सीजी भास्कर, नई दिल्ली/बिजनेस डेस्क 27 नवंबर 2026। भारतीय अर्थव्यवस्था और रणनीतिक सुरक्षा के मोर्चे पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरबीआई की ताजा छमाही रिपोर्ट (RBI Gold Reserve India) में बड़ा खुलासा हुआ है कि अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच इंग्लैंड से 60 टन से अधिक सोना सुरक्षित स्वदेश वापस लाया गया है। लगातार सोना वापस मंगाए जाने के कारण देश के भीतर रखे गए सोने का रिजर्व अब बढ़कर कुल भंडार का 84 फीसदी तक पहुंच गया है, जो साल 2024 में महज 47 फीसदी था।
यह भी पढ़ें : Vishnu Deo Sai Delimitation Bill : संसद के विशेष सत्र और परिसीमन का सीएम साय ने किया स्वागत! कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना
740.13 टन देश में सुरक्षित
आरबीआई की लेटेस्ट छमाही रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2026 के अंत तक भारत का कुल गोल्ड रिजर्व (India Gold Reserve 2026) 880.52 मीट्रिक टन दर्ज किया गया है। इसमें से 740.13 मीट्रिक टन सोना, जो कुल स्वर्ण भंडार का लगभग 84 प्रतिशत है, अब भारत में ही रखा गया है। वहीं, शेष 140.39 मीट्रिक टन सोना फिलहाल बैंक ऑफ इंग्लैंड (Bank of England) और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BIS) के पास सुरक्षित रखा हुआ है। गौरतलब है कि मार्च 2026 तक देश में 77 फीसदी गोल्ड रिजर्व मौजूद था।
यह भी पढ़ें : CM Vishnu Deo Sai Farmers Bonus : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए सीएम साय का ऐतिहासिक ऐलान! बोले- ‘मैं खुद किसान का बेटा हूं’
मुंबई और नागपुर की हाई-सिक्योरिटी वॉल्ट्स में रखा जाता है देश का सोना
बढ़ते वैश्विक भू-राजनीतिक जोखिमों (Geopolitical Risks) को देखते हुए आरबीआई पिछले दो वर्षों से चरणबद्ध तरीके से विदेशों में रखे अपने स्वर्ण भंडार को स्वदेश ला रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI Gold Storage Mumbai Nagpur) देश के भीतर लाए गए इस बेशकीमती सोने को मुंबई और नागपुर स्थित अपनी अत्यधिक सुरक्षित वॉल्ट्स में रखता है।
705.3 अरब डॉलर पहुंचा फॉरेक्स रिजर्व
केंद्रीय बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत का कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व (India Forex Reserve) 705.3 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, देश में रखे सोने की मात्रा बढ़ने के बावजूद सितंबर के अंत में कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी घटकर 14.38 प्रतिशत रही, जो छह महीने पहले 16.7 प्रतिशत थी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा विदेशी सरकारों की सिक्योरिटीज में निवेशित है, जबकि 35.95 अरब डॉलर अन्य सेंट्रल बैंकों व बीआईएस तथा 42.75 अरब डॉलर विदेशी कमर्शियल बैंकों में जमा हैं।
यह भी पढ़ें : Sonepur Mela 2 Crore Buffalo : 2 करोड़ रुपये का भैंसा देख फटी रह गईं लोगों की आंखें! मालिक की शर्त सुनकर हर कोई हैरान
आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिली नई मजबूती
वैश्विक अस्थिरता के दौर में लंदन से 60 टन से ज्यादा सोना वापस लाकर आरबीआई ने भारत की आर्थिक संप्रभुता और वित्तीय सुरक्षा को और सुदृढ़ किया है। स्वदेश में 84 फीसदी स्वर्ण भंडार का सुरक्षित होना देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का बड़ा संकेत माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : ED Raid Dhamtari : अपर कलेक्टर के घर ईडी का धावा! शराब घोटाले के आरोपी पति से जुड़े तार



