CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हसबैंड त्याग सकती हूं, Insta-फेसबुक नहीं… जिद पर अड़ी पत्नी, बोली- तोड़ दूंगी रिश्ता; क्या है मामला

हसबैंड त्याग सकती हूं, Insta-फेसबुक नहीं… जिद पर अड़ी पत्नी, बोली- तोड़ दूंगी रिश्ता; क्या है मामला

By Newsdesk Admin
02/03/2025
Share

सीजी भास्कर 2 मार्च बिहार के कटिहार जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. एक महिला ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि वह अपने पति को छोड़ सकती है, लेकिन इंस्टाग्राम पर फोटो डालना नहीं छोड़ेगी. मामला पुलिस से होते हुए परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा, पति ने शिकायत की कि मेरी पत्नी दिनभर सोशल मीडिया पर व्यस्त रहती है और पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज कर रही है.

इस वाकये ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि, क्या सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव हमारे रिश्तों को कमजोर कर रहा है. क्या डिजिटल प्लेटफॉर्म की लत हमारी पारिवारिक संरचना को नुकसान पहुंचा सकती है.मामला जब पुलिस परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, तो वहां काउंसलिंग के दौरान पति ने यह बात रखी कि मेरी पत्नी मेरे साथ समय नहीं बिताती और हमेशा ऑनलाइन रहती है.पति का आरोप है कि पत्नी अनजान लोगों से बातचीत करती है. अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती है.

उसको परिवार की कोई परवाह नहीं है, बल्कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताती है.क्या कहा पत्नी ने?पुलिस ने महिला से इस बारे में पूछा, तो उसने कहा कि सोशल मीडिया मेरा निजी मामला है. मुझे अपनी तस्वीरें पोस्ट करने का पूरा हक है. उसने साफ कहा कि वह अपने पति को छोड़ सकती है, लेकिन इंस्टाग्राम और फेसबुक पर तस्वीरें डालना नहीं छोड़ेगी.समझाने के बाद भी महिला नहीं मानीकेन्द्र के सदस्य दिलीप कुमार दीपक ने बताया कि सोशल मीडिया से लोगों को फायदा पहुंच रहा है तो कई लोगों की मानसिकता पर भी दुष्प्रभाव हो रहा है.

सोशल मीडिया के कारण लोगों के बसे हुए परिवार बिखर रहे हैं और पति व पत्नी के रिश्ते भी टूट रहे हैं. दीपक ने बताया कि महिला को काफी समझाने के बाद भी वह नहीं मानी, और कहने लगीं चाहे कुछ भी हो जाए वे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना नहीं छोड़ेंगी. इसके लिए वो पति और परिवार को त्यागने के लिए भी तैयार हैं. जब दोनों के बीच आपस में कोई सुलह नहीं हुई तो केन्द्र ने दोनों को वापस भेज दिया. केन्द्र में 32 मामलों की सुनवाई हुई. जसमें से 10 मामले निष्पादित किए गए.

PM Modi Canada Visit : साइप्रस की यात्रा पर आज रवाना होंगे मोदी, 23 वर्ष बाद वह यहां जाने वाले पहले पीएम होंगे
BJP का महाअभियान: आत्मनिर्भर भारत के लिए घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश
बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, एक दर्जन से अधिक तीर्थ यात्री घायल
पूर्णिया कांड: 300 की भीड़, 4 घंटे बहस और मौत की सजा का ऐलान; 5 हत्याएं… टेटगामा गांव के खूनी खेल की कहानी
Arang Road Development Project: आरंग में सड़कों पर उतरा विकास, 2155.97 लाख की बड़ी स्वीकृति से बदलेगा इलाका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam :इस मामले में पूर्व आबकारी…

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : पुलिस ने लोगों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?