CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘रोहित शर्मा मोटे हैं’… कांग्रेसी नेता का विवादित पोस्ट, बताया भारत का सबसे खराब कप्तान

‘रोहित शर्मा मोटे हैं’… कांग्रेसी नेता का विवादित पोस्ट, बताया भारत का सबसे खराब कप्तान

By Newsdesk Admin
03/03/2025
Share

सीजी भास्कर 3 मार्च रोहित शर्मा मोटे हैं’… कांग्रेसी नेता का विवादित पोस्ट, बताया भारत का सबसे खराब कप्ताहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब रोहित की ही कप्तानी में भारतीय टीम लगातार दूसरे खिताब की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रही है.

लगातार 3 जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में भी जगह बना ली है. ऐसे वक्त में जब टीम और कप्तान रोहित के नेतृत्व की तारीफ हो रही है, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की एक नेता ने भारतीय कप्तान पर भद्दी टिप्पणी की है. कांग्रेस प्रवक्ता डॉ शमा मोहम्मद ने रोहित को ‘मोटा’ बताते हुए भारतीय इतिहास का सबसे ‘अनइम्प्रेसिव’ कप्तान भी बता दिया.‘मोटे हैं रोहित, वजन कम करने की जरूरत’कांग्रेसी नेता की ये टिप्पणी उसी दिन आया, जब भारतीय टीम दुबई में न्यूजीलैंड से भिड़ रही थी.

कांग्रेस की प्रवक्ता और पेशे से डेन्टिस्ट डॉ. शमा मोहम्मद ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर रोहित को टैग करते हुए एक पोस्ट किया और लिखा, “एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा मोटे हैं. उन्हें वजन कम करने की जरूरत है. और निश्चित रूप से भारत के सबसे निष्प्रभावी (अनइम्प्रेसिव) कप्तान भी.”रोहित की कप्तानी और प्रदर्शन है गवाह जहां तक कप्तानी की बात है तो रोहित के नेतृत्व में भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है. रोहित के नेतृत्व में टीम इंडिया लगातार तीसरे आईसीसी इवेंट में लाजवाब प्रदर्शन कर रही है.

वर्ल्ड कप 2023 में सिर्फ एक फाइनल मैच में टीम को हार मिली थी, जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने बिना कोई मैच गंवाए खिताब जीता था. अब चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत ने सेमीफाइनल से पहले अपने तीनों मैच जीत लिए हैं. इन तीनों ही टूर्नामेंट्स में अभी तक खुद रोहित ने बल्ले से भी प्रभावित किया है. जाहिर तौर पर रोहित की कप्तानी कमाल रही है, जो उन पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देने के लिए काफी है.

बिहार: प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, तेजस्वी यादव के खिलाफ इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
जल्द अत्याधुनिक सेटअप से लैस होगा सेक्टर-9 हास्पीटल, बीएसपी मैनेजमेंट द्वारा बंद की गई स्कूल को फिर करेंगे शुरू, दिल्ली में स्टील मिनिस्टर, SAIL चेयरमैन से वित्त मंत्री के साथ MLA रिकेश सेन ने की चर्चा
कांग्रेस में टिकट घोषणा बाद जमकर हंगामा, कार्यकर्ता खुले तौर पर सीनियर नेताओं पर टिकट बेचने का लगा रहे आरोप, एक पूर्व विधायक ने कहा – “जरा, ठहर जाओ घोषणा बाद करूंगा धमाका”
Mahagathbandhan Election Campaign: बिहार चुनाव में कांग्रेस उतारेगी UP संगठन की पूरी टीम
माफी मांगें डीके शिवकुमार… RSS का गीत गाने से कांग्रेस में दो फाड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Accountant duped by posing as Facebook friend : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा

सीजी भास्कर, 31 मई। राजधानी रायपुर में क्रिप्टोकरेंसी…

Taxes will change from June : UPI और बैंकिंग के नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

सीजी भास्कर, 31 मई। जून महीने की शुरुआत…

Balod shop fight video goes viral : टेबल-कुर्सी और ड्रिल मशीन से हमला, मारपीट का VIDEO वायरल

सीजी भास्कर, 31 मई। बालोद जिले में देर…

Youth arrested with drug injection : ओडिशा से लाकर बिक्री की तैयारी, 98 प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त

सीजी भास्कर, 31 मई। रायगढ़ जिले में नशीले…

US pressure on Iran : ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप बोले- शर्तें नहीं मानीं तो सैन्य कार्रवाई संभव

सीजी भास्कर, 31 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

You Might Also Like

अन्यदेश-दुनिया

बिहार का मखाना पहुंचा अमेरिका, पिछले 10 साल में राज्य में उत्पादन हुआ दोगुना

19/06/2025
Dhoni Stumping
खेल

Dhoni Stumping : धोनी गजब हैं! 43 साल की उम्र में भी चीते-सी फुर्ती, 0.12 सेकेंड में उड़ाईं सूर्या की गिल्लियां, देखें VIDEO

24/03/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

ट्रेन की छत पर चढ़ा शख्स, 11KV हाईवोल्टेज तार से जिंदा से चिपक आग का गोला बन हुआ ब्लास्ट, रेल्वे स्टेशन का लाइव VIDEO

23/01/2025
Modi Cabinet Expansion
राजनीति

Modi Cabinet Expansion : कमजोर रिपोर्ट कार्ड वाले मंत्रियों पर गिरेगी गाज, मोदी सरकार 3.0 के पहले बड़े फेरबदल की तारीखें तय

30/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?