CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhanbad : अंधविश्वास की शर्मनाक घटना…. ‘डायन’ का आरोप लगाकर 5 महिलाओं को गांव से बाहर निकाला

Dhanbad : अंधविश्वास की शर्मनाक घटना…. ‘डायन’ का आरोप लगाकर 5 महिलाओं को गांव से बाहर निकाला

By Newsdesk Admin
01/03/2025
Share
Dhanbad
Dhanbad

सीजी भास्कर, 01 मार्च । झारखंड के धनबाद (Dhanbad) में अंधविश्वास से जुड़ी एक शर्मनाक घटना सामने आई है। गांव के कुछ लोगों ने पांच महिलाओं को डायन बताकर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पीड़ित महिलाओं ने धनबाद (Dhanbad) के रणधीर वर्मा चौक स्थित गांधी सेवा सदन में मीडिया के सामने अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने ओझा-गुनी के प्रभाव में आकर उन्हें प्रताड़ित किया। इस मामले में पीड़ितों ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

महिलाओं के अनुसार, आरोपियों ने उनके घरों में घुसकर उन्हें डायन करार दिया। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धमकी देकर उन्हें गांव से निकाल दिया। इस डर के कारण महिलाएं अपने परिवार के साथ गांव छोड़कर भाग गईं। अब वे वापस लौटने से डर रही हैं, क्योंकि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है।

पीड़ित महिलाओं ने जिला प्रशासन (Dhanbad) और सरकार से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है, तभी वे अपने घर लौटने का साहस कर सकेंगी।

एक पीड़िता की बेटी ने कहा कि मेरी मां और अन्य महिलाओं को डायन बताकर घर से बाहर निकाल दिया गया और उन पर हमला किया गया। हमने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमें न्याय की आवश्यकता है।

इस मामले पर टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं की शिकायत के आधार पर 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। यदि पीड़ितों को कोई अन्य समस्या होती है, तो वे थाने से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस उनके साथ है।

पीड़ित महिला ने कहा कि हमारे आसपास के लोग हमें पांच महिलाओं को डायन बताकर परेशान कर रहे हैं। हमारे घर में दो लोग बीमार हैं। पास में एक ओझा है, जिसने अन्य परिवार के सदस्यों को भड़काकर कहा कि ये पांच महिलाएं डायन हैं।

इसके बाद हमें मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। जब हम घर लौटने की कोशिश करते हैं, तो हमें धमकी दी जाती है कि अगर गांव में आए तो जान से मार देंगे और हमें प्रताड़ित करेंगे। कृपया हमें किसी तरह घर भेज दें। हमें न्याय चाहिए।

(Dhanbad) डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि पूरी दुनिया 21वीं सदी में आगे बढ़ रही है, लेकिन टुंडी में जिस तरह से महिलाओं को डायन बताकर घर से निकाला गया और उनके साथ मारपीट की गई, इस मामले में पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

सोनम का खूनी खेल : पति की हत्या कर 14 दिन तक इंदौर में छिपी रही, पुलिस ने पर्दाफाश कर दबोचा
Takhatpur Incident : पत्नी के प्रेम प्रसंग से टूटा परिवार, किराना दुकानदार के बेटे संग भागी महिला, आहत पति ने फंदा लगाकर दी जान
वैशाली नगर ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी और सास ससुर से की मारपीट, जान से मारने की धमकी दे हुआ फरार
Iron Theft Gang : अंधेरे में कटती रही पुल की रेलिंग, जांच खुली तो सामने आया बड़ा चोरी नेटवर्क
Dead Body Found Raipur: दफन मिली लाश से मचा हड़कंप, टैटू से हुई पहचान; दूसरे मामले में मिला नरकंकाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh weather alert : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कोरबा में पेड़ गिरने से 3 युवकों की मौत

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी…

Project Dadhichi Raipur Award : अंगदान-देहदान के क्षेत्र में रायपुर की बड़ी उपलब्धि

सीजी भास्कर, 1 जून। जिला प्रशासन रायपुर की अभिनव…

Open conflict in Karni Sena : 220 पदाधिकारियों के इस्तीफे के दावे पर डॉ. राज शेखावत का बड़ा जवाब

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ में राजपूत समाज…

Bastar Monsoon 2026 : बस्तर में समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

सीजी भास्कर, 1 जून। भीषण गर्मी और उमस…

Strict action by the Mineral Department : रेत और बोल्डर से भरे 8 हाइवा जब्त, मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 1 जून। जिले में अवैध खनिज…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Farmer Paddy Crisis : धान नहीं बिकने से टूटा किसान, 120 फीट टावर पर चढ़कर जताया आक्रोश

01/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराज्य

BSP employee duped of Rs 38 lakh : मोटे रिटर्न का झांसा देकर एजेंट ने ऐंठी रकम

19/05/2026
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

मरने से पहले उसने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली – “जा रहा हूं जान, अगले जन्म में मिलेंगे”

20/08/2025
अपराधछत्तीसगढ़

ED Raipur Bilaspur Raid: छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग और कोयला घोटाले को लेकर ED की दबिश

26/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?