CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गिरते ही उड़ी धूल; सिर फटने से मौत, बर्थडे सेलिब्रेट करने आई थी ऐश्वर्या-अंपायर…

गिरते ही उड़ी धूल; सिर फटने से मौत, बर्थडे सेलिब्रेट करने आई थी ऐश्वर्या-अंपायर…

By Newsdesk Admin
02/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 मार्च |

रायपुर में एक 17 साल की लड़की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। लड़की का सिर बुरी तरह से फट गया है। गिरने का CCTV फुटेज भी सामने आया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के ऐश्वर्या एंपायर सोसायटी की है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाली छात्रा का नाम अहाना जैन है, जो कक्षा 12वीं की छात्रा थी। वह डीडी नगर इलाके में रहती थी। वह घर से यह कहकर निकली थी कि सहेली की बर्थडे पार्टी में जा रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था, आत्महत्या थी या किसी ने उसे धक्का दिया।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, शनिवार दोपहर ढाई बजे घर से निकली थी। वह करीब 2 घंटे सहेली के साथ रही, फिर वहां से चली गई। बर्थडे मनाने के बाद जब छात्रा देर तक घर नहीं लौटी तो कारोबारी पिता मनोज जैन ने डीडीनगर थाने में छात्रा की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

इसी बीच करीब सवा 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ऐश्वर्या अंपायर सोसाइटी की बिल्डिंग के नीचे एक लड़की खून से सनी पड़ी हुई है। आसपास के लोगों ने उठाकर तुरंत अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

बाउंड्रीवॉल से कई समान मिले

तेलीबांधा टीआई नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बिल्डिंग के 11वें माले की छत की बाउंड्रीवॉल से कई समान मिले हैं। इसमें ईयरफोन, आईफोन, चश्मा और एक जोड़ी चप्पल मिली है। पुलिस को आशंका है कि यह सभी सामान उसी लड़की के हैं।

मृतिका के पास से एक पर्ची भी मिली है, जो लाइब्रेरी के फीस पेमेंट की है। साथ ही ऐश्वर्या अंपायर सोसाइटी से छात्रा की स्कूटी भी मिली है, जिसमें गिफ्ट रखा हुआ मिला है।

CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस

तेलीबांधा टीआई नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम ​​​​​के लिए भेजा गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। छात्रा सोसाइटी में किससे मिलने आई थी, वह कौन सी मंजिल पर गई थी। पर जांच की जा रही है।

साथ ही सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह हादसा था, आत्महत्या या किसी ने उसे धक्का दिया। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Instagram Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती से शुरू हुआ भरोसा, अंत में बना अपराध का जाल
Patwari Suspended : अनुमति के बिना गैरहाजिर पटवारी दीपकदास निलंबित, SDM ने की कार्रवाई
Indore Car Accident : स्कीम-78 में स्कॉर्पियो ने छात्रों को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर
Bhilai Crime News : मुंबई में बैठा बेटा करता रहा भरोसा, भिलाई में बुजुर्ग माता-पिता के पीठ पीछे रचती रही धोखाधड़ी का खेल
माना एयरपोर्ट हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में 3 साल बाद बड़ी कार्रवाई…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Criminal proceedings stayed after settlement with bank : कारोबारी को बड़ी राहत

सीजी भास्कर, 03 जून। सुप्रीम कोर्ट ने एक…

Raipur Cycle Ride on World Bicycle Day : शहरवासियों ने दिखाई जागरूकता

सीजी भास्कर, 03 जून। दुनियाभर में आज विश्व…

BMO accused of misbehaving with patient : समाज ने हटाने की मांग की तो बचाव में उतरे स्वास्थ्य कर्मी

सीजी भास्कर, 03 जून। गरियाबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र…

Durg Police : अवैध‌ शराब बिक्री
Illegal liquor sale behind the paan cart : पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सीजी भास्कर, 03 जून। दुर्ग पुलिस ने अवैध…

Governor strict on illegal sand mining : अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल सख्त, बोले- नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

सीजी भास्कर, 03 जून। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chaitanya Baghel Bail Case: चैतन्य बघेल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, EOW-ACB ने दी चुनौती

20/01/2026
छत्तीसगढ़

Pressure Irrigation Network: छत्तीसगढ़ में सिंचाई का नया अध्याय शुरू, अब पाइपलाइन से खेतों तक पहुंचेगा नियंत्रित दबाव वाला पानी

08/12/2025
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई में चाकू चापड़ और डीजल लेकर घर में आग लगाने पहुंचे एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, धरपकड़ शुरू

02/05/2025
अजब-गजबघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

मैथ्स टीचर ने क्लास 9th की छात्रा को किया प्रपोज, हिंदू संगठनों के साथ परिजन पहुंचे थाना, सड़क जाम हंगामा बाद पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज, मामला राष्ट्रीय विद्यालय का, दिल फेंक टीचर भेजा गया जेल

22/11/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?