CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Development Plan : बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र बनाने 187 करोड़ की कार्ययोजना, सात जिलों में स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर संस्कृति तक होंगे विकास कार्य

Bastar Development Plan : बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र बनाने 187 करोड़ की कार्ययोजना, सात जिलों में स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर संस्कृति तक होंगे विकास कार्य

By Newsdesk Admin
18/11/2026
Share
Bastar Development Plan : बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र बनाने 187 करोड़ की कार्ययोजना, सात जिलों में स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर संस्कृति तक होंगे विकास कार्य
Bastar Development Plan : बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र बनाने 187 करोड़ की कार्ययोजना, सात जिलों में स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर संस्कृति तक होंगे विकास कार्य

सीजी भास्कर, 18 नवंबर रायपुर :  छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग को आदर्श जनजातीय क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए सरकार ने 187.43 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना (Bastar Development Plan) तैयार की है। संभाग के सात जिलों बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के समग्र विकास के लिए तैयार इस योजना में से 126.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है। इसका उद्देश्य संभाग की 66.95 प्रतिशत जनजातीय आबादी यानी 20.69 लाख से अधिक लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के साथ उनकी सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करना है।

Contents
  •  160 गांवों में सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन
  •  सिकलसेल और मलेरिया-टीबी उन्मूलन तक
  • इमली-महुआ प्रसंस्करण क्लस्टर से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
  •  दशहरा और जनजातीय उत्पादों को मिलेगी पहचान

योजना के तहत बिजली, वन अधिकार, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, स्थानीय उद्यमिता, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया है। सरकार का लक्ष्य बस्तर के गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के साथ स्थानीय संसाधनों और परंपरागत कौशल को आजीविका से जोड़ना है।

बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार

यह भी पढ़ें : Gariaband Road Widening : गरियाबंद से महासमुंद जाना होगा आसान, 153.82 करोड़ से 35.50 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण; राजिम में बनेगा फोरलेन

 160 गांवों में सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन

बस्तर संभाग के 461 गांवों को ऑन-ग्रिड बिजली से जोड़ने के लिए 435 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है। इसके प्रथम चरण यानी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 85 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इस परियोजना को लोक लेखा समिति से मंजूरी मिल गई है।

वन अधिकारों को मजबूत करने के लिए संभाग के 160 गांवों में सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह राशि राज्य को हस्तांतरित भी कर दी गई है। वहीं, बस्तर-नारायणपुर क्षेत्र के विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह अबूझमाड़िया समुदाय के पर्यावास अधिकारों की मान्यता के लिए 1.65 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Balodabazar Development Works : सुहेला में कल 459 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम साय, 275 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन; खुलेगा सरकारी कॉलेज

 सिकलसेल और मलेरिया-टीबी उन्मूलन तक

कुपोषण प्रभावित विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) क्षेत्रों में छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों की देखभाल के लिए सामुदायिक प्रबंधित क्रेच स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 7.15 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में सिकलसेल रोग के उपचार और अनुसंधान के लिए पांच करोड़ रुपये की लागत से सेंटर ऑफ कॉम्पिटेंस बनाने की योजना है। इसके साथ ही आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च के सहयोग से मलेरिया और टीबी उन्मूलन मिशन चलाया जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिक स्कूलों और बालवाड़ियों के लिए गोंडी, हल्बी, भतरी, धुरवी और दोरली जैसी स्थानीय जनजातीय भाषाओं में बहुभाषी शिक्षण सामग्री विकसित की जाएगी। इसके लिए 6.75 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। वयस्कों को डिजिटल और वित्तीय साक्षरता देने के लिए उल्लास कार्यक्रम के तहत एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है।

यह भी पढ़ें : Space On Wheels : अब गांवों के बच्चे भी जानेंगे अंतरिक्ष के रहस्य, इसरो के सैटेलाइट मॉडल लेकर जनजातीय अंचलों में पहुंच रही विज्ञान भारती

बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार

इमली-महुआ प्रसंस्करण क्लस्टर से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए वनोपज और कृषि आधारित क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। बस्तर और नारायणपुर में इमली प्रसंस्करण क्लस्टर के लिए 2.50 करोड़ रुपये तथा बीजापुर और बस्तर में महुआ क्लस्टर के लिए 2.50 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

सुकमा में आम और छिंद-ताड़ी गुड़ तथा बीजापुर में चिरौंजी क्लस्टर विकसित करने के लिए 3.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जगदलपुर में पांच करोड़ रुपये की लागत से ट्राईफूड पार्क बनाया जाएगा। इसके अलावा ढोकरा, बांस, काष्ठ और टेराकोटा शिल्प क्लस्टर के लिए तीन करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

जगदलपुर-चित्रकोट-कांगेर घाटी कॉरिडोर में इको-टूरिज्म और होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए पांच करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। जनजातीय युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए जनजातीय उद्यमिता संवर्धन कार्यक्रम के तहत 4.58 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत 144 उद्यमों को 75 हजार रुपये की सीड मनी दी जा रही है। इस पहल में आईआईएम कोलकाता का स्टार्टअप इनक्यूबेशन सहयोग भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : Durg House Theft Case : विदेश में रह रहे भाई का सूना मकान बना चोरों का निशाना, फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 पर कार्रवाई

बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार

 दशहरा और जनजातीय उत्पादों को मिलेगी पहचान

बस्तर की सांस्कृतिक विरासत (Bastar Development Plan) को संरक्षित करने के लिए जनजातीय आस्था के केंद्र देवगुड़ियों और पवित्र उपवनों का जीआईएस मैपिंग तथा जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बस्तर जिले के 22 स्थलों की मैपिंग शुरू हो चुकी है।

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा को राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने और यूनेस्को नामांकन के लिए एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। वहीं, ढोकरा शिल्प, बस्तर पाटा वस्त्र, आल-रंगे कपड़े और चपड़ा सहित 10 जनजातीय उत्पादों को जीआई टैग दिलाने के लिए 20 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

छह एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में मिनी संग्रहालय बनाने के लिए छह करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके साथ ही बादल अकादमी को मजबूत करने की योजना है, ताकि बस्तर की कला, संस्कृति और परंपराओं को नई पहचान मिल सके।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस कार्ययोजना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर का समग्र विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि बस्तर अंचल के हर गांव और हर जनजातीय परिवार तक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं पहुंचें। 187 करोड़ रुपये की यह कार्ययोजना बस्तर की समृद्ध संस्कृति को सहेजते हुए आधुनिक और आत्मनिर्भर भविष्य की नींव तैयार करेगी। बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ स्थानीय कला, संस्कृति और उद्यमिता को बढ़ावा देने से बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें :  Anganwadi Workers Protest Chhattisgarh : 2 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थाली बजाकर जगाएंगी सरकार को! अरुण वोरा ने पूछा- महिला सशक्तिकरण के दावों का क्या हुआ?

Police Constable Death : बस से उतरते समय फिसला पैर, जमीन पर गिरने से प्रधान आरक्षक की मौत
Jungle Safari Closed  : मानसून के चलते बंद हुए छत्तीसगढ़ के जंगल, 2 अक्टूबर से फिर शुरू होगी जंगल सफारी
रेलवे ठेका मजदूर की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, जीएम 3 दिन में रिपोर्ट तलब, शव रखकर प्रदर्शन की चेतावनी
Bastar Horticulture Development News : बंदूक की गूंज से फलों और फूलों की महक तक का सफर, बस्तर में आए चमत्कारिक बदलाव
Voter List Revision : प्रारूप मतदाता सूची से पहले 55 हजार आवेदन, नाम जुड़वाने वालों की बढ़ी सक्रियता

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Development Plan : बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र बनाने 187 करोड़ की कार्ययोजना, सात जिलों में स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर संस्कृति तक होंगे विकास कार्य
Bastar Development Plan : बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र बनाने 187 करोड़ की कार्ययोजना, सात जिलों में स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर संस्कृति तक होंगे विकास कार्य

बस्तर संभाग को आदर्श जनजातीय क्षेत्र के रूप…

Gariaband Road Widening : गरियाबंद से महासमुंद जाना होगा आसान, 153.82 करोड़ से 35.50 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण; राजिम में बनेगा फोरलेन
Gariaband Road Widening : गरियाबंद से महासमुंद जाना होगा आसान, 153.82 करोड़ से 35.50 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण; राजिम में बनेगा फोरलेन

गरियाबंद से महासमुंद के बीच आवागमन करने वाले…

Balodabazar Development Works : सुहेला में कल 459 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम साय, 275 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन; खुलेगा सरकारी कॉलेज
Balodabazar Development Works : सुहेला में कल 459 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम साय, 275 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन; खुलेगा सरकारी कॉलेज

सेवा संकल्प तिहार में जिले को 459 करोड़…

Space On Wheels : अब गांवों के बच्चे भी जानेंगे अंतरिक्ष के रहस्य, इसरो के सैटेलाइट मॉडल लेकर जनजातीय अंचलों में पहुंच रही विज्ञान भारती
Space On Wheels : अब गांवों के बच्चे भी जानेंगे अंतरिक्ष के रहस्य, इसरो के सैटेलाइट मॉडल लेकर जनजातीय अंचलों में पहुंच रही विज्ञान भारती

विज्ञान भारती की 'स्पेस ऑन व्हील' पहल (Space…

Durg House Theft Case : विदेश में रह रहे भाई का सूना मकान बना चोरों का निशाना, फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 पर कार्रवाई
Durg House Theft Case : विदेश में रह रहे भाई का सूना मकान बना चोरों का निशाना, फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 पर कार्रवाई

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में सूने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?