CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » असीरगढ़ किले के पास सोने की खोज! ग्रामीणों ने कई एकड़ खेतों में कर डाली खुदाई..

असीरगढ़ किले के पास सोने की खोज! ग्रामीणों ने कई एकड़ खेतों में कर डाली खुदाई..

By Newsdesk Admin
06/03/2025
Share

सीजी भास्कर , 6 मार्च |

Contents
  • मुगलकालीन सिक्‍के मिलने का दावा
  • तीन माह पूर्व हुई थी खुदाई की शुरुआत
  • मुगलकाल में किले के पास था टकसाल

जमीन में दबे मुगलकालीन सोने-चांदी के सिक्कों का भंडार तलाशने के लिए इन दिनों असीरगढ़ किले के आसपास सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण खोदाई कर रहे हैं। इनकी संख्या पांच सौ से ज्यादा बताई जा रही है। सांझ ढलते ही ग्रामीण टार्च, फावड़ा, कुदाली, मिट्टी छानने का छन्ना और भोजन-पानी लेकर पहुंच जाते हैं। इसके बाद रात दो से तीन बजे तक सोने की तलाश का काम जारी रहता है। इनमें पुरुषों के साथ महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल होते हैं।

मुगलकालीन सिक्‍के मिलने का दावा

टार्चों की रोशनी के कारण असीरगढ़ किले के आसपास के खेतों में रात के समय दूर से कोई बस्ती होने का आभास होता है। ग्रामीणों की मानें तो कई लोगों को मुगलकालीन सोने के सिक्के मिले हैं, लेकिन कोई खुल कर नहीं बोल रहा है। बताया जाता है कि कुछ लोग स्वर्ण भंडार तलाशने के लिए मेटल डिटेक्टर का उपयोग तक कर रहे हैं। दिन के उजाले में खेतों में दूर-दूर तक हजारों की संख्या में केवल गड्ढे ही नजर आते हैं। हालांकि इस संबंध में अब तक पुलिस और प्रशासन की कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है।

तीन माह पूर्व हुई थी खुदाई की शुरुआत

  • असीरगढ़ किले के पास सिक्कों के लिए खोदाई का सिलसिला करीब तीन माह पूर्व तब शुरू हुआ था।
  • तब इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाइवे पर चल रही खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की अफवाह फैली थी।
  • सूत्रों के अनुसार इस दौरान दो किसानों को चार किलो सोना मिला था, लेकिन पुलिस की जांच में कुछ भी सामने नहीं आया था।
  • इसके बाद से किले के आसपास के खेतों में खोदाई का काम शुरू हो गया था।
  • बीते दस दिन से यह सिलसिला तेज हो गया है। अब वहां करीब पांच सौ लोग खोदाई के लिए पहुंच रहे हैं।

मुगलकाल में किले के पास था टकसाल

  • पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (डीएटीसी) के सदस्य शालिकराम चौधरी और कमरुद्दीन फलक के अनुसार मुगलकाल में असीरगढ़ किले के पास सोने व चांदी के सिक्के ढालने वाला टकसाल हुआ करता था।
  • इसके चलते इसके आसपास बड़ी मात्रा में सिक्के रखे जाते थे। बताया जाता है कि युद्ध के दौरान इसके नष्ट हो जाने के कारण कई जगह स्वर्ण भंडार दबा रह गया।
  • यही अब लोगों को खोदाई में मिल रहा है। शालिकराम चौधरी बताते हैं करीब ढाई सौ साल तक वहां टकसाल था।
  • इसमें मुगलकाल से सिंधिया काल तक सिक्के ढलते थे। दुर्लभ वस्तुओं के संग्रहकर्ता डा. मेजर गुप्ता व अन्य लोगों के पास भी ऐसे सिक्के मौजूद हैं।
  • उन्होंने मांग की है कि प्रशासन को मेटल डिटेक्टर के माध्यम से इस स्वर्ण भंडार को खोज कर राजकोष में जमा कराना चाहिए।
सेक्स, ड्रग्स, ब्लैकमेल… एलॉन मस्क को फंसाने के लिए रूसी जासूसों ने रची थी साजिश, पूर्व FBI एजेंट का दावा
SC-ST एक्ट में फेक केस करने वाले वकील को 10 साल की सजा, कोर्ट बोला-जल्दी जाल में फंसता है चतुर शिकारी
मजिस्ट्रेट की गाड़ी को धक्का लगाती दिखी पुलिस, लग गया जाम और जमकर हुआ बवाल, विडियो वायरल
Nagri Gas Agency : जहां ऑफिस, वहां नहीं मिलती गैस, 3 किमी दूर टंकी लेने पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, परेशानी बढ़ी
अल्टो में सेंट्रो का नंबर, सीमेंट डाला फिर भी दुर्गंध, सुबह ही फेंकी गई थी लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MCB Education Review : शत-प्रतिशत बोर्ड रिजल्ट का लक्ष्य, प्राचार्यों को सौंपी जिम्मेदारी; लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
MCB Education Review : शत-प्रतिशत बोर्ड रिजल्ट का लक्ष्य, प्राचार्यों को सौंपी जिम्मेदारी; लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों…

D.El.Ed Supplementary Exam 2026 : डीएलएड पूरक परीक्षा का टाइम-टेबल जारी, जानें पूरी डेटशीट
D.El.Ed Supplementary Exam 2026 : डीएलएड पूरक परीक्षा का टाइम-टेबल जारी, जानें पूरी डेटशीट

डीएलएड के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है।…

Shashikant AIIMS Raipur : हादसे के बाद 10 साल से जूझ रहे शशिकांत को CM साय की मदद, एम्स में भर्ती, 4 लाख की सहायता मंजूर
Shashikant AIIMS Raipur : हादसे के बाद 10 साल से जूझ रहे शशिकांत को CM साय की मदद, एम्स में भर्ती, 4 लाख की सहायता मंजूर

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद शशिकांत को एम्स…

ICC ODI Ranking : वनडे में टीम इंडिया का जलवा बरकरार, 35 महीने से नंबर 1
ICC ODI Ranking : वनडे में टीम इंडिया का जलवा बरकरार, 35 महीने से नंबर 1

वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया का दबदबा कायम…

Mayawati Akash Anand : मायावती का बड़ा एक्शन, भतीजे आकाश आनंद को बसपा से किया बाहर
Mayawati Akash Anand : मायावती का बड़ा एक्शन, भतीजे आकाश आनंद को बसपा से किया बाहर

आकाश आनंद को बसपा से बाहर करने का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?