CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग ग्रामीण में बड़े पैमाने पर अवैध मुरुम खनन: मशीनों से खुदाई का आरोप, विधायक की निष्क्रियता पर आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी..

दुर्ग ग्रामीण में बड़े पैमाने पर अवैध मुरुम खनन: मशीनों से खुदाई का आरोप, विधायक की निष्क्रियता पर आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी..

By Newsdesk Admin
02/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 मार्च |

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा इलाके के लोग अवैध मुरुम उत्खनन को लेकर परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि, यह काम भाजपा नेता के शह पर हो रहा है। दुर्ग ग्रामीण विधायक और खनिज विभाग शिकायत के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। अब वो इसके विरोध में बड़ा आंदोलन करेंगे।

दरअसल, केंद्र सरकार की सबसे बड़ी रोड परियोजना भारतमाला दुर्ग जिले के टेडेसरा से होकर गुजर रही है। यहां सिक्स लेन बनाया जा रहा है। इस सिक्स लेन के लिए काफी बड़ी मात्रा में फ्लाई ऐश और मुरुम की डिमांड है। इसलिए मुरुम सप्लाई करने के लिए खनिज माफिया सक्रिय हो गए हैं।

बिरेझर गांव में बिना खनिज विभाग की अनुमति के रात-दिन चेन माउंटेन मशीन लगाकर मुरुम निकाली जा रही है। दिन में 100 से 150 हाईवा मुरुम उत्खनन कर भारत माला परियोजना में भेजा जा रहा है।

ग्रामीणों ने दिया खनिज विभाग के सामने धरना

जब ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ी संख्या में बिरेझर गांव के लोग दुर्ग कलेक्टोरेट पहुंच गए। उन्होंने खनिज विभाग के सामने बैठकर धरने पर बैठ गए। काफी देर बाद उन्हें पता चला कि, खनिज अधिकारी दीपक मिश्रा चुनाव कार्य में लगे हैं। वो ऑफिस नहीं आएंगे। इसके बाद सभी लोग गांव लौट गए।

हाईवा में चिपका रहे शासकीय कार्य का स्टिकर

​​​​​​​मुरुम माफिया हाईवा में शासकीय कार्य बताकर स्टिकर चिपका रखे हैं। जबकि भारत माला परियोजना का निर्माण एक एंजेसी कर रही है। वहां किसी भी चीज के सप्लाई के लिए वाहन में शासकीय कार्य का स्टिकर लगाना गैर कानूनी है।

रात दिन हो रही मुरुम की खुदाई

ग्रामीण तामेश्वर साहू और यशवंत साहू ने बताया कि, दो चेन माउंटेन मशीन पिछले 10 दिन से लगातार मुरुम का उत्खनन कर रही है। यह मशीन मुरुम खोदकर सीधे हाईवा में लोड करती है और हाईवा उस मुरुम को भारत माला की सिक्सलेन रोड पर डंप कर रहे। इस काम में 8-10 हाईवा लगाए गए हैं। इसमें अधिकतर हाईवा गौरी ट्रेडर्स के हैं।

विधायक ने कहा- होगी कार्रवाई, अधिकारी ने साधी चुप्पी

इस मामले में दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर का कहना है कि, अवैध मुरुम उत्खनन में किसी बीजेपी नेता का शह नहीं है। अगर उनके क्षेत्र में अवैध मुरुम की खुदाई हो रही है, तो वो खनिज विभाग से बात कर उस पर कार्रवाई करवाएंगे, चाहे वो कोई भी हो। रही बात ग्रामीणों के विरोध की तो ना वो गलत कर रहे हैं और ना उन्हें विरोध प्रदर्शन की चिंता है।

Naxalites Appealed : लाल आतंक का निकला दम….! अब जान की भीख मांग रहे नक्सली, प्रेस नोट जारी कर…
No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर
Durg Bhilai Breaking : स्वामी आत्मानंद स्कूल में फैला करंट, 300 बच्चों को शिक्षकों ने तत्काल निकाला क्लास से बाहर, गंभीर हादसा टला
Naxal Surrender Policy Chhattisgarh : अब जेल में बंद नक्सलियों का भी होगा पुनर्वास, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया ‘जंगल से जेल तक’ का मेगा प्लान
Raipur Resort Ceiling Accident: VIP Road पर डिनर के दौरान टूटी फॉल सीलिंग, 4 लोग घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Janmashtami
Pendra Janmashtami : पेंड्रा में 4 सितंबर को होगा जिले का सबसे बड़ा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹31 हजार

अवसर पर रुद्र युवा समिति की ओर से…

Raigarh Janmashtami
Raigarh Janmashtami : रायगढ़ में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 6 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित (Raigarh Janmashtami)…

Kevri Panchayat
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों…

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?