CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PDS RICE : गरीबों के हक का निवाला पहुंच रहा धनाढ्य व्यापारियों के यहां…!

PDS RICE : गरीबों के हक का निवाला पहुंच रहा धनाढ्य व्यापारियों के यहां…!

By Newsdesk Admin
06/03/2025
Share
PDS RICE
PDS RICE

सीजी भास्कर, 06 मार्च । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS RICE) के चावल की जमकर कालाबाजारी हो रही है। खाद्य विभाग से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक को इसकी जानकारी होने के बावजूद यह अवैध धंधा धड़ल्ले से जारी है।

बुधवार की शाम ग्राम घूमरगुड़ा में जनपद सदस्य देवेंद्र सिंह राजपूत की सक्रियता के चलते एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया, जिसमें 47 कट्टा चावल (PDS RICE) भरा हुआ था। यह चावल दर्शन सोनी के घर से लोड होकर देवभोग के किसी व्यापारी के पास जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए देवेंद्र सिंह राजपूत ने तत्काल अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) डा. तुलसीदास मरकाम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंचे और पीडीएस चावल से भरी गाड़ी को जब्त कर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

हालांकि, इस मामले में दर्शन सोनी का कहना है कि जब्त किया गया चावल पीडीएस का नहीं है। अब सवाल उठता है कि यदि यह चावल पीडीएस का नहीं है तो इतनी बड़ी मात्रा में यह चावल कहां से आया? प्रशासन इस दिशा में जांच कर रहा है।

इस संबंध में देवभोग अनुविभागीय अधिकारी ने चावल की गुणवत्ता की जांच के लिए क्वालिटी इंस्पेक्टर को पत्र भेजा है। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि जब्त किया गया चावल पीडीएस का है या नहीं। वहीं खाद्य निरीक्षक केतन राणा ने कहा कि यदि पीडीएस चावल की कालाबाजारी पाई जाती है तो मंडी अधिनियम एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

सरकार को हो रहा आर्थिक नुकसान (PDS RICE)

सूत्रों के अनुसार, देवभोग क्षेत्र में व्यापारियों के माध्यम से पीडीएस चावल सीधे राइस मिलों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद वही चावल पुनः नान (छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम) के गोदामों में भेजकर, पीडीएस दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों को वितरित किया जा रहा है। इस प्रकार चावल का एक अवैध चक्र बन चुका है, जिससे सरकार को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

राइस मिलों का भौतिक सत्यापन आवश्यक (PDS RICE)

अगर प्रशासन सख्ती दिखाए और राइस मिलों का भौतिक सत्यापन कराए तो इन मिलों में धान की वास्तविक मात्रा का पता लगाया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि उपार्जन केंद्रों में कटे हुए धान को पहले राइस मिलों में भेजा जाता है फिर इसे व्यापारियों के पास पहुंचाया जाता है। बाद में वहीं धान किसानों के नाम पर उनके पट्टों में दर्ज किया जाता है।

प्रशासन को इस पूरे गोरखधंधे की जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होना यह संकेत देता है कि कहीं न कहीं अधिकारियों की मिलीभगत हो सकती है। क्या प्रशासन इस चावल घोटाले पर कार्रवाई करेगा या यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा? यह एक बड़ा सवाल है।

Chhattisgarh VAT Waiver : व्यापारियों को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ में 25,000 रुपये तक की 10 साल पुरानी VAT देनदारियां होंगी माफ
A young man died after falling from a moving train : हादसे की जांच जारी
DSIR Programme : महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई रफ्तार, एनआईटी रायपुर को STREE परियोजना मंजूर
Dr. Ambedkar Statue Installation : नवा रायपुर विधानसभा परिसर में स्थापित होगी डा. आंबेडकर की 25 फीट ऊंची प्रतिमा
Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Station Ganja Seizure
Railway Station Ganja Seizure : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 12.95 किलो गांजा जब्त, नर्मदा एक्सप्रेस से जबलपुर जाने की तैयारी

Railway Station Ganja Seizure : रेलवे स्टेशनों और…

IPS Sexual Harassment Case
IPS Sexual Harassment Case : IPS रतनलाल डांगी पर यौन शोषण के आरोपों की शुरुआती जांच में गंभीर बातें सामने आईं !

IPS Sexual Harassment Case :पुलिस विभाग की ओर…

MLA Housing Project
MLA Housing Project : माननीयों के फ्लैट का नक्शा बदला…:78 की जगह 90 फ्लैट, लागत 80 करोड़ बढ़ी

MLA Housing Project ; लोक निर्माण विभाग के…

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?