CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Bal Prahari Club : अब स्कूलों में बच्चे ही बनेंगे बच्चों के सुरक्षा प्रहरी, बाल विवाह से लेकर नशे तक पर रखेंगे नजर

Chhattisgarh Bal Prahari Club : अब स्कूलों में बच्चे ही बनेंगे बच्चों के सुरक्षा प्रहरी, बाल विवाह से लेकर नशे तक पर रखेंगे नजर

By Newsdesk Admin
14/11/2026
Share
Chhattisgarh Bal Prahari Club : अब स्कूलों में बच्चे ही बनेंगे बच्चों के सुरक्षा प्रहरी, बाल विवाह से लेकर नशे तक पर रखेंगे नजर
Chhattisgarh Bal Prahari Club : अब स्कूलों में बच्चे ही बनेंगे बच्चों के सुरक्षा प्रहरी, बाल विवाह से लेकर नशे तक पर रखेंगे नजर

सीजी भास्कर, रायपुर, 14 नवंबर 2026।  छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की निगरानी के लिए नई पहल शुरू होने जा रही है। अब विद्यार्थी अपने ही सहपाठियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग प्रहरी बनेंगे। इसके लिए प्रदेश के शासकीय और निजी हाई स्कूलों तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में ‘बाल प्रहरी क्लब’ (Bal Prahari Club Chhattisgarh) गठित किए जाएंगे। इन क्लबों के जरिए बाल विवाह, बाल श्रम, नशा, मानव तस्करी और साइबर अपराध जैसी समस्याओं के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।

Contents
  • आयोग और स्काउट्स-गाइड्स के बीच एमओयू
  • कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी होंगे शामिल
  • दस विषयों पर काम करेंगे बाल प्रहरी क्लब
  • बाल संरक्षण संस्थाओं से रहेगा समन्वय
  • संवेदनशील मामलों में सीधे दखल नहीं देंगे बच्चे

बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’

यह भी पढ़ें : Dharamjaigarh Tribal Pride Day : कल रायगढ़ के धरमजयगढ़ में कल जुटेंगे बड़े नेता, बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी सौगात

 

आयोग और स्काउट्स-गाइड्स के बीच एमओयू

बाल अधिकारों की रक्षा और स्कूलों में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (छत्तीसगढ़) ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूलों और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में बाल प्रहरी क्लबों का गठन और संचालन किया जाएगा। रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा की उपस्थिति में एमओयू संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोग के सचिव बृजेंद्र सिंह सहित दोनों संस्थाओं के अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें :  Deepak Tandon Fraud Case : आइएएस आइपीएस अफसरों को भी नहीं छोड़ा! खुद को बड़ा अधिकारी बताकर ठेकेदारों से ठगी, दीपक टंडन पर एक हफ्ते में 6 केस

 

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

इस पहल के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को बाल अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। उन्हें अपने सहपाठियों की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जिम्मेदार बनाया जाएगा। स्कूलों में गठित होने वाले बाल प्रहरी क्लब (School Child Protection Club) बच्चों के बीच जागरूकता बढ़ाने के साथ किसी बच्चे के संकट में होने या उसके अधिकारों के उल्लंघन की आशंका पर संबंधित संस्थाओं तक सूचना पहुंचाने में मदद करेंगे। क्लब के सदस्य लगातार स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले, परेशानी में घिरे या शिक्षा से दूर होने की आशंका वाले बच्चों की पहचान करने में भी सहयोग करेंगे। ऐसे बच्चों को परामर्श और जरूरी सहायता दिलाकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

यह भी पढ़ें : Narayanpur Naxal Search Operation : नक्सलवाद खत्म होने के दावे के बाद भी जंगलों में छिपा था सामान! DRG की सर्चिंग में मशीनों का बड़ा जखीरा बरामद

 

 

दस विषयों पर काम करेंगे बाल प्रहरी क्लब

प्रत्येक क्लब दस प्रमुख विषयों पर काम करेगा। इनमें पांच विषय स्थायी रूप से शामिल किए गए हैं। ये हैं—

  • बाल विवाह की रोकथाम
  • बाल श्रम का उन्मूलन
  • नशामुक्त विद्यालय परिसर
  • पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकता
  • साइबर सुरक्षा और मानव तस्करी की रोकथाम

इसके अलावा स्थानीय परिस्थितियों और जरूरतों के अनुसार पांच अन्य विषय चुने जाएंगे। इनमें आवासीय विद्यालयों में सुरक्षा, पलायन की निगरानी, स्ट्रीट चिल्ड्रन का पुनर्वास, किशोर स्वास्थ्य और अंधविश्वास उन्मूलन जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। इस तरह क्लबों की गतिविधियां केवल स्कूल परिसर तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि बच्चों से जुड़ी सामाजिक समस्याओं के प्रति भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Paddy Procurement 2026 : धान खरीदी से ठीक पहले बड़ा खुलासा! पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के खेत का रकबा भी शून्य

 

बाल संरक्षण संस्थाओं से रहेगा समन्वय

बाल प्रहरी क्लबों को ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समितियों, जिला बाल संरक्षण इकाइयों (DCPU), बाल कल्याण समितियों (CWC), चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन सेवा 112 से जोड़ा जाएगा। क्लब नियमित जागरूकता गतिविधियां आयोजित करेंगे और हर महीने अपनी प्रगति की रिपोर्ट तैयार करेंगे। बेहतर काम करने वाले विद्यार्थियों को ‘श्रेष्ठ बाल प्रहरी सम्मान’ देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और दूसरों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास होगा।

 

यह भी पढ़ें :  Digital Life Certificate : अब पेंशन के लिए बैंक जाने की झंझट खत्म! मोबाइल से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाण-पत्र

 

संवेदनशील मामलों में सीधे दखल नहीं देंगे बच्चे

बाल प्रहरी के रूप में चुने गए विद्यार्थियों की भूमिका जागरूकता फैलाने, सूचना देने और जरूरतमंद बच्चों को सहयोग दिलाने तक सीमित रहेगी। वे किसी संवेदनशील मामले में खुद हस्तक्षेप या किसी से टकराव नहीं करेंगे। बच्चों की सुरक्षा और उनकी पहचान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए पॉक्सो अधिनियम की धारा 23, किशोर न्याय अधिनियम की धारा 74 और भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधानों का पालन किया जाएगा। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा और राज्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने इस पहल को बाल संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण नवाचार बताया। उनका कहना है कि बच्चों की सक्रिय भागीदारी से स्कूलों में सुरक्षित वातावरण बनाने और बाल अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने में मदद मिलेगी। आयोग के संरक्षण तंत्र, स्काउट्स एवं गाइड्स के संगठनात्मक नेटवर्क और स्कूलों की भागीदारी से यह पहल बाल संरक्षण को विद्यालय स्तर तक पहुंचाने का काम करेगी।

 

 

यह भी पढ़ें :  Mahadev Betting Case : सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद CBI का बड़ा एक्शन! 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी, लाइव सट्टा पैनल बंद

Train Cancelled Chhattisgarh: रेल यात्रियों पर असर, रायपुर–विशाखापट्टनम सहित 4 पैसेंजर ट्रेनें अस्थायी रूप से बंद
Digital Network : छत्तीसगढ़ में 2,305 नए मोबाइल टावर लगाने की तैयारी, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव
Bail Rejection : 72 करोड़ के घोटाले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत याचिका, लखमा अब भी जेल में!
CM Vishnu Dev Sai : बस्तर में बदल रहा है माहौल, छंट रहा है नक्सलवाद का अंधियारा : विष्णु देव साय
Husband devastated by wife’s death : आत्महत्या की कोशिश के बाद अस्पताल में भर्ती

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Bal Prahari Club : अब स्कूलों में बच्चे ही बनेंगे बच्चों के सुरक्षा प्रहरी, बाल विवाह से लेकर नशे तक पर रखेंगे नजर
Chhattisgarh Bal Prahari Club : अब स्कूलों में बच्चे ही बनेंगे बच्चों के सुरक्षा प्रहरी, बाल विवाह से लेकर नशे तक पर रखेंगे नजर

इसके लिए प्रदेश के शासकीय और निजी हाई…

Dharamjaigarh Tribal Pride Day : कल रायगढ़ के धरमजयगढ़ में कल जुटेंगे बड़े नेता, बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी सौगात
Dharamjaigarh Tribal Pride Day : कल रायगढ़ के धरमजयगढ़ में कल जुटेंगे बड़े नेता, बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी सौगात

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव…

Deepak Tandon Fraud Case : आइएएस आइपीएस अफसरों को भी नहीं छोड़ा! खुद को बड़ा अधिकारी बताकर ठेकेदारों से ठगी, दीपक टंडन पर एक हफ्ते में 6 केस
Deepak Tandon Fraud Case : आइएएस आइपीएस अफसरों को भी नहीं छोड़ा! खुद को बड़ा अधिकारी बताकर ठेकेदारों से ठगी, दीपक टंडन पर एक हफ्ते में 6 केस

छत्तीसगढ़ में होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर…

Narayanpur Naxal Search Operation : नक्सलवाद खत्म होने के दावे के बाद भी जंगलों में छिपा था सामान! DRG की सर्चिंग में मशीनों का बड़ा जखीरा बरामद
Narayanpur Naxal Search Operation : नक्सलवाद खत्म होने के दावे के बाद भी जंगलों में छिपा था सामान! DRG की सर्चिंग में मशीनों का बड़ा जखीरा बरामद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान…

Chhattisgarh Paddy Procurement 2026 : धान खरीदी से ठीक पहले बड़ा खुलासा! पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के खेत का रकबा भी शून्य
Chhattisgarh Paddy Procurement 2026 : धान खरीदी से ठीक पहले बड़ा खुलासा! पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के खेत का रकबा भी शून्य

 छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (Chhattisgarh Paddy Procurement 2026)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?