CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दोनों हाथों में बंदूक, IT ऑफिस में ताबड़तोड़ फायरिंग, कर्मचारियों को बनाया ‘मुर्गा’…

दोनों हाथों में बंदूक, IT ऑफिस में ताबड़तोड़ फायरिंग, कर्मचारियों को बनाया ‘मुर्गा’…

By Newsdesk Admin
07/03/2025
Share

सीजी भास्कर 7 मार्च लखनऊ में पूर्व सांसद के पोते ने मचाया तांडवउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका दहल गया.

यहां स्थित एक आईटी कंपनी में पूर्व सांसद के पुत्र ने दहशत फैला दी. उसने कंपनी में घुसकर फिल्मी स्टाइल में गोलियां चलाईं. दोनों हाथों में रिवॉल्वर और पिस्टल लेकर ऑफिस में घुस कर्मचारियों को मुर्गा बना दिया. ऑफिस में रखे कंप्यूटर और फर्नीचर तोड़ दिए. एक कर्मचारी ने जब टोका तो पहले उसे रिवॉल्वर की बट से पीटा, फिर उसपर फायर झोंक दिया. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए फरार होने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़कर पकड़ा. उसके साथ दो अन्य युवक भी थे, जो कंपनी से बाहर खड़े हुए थे. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फायर करने वाले पिस्टल और रिवॉल्वर बरामद की है. आरोपी की पहचना विवेक भदौरिया के रूप में हुई है. उसे पूर्व सांसद अनुज सिंह भदौरिया का पौत्र बताया जा रहा है.फायरिंग की आवाज से फैली दहशतपुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. उधर, जिस कंपनी में फायरिंग की उसके संचालक ने आरोपी विवेक पर रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है.

रात में हुई फायिरंग की घटना से स्थानीय लोग सहम गए. एक बार को वह कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से उन्हें ऑफिस में कुछ गलत होने का एहसास हुआ. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. ऑफिस संचालक अनुज कुमार ने आरोपी विवके के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है.

कर्मचारियों को बनाया मुर्गापुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर फायर करने वाले पूर्व सांसद पौत्र विवेक भदौरिया के खिलाफ केस दर्ज किया है. पीड़ित वैष्णवी इंटरप्राइजेज के संचालक ने पुलिस को बताया कि रात करीब 8 बजे विवेक भदौरिया उनके ऑफिस में घुसा और फायरिंग करने लगा. उसने ऑफिस के कर्मचारियों को घुटने के बल बैठा दिया. जब संचालक ने इसका विरोध किया तो उसे रिवॉल्वर की बट से पीटा गया और उसपर फायर किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

दो महिला दोस्तों को 9 घंटे तक रखा गया डिजिटल अरेस्ट में, साइबर ठग ने वीडियो कॉल पर कराई शर्मनाक हरकत
India Mobile Congress 2025: भारत में इन तारीखों को होगा IMC 2025, केंद्रीय मंत्री ने MWC 2025 में दी जानकारी
वंदे भारत एक्सप्रेस में छत से टपका पानी, यात्रियों का फूटा गुस्सा – फ्री वाटरफॉल अनुभव पर रेलवे की सफाई आई सामने
जन्माष्टमी 2025 पर बांके बिहारी मंदिर में विशेष सुरक्षा: 22 सेक्टर और 4 जोन में बंटा पूरा क्षेत्र
बेटे पर आया बाप को गुस्सा, इस बात से रोकने पर दोनों आंखों में डाल दी उंगलिया…अस्पताल में भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Theft in congress office : बाथरूम से 73 नल की टोटियां गायब

Theft in congress office

AAP leader accused of rape : वोटर आईडी देने के बहाने युवती को बनाया शिकार

AAP leader accused of rape

CG Govt Expense Rules 
CG Govt Expense Rules  : शासकीय व्यय में मितव्ययिता और वित्तीय अनुशासन के लिए वित्त विभाग ने जारी किए नए निर्देश

सीजी भास्कर, 16 मई : छत्तीसगढ़ शासन के…

Petrol Dispute
Petrol Dispute : ज्यादा पेट्रोल नहीं मिलने पर भड़का विवाद, पंप मैनेजर की बीच सड़क पिटाई

सीजी भास्कर, 16 मई। जगदलपुर में पेट्रोल डीजल…

IPL 2026 Hardik Pandya
IPL 2026 Hardik Pandya  : आईपीएल के बीच दूसरी शादी कर रहे हार्दिक पंड्या!

सीजी भास्कर, 16 मई : भारतीय क्रिकेट टीम…

You Might Also Like

देश-दुनिया

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से तबाही, 24 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा बच्चे लापता

05/07/2025
अन्यअपराधदेश-दुनिया

फर्जी पहचान के सहारे बुकिंग लेता था कैब ड्राइवर, रैश ड्राइविंग का वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार

16/08/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

सरगुजा में महिला टीचर से 25 लाख की ठगी, फर्जी जमीन सौदे में पैसे लिए, रजिस्ट्री नहीं की..

25/05/2025
Election Commission
देश-दुनिया

Election Commission : चुनाव आयोग की प्रक्रिया- SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील

17/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?