल भिलाई के पूर्व डायरेक्टर डॉ एमके खंडूजा कोलकाता से गिरफ्तार, 1 साल से डॉक्टर था फरार, 19 करोड़ के धोखाधड़ी का मामला
Anish Babu Money Laundering Case : कच्चे काजू आयात के नाम पर करोड़ों की ठगी, ED ने अनीश बाबू को किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग की परतें खुलीं
Carolyn Lavitt : ट्रंप किसी एक रास्ते तक सीमित नहीं हैं, हमेशा सभी विकल्प खुले रखते हैं…!
वंदे भारत एक्सप्रेस में छत से टपका पानी, यात्रियों का फूटा गुस्सा – फ्री वाटरफॉल अनुभव पर रेलवे की सफाई आई सामने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Urban Development Projects : रायपुर सहित पांच शहरों के कायाकल्प की तैयारी

(Chhattisgarh Urban Development Projects)

Dongargarh Parikrama Path Project : प्रशासन बोले विकास, किसान मांगें जांच

Dongargarh Parikrama Path Project

Major changes in Raipur Municipal Corporation : कई अधिकारियों को नए प्रभार सौंपे गए

Major changes in Raipur Municipal Corporation

Gold Silver Price Drop : ग्राहकों को बड़ी राहत; निवेशकों की बढ़ी सतर्कता

Gold Silver Price Drop

Father Kills Self With Kids : पारिवारिक कलह के बीच दर्दनाक घटना

Father Kills Self With Kids

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?