CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मीलॉर्ड… मैं आत्महत्या कर लूंगा’, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील ने दी धमकी, भड़के जज

मीलॉर्ड… मैं आत्महत्या कर लूंगा’, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील ने दी धमकी, भड़के जज

By Newsdesk Admin
04/03/2025
Share

सीजी भास्कर 4 मार्च सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को अजब स्थिति सामने आई, जब दो वकीलों के आपसी झगड़े की सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता ने खुदकुशी की धमकी दे डाली. जस्टिस अभय एस ओका की पीठ के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए वकील ने अपनी दलीलें रखते हुए यह धमकी दी. जस्टिस ओका ने पहले तो हैरानी जताई, फिर सख्त रुख अपनाते हुए वकील को चेतावनी दी.

जस्टिस ओका ने वकील से कहा कि हम आपको चेतावनी दे रहे हैं. अगर आप कोर्ट को धमकाते हैं तो हम आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश देंगे. हम बार के मेंबर की ओर से इस तरह का आचरण बर्दाश्त नहीं करेंगे.परिणाम भुगतने को तैयार रहें: एससीदरअसल सुप्रीम कोर्ट में वकील ने धमकी दी कि यदि एक आपराधिक मामले में उसकी याचिका स्वीकार नहीं की गयी तो वह आत्महत्या कर लेगा. इस पर न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने वकील से कहा कि वह सात मार्च तक लिखित माफीनामा दाखिल करें वरना परिणाम भुगतने को तैयार रहें.बिना शर्त माफी मांगने का आदेशपीठ ने सुनवाई सात मार्च को निर्धारित करते हुए कहा कि सोमवार सुबह जब याचिका (रमेश कुमारन और अन्य बनाम पुलिस निरीक्षक और अन्य के माध्यम से राज्य) सुनवाई के लिए आई.

प्रथम याचिकाकर्ता (रमेश कुमारन), जो बार के सदस्य हैं, वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से पेश हुए और कहा कि यदि प्रतिवादी संख्या 2 के खिलाफ प्राथमिकी रद्द कर दी जाती है तो वे आत्महत्या कर लेंगे. हम यह सुनकर स्तब्ध हैं. हम उनसे बिना शर्त माफ़ी मांगने की उम्मीद करते हैं.जब वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश हुए वकील ने बयान दिया, तो जस्टिस ओका ने कहा कि आप अदालत को कैसे धमकी दे सकते हैं कि अगर हम आपकी प्रार्थना स्वीकार नहीं करेंगे तो आप आत्महत्या कर लेंगे? आप एक वकील हैं. हम बार काउंसिल से आपका लाइसेंस निलंबित करने और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहेंगे.

7 मार्च को होगी सुनवाईइसके बाद वकील ने अपना वीडिया कान्फ्रेंस लिंक कथित तौर पर बंद कर दिया. पीठ ने कहा कि अब वह चले गए हैं. पीठ ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी. सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट कक्ष में मौजूद उनके वकील से उनके आचरण के लिए माफी मांगने को कहा. जब मामला फिर से सुनवाई के लिए आया, तो वकील वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश हुए और कहा कि मैं दिल से माफ़ी मांगता हूं. मैं भावुक हो गया था.

हालांकि, जस्टिस ओका ने कहा कि नहीं, हम शुक्रवार (7 मार्च) तक लिखित माफी चाहते हैं.हालांकि पीठ ने कहा कि वह वकील को माफी मांगने के लिए मजबूर नहीं कर रही है, लेकिन उसने उसे अनुपालन नहीं करने की स्थिति में होने वाले परिणामों को लेकर आगाह किया. कुमारन ने राघवेंद्रन नामक व्यक्ति के खिलाफ एक आपराधिक मामले के सिलसिले में अदालत का रुख किया था. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थीं

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर: भूस्खलन और बाढ़ से 45 की मौत, 700 घर बह गए, 30 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद
SC सुप्रीम कोर्ट ने 454 पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में ठोका बड़ा जुर्माना, कहा- पर्यावरण के मामलों में दया नहीं…..
सेप्टिक टैंक से एक-दो नहीं निकली 4-4 लाशें, देखने वालों के उड़े होश, 1 जनवरी को न्यू ईयर मनाने निकले चारों युवक हुए थे लापता, कल रात खुदाई कर पुलिस टीम ने निकाली लाशें
तिरुमाला मंदिर में अंडा बिरयानी खाते पकड़े गए श्रद्धालु, मचा बवाल, पकड़े गए लोगों से पुलिस ने जब पूछताछ की तो बताया यह कारण….
CGBSE releases D.El.Ed exam timetable : 28 मई से होंगी परीक्षाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?