CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NZ vs SA : किलर मिलर की ताबड़तोड़ शतक के बाद भी फिर चोकर्स साबित हुई साउथ अफ्रीका

NZ vs SA : किलर मिलर की ताबड़तोड़ शतक के बाद भी फिर चोकर्स साबित हुई साउथ अफ्रीका

By Newsdesk Admin
05/03/2025
Share
NZ vs SA
NZ vs SA

सीजी भास्कर, 05 मार्च। ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका (NZ vs SA) के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हराकर जीत दर्ज की।

साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 363 रनों का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन उनके बल्लेबाज इस चुनौती का सामना करने में असफल रहे। साउथ अफ्रीकी टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 312 रन ही बना सकी, जिससे एक बार फिर बड़े मैचों में उनकी चोकिंग की छवि सामने आई।

अब फाइनल में न्यूजीलैंड (NZ vs SA) का मुकाबला रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम से होगा। यह चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

साउथ अफ्रीका की टारगेट का पीछा करते समय शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 5वें ओवर में रयान रिकेल्टन (17) का विकेट खो दिया, जो मैट हेनरी की गेंद पर माइकल ब्रेसवेल के हाथों कैच आउट हुए।

इसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा और रासी वैन डुर डुसेन ने टीम को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई। बावुमा ने चार चौके और एक छक्के की मदद से 71 गेंदों में 56 रन बनाए, लेकिन उन्हें कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने आउट कर दिया।

मिलर का शतक… कीवी स्पिनरों ने SA की पारी को किया बर्बाद (NZ vs SA)

टेम्बा बावुमा के आउट होते ही विकेटों की झड़ी लग गई। सेंटनर ने बावुमा के बाद अपना दूसरा शिकार डुसेन को बनाया, जो शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। डुसेन ने चार चौके और दो छक्कों की मदद से 66 गेंदों में 69 रन बनाए। इसके बाद क्लासेन (NZ vs SA) भी सेंटनर की स्पिन के जाल में फंस गए।

एडेन मार्करम (31) को रचिन रवींद्र ने आउट किया, जिससे दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 189 रन हो गया। इसके बाद वियान मुल्डर (8) स्पिनर माइकल ब्रेसवेल का शिकार बने। वहीं, मार्को जानसेन (3) और केशव महाराज (1) को ग्लेन फिलिप्स ने चलता किया।

218 रनों पर आठ विकेट गिरने के बाद, डेविड मिलर ने जोरदार शॉट्स के साथ मैच का रुख बदलने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मिलर ने मैच की अंतिम गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 67 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

न्यूजीलैंड के लिए कप्तान सेंटनर ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, जबकि ग्लेन फिलिप्स और मैट हेनरी ने दो-दो विकेट हासिल किए। माइकल ब्रेसवेल और रचिन रवींद्र ने भी एक-एक विकेट लिया।

Ayush Badoni-Bishnoi Brilliant Catch : आयुष बडोनी और रवि बिश्नोई ने मिलकर बाउंड्री पर ली शानदार कैच, देखें वीडियो
पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन MLC पद के लिए नॉमिनेट, 16 साल पहले थे सांसद
Golden achievement of daughters of Chhattisgarh : नेशनल बास्केटबॉल में जीता गोल्ड मेडल
Vaibhav Suryavanshi Bal Puraskar: राष्ट्रपति से सम्मान, मैदान से मंच तक चमका युवा सितारा
India Vs SA ODI : शतक सेलिब्रेट कर रहे थे विराट, तभी सिक्योरिटी को चकमा देकर मैदान में घुस आया फैन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Prince Dhaba Inspection
Raipur Prince Dhaba Inspection : प्रिंस ढाबा पर फिर निगम की कार्रवाई, खाने-पीने की चीजों की जांच; पहले भी लग चुका है जुर्माना

Raipur Prince Dhaba Inspection : अब एक बार…

Raigarh Diesel Tanker Accident
Raigarh Diesel Tanker Accident : डीजल टैंकर और कार की टक्कर, टैंकर पलटते ही डीजल लेने जुटे लोग

Raigarh Diesel Tanker Accident : घटना की सूचना…

Missing Youth Murder Case
Missing Youth Murder Case : बलरामपुर में लापता युवक का कटा सिर दफन मिला, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

Missing Youth Murder Case : पुलिस आसपास के…

Two Wheeler Theft Case
Two Wheeler Theft Case : चोरी की स्कूटी से बाइक चोरी करने निकले 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 दोपहिया वाहन बरामद

Two Wheeler Theft Case :पुलिस के अनुसार, गिरोह…

Balod Student Acid Attack
Balod Student Acid Attack : बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, गंभीर हालत

Balod Student Acid Attack :पुलिस मामले की जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?