CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » धमतरी में गंगाजल छिड़ककर रोहरा ने संभाला पद, दुर्ग और जगदलपुर में भी हुआ शपथ ग्रहण..

धमतरी में गंगाजल छिड़ककर रोहरा ने संभाला पद, दुर्ग और जगदलपुर में भी हुआ शपथ ग्रहण..

By Newsdesk Admin
01/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 1 मार्च ।

छत्तीसगढ़ के 3 नगर निगम में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जगदलपुर में संजय पांडेय, दुर्ग में अल्का बाघमार और धमतरी में जगदीश रामू रोहरा ने मेयर पद की शपथ ली। धमतरी में रोहरा ने मेयर के रूप में पहले फैसले पर साइन भी की। यह फैसला स्वच्छता दीदियों को साप्ताहिक अवकाश देने का था।

धमतरी के इंडोर स्टेडियम में मेयर के साथ 40 पार्षदों का भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इनमें 27 भाजपा, 8 कांग्रेस और 5 निर्दलीय पार्षद शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ की गई। वहीं रोहरा ने गंगाजल छिड़ककर मेयर चेंबर में एंट्री ली।

सवा क्विंटल चावल से तौला गया शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम पहुंचे रामु रोहरा बीजेपी युवा नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान एक अनूठी परंपरा भी निभाई गई। महापौर को मंत्रोच्चार के बीच तराजू में बैठाकर सवा क्विंटल चावल से तौला गया।

नगर निगम में प्रवेश करने से पहले उन्होंने निगम के चौखट पर मत्था टेका, और पदभार ग्रहण करने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान, पंडितों ने गंगाजल छिड़ककर नगर निगम परिसर का शुद्धिकरण किया।

पहले फैसले और प्राथमिकताएं महापौर रामु रोहरा ने बताया कि, मैंने सबसे पहला हस्ताक्षर स्वच्छता दीदियों को साप्ताहिक अवकाश देने वाली फाइल पर किया है। इसके अलावा, शहर की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण का काम भी प्राथमिकता से शुरू किया जाएगा।

रोहरा ने कहा, पिछले 5 साल में भ्रष्टाचार के कारण नगर निगम में अशुद्धि फैली हुई थी, इसलिए सबसे पहले शुद्धिकरण जरूरी था। जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए ईमानदारी से काम करेंगे।

धमतरी में ये रहे अतिथि इस समारोह में धमतरी के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि रहे। जबकि महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी ने अध्यक्षता की। इसके अलावा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

दुर्ग में अल्का बाघमार ने शपथ ली

दुर्ग निगम की नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों ने भी शनिवार को शपथ-ग्रहण किया। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने महापौर अल्का बाघमार को शपथ दिलाई। मेयर के बाद नवनिर्वाचित सभी 60 पार्षदों ने वार्ड क्रम अनुसार 10-10 के समूह में शपथ ली।

इस कार्यक्रम में आए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, 60 पार्षदों में से 40 पार्षद भाजपा के जीते हैं। 40 पार्षदों के साथ प्रचंड मतों से जीत कर मौहापौर दुर्ग शहर में बनी है। दुर्ग नगर के विकास के लिए उनके पास बड़ा अनुभव है। मैं मानता हूं कि आने वाले समय में दुर्ग का विकास काफी बेहतर और तेजी से होने वाला है।

जगदलपुर- संजय पांडेय ने पारंपरिक अंदाज में शपथ ली

जगदलपुर नगर निगम के पांचवे महापौर के रूप में BJP के संजय पांडेय ने शपथ ली है। उनके साथ BJP के 30 पार्षदों ने भी शपथ ग्रहण की। जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में डिप्टी CM अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप और BJP के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी शामिल हुए। इन नेताओं की मौजूदगी में जगदलपुर कलेक्टर हरीश एस ने मेयर समेत 31 पार्षदों को शपथ दिलाई।

अरुण साव ने कहा कि, नवनिर्वाचित महापौर और पार्षद अटल विश्वास पत्र में किए गए हर वादे को पूरा कर जगदलपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण शहर बनाने काम करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जगदलपुर शहर की तरक्की के लिए हर संभव सहयोग देगी।

Theft Allegation : चोरी के आरोप में महिला के बाल काटे, जूते-चप्पल की माला पहना कर घुमाया
Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…
डिप्टी CM के कार्यक्रम में रूट क्लियर करा रहे ट्रैफिक पर हमला, आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
धमतरी: राइस मिल में मजदूर पर गिरा लोहे का पाइप, इलाज के दौरान मौत; संचालक को नोटिस जारी…
Atal Shram Sashaktikaran Yojana : अटल श्रम सशक्तीकरण योजना: प्रवासी श्रमिकों के लिए पांच राज्यों में बनेगा ‘मोर चिन्हारी भवन’, 106 निजी अस्पतालों से अनुबंध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Seasonal Diseases Alert
Seasonal Diseases Alert : मानसून में डेंगू-डायरिया का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

मानसून के दौरान संक्रामक और मौसमी बीमारियों के…

Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह
Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह, 48 घंटे में आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Raipur woman murder

Tenant Verification
Tenant Verification : किराएदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, बिना सूचना मकान किराए पर देने पर होगी कार्रवाई

झारखंड, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमाओं से…

Bhilai Veterinary Hospital
Bhilai Veterinary Hospital : सुपेला पशु चिकित्सालय के जर्जर भवन का मामला विधानसभा में गूंजा

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : भिलाई के सुपेला…

Pink Patrolling
Pink Patrolling : भिलाई में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग शुरू, 14 विशेष टीमें रहेंगी 24 घंटे तैनात

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : महिलाओं, छात्राओं और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?