CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के लिए महाआरती, 11 लीटर दूध से हुआ महादेव का दुग्धाभिषेक

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के लिए महाआरती, 11 लीटर दूध से हुआ महादेव का दुग्धाभिषेक

By Newsdesk Admin
09/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 मार्च। UP News: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में आज रविवार (9 मार्च) को में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. इससे पहले ही देश भर में दुआओं प्रार्थनाओं का दौर जारी है. धर्मनगरी काशी में प्राचीन श्री सारंगनाथ महादेव मंदिर में क्रिकेट फैंस की तरफ से भोलेनाथ की महाआरती दुग्धाभिषेक और हवन करके भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की गई.

क्रिकेट फैंस ने बातचीत के दौरान कहा कि हमारी प्रार्थना है कि जिस प्रकार से पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम शानदार लय में रही है उसी प्रकार वह फाइनल मुकाबले में भी खेले और आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी को अपने नाम करे. विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी से बहुत उम्मीदें हैं और हम चाहते हैं कि सभी खिलाड़ियों पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे.

11 लीटर दूध से हुआ बाबा का दुग्धाभिषेक

प्राचीन धर्म ग्रंथो में वाराणसी के शिव मंदिर श्री सारंगनाथ महादेव का जिक्र है. 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा जहाँ भारतीय टीम की जीत के लिए क्रिकेट फैंस की तरफ से वाराणसी के श्री सारंगनाथ महादेव मंदिर में भव्य पूजन का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रशंसकों द्वारा बाबा का 11 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक किया गया. इसके बाद महाआरती के साथ भारत की जीत के लिए प्रार्थना की गई. इस दौरान बाबा के प्रांगण में क्रिकेट खिलाड़ियों की तस्वीर, भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लगाया गया था.

मंदिर के महंत जी ने भी कहा कि टीम का नेतृत्व कर रहे रोहित शर्मा और सभी खिलाड़ियों पर बाबा का आशीर्वाद बना रहे. वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, जिससे भारतीय टीम की इस टूर्नामेंट में जीत हो. हमारी यही प्रार्थना है.

हवन का भी हुआ आयोजन

श्री सारंगनाथ महादेव मंदिर स्थल पर स्थित हवन कुंड में क्रिकेट प्रशंसकों की तरफ से हवन भी किया गया. इस दौरान भारतीय टीम की जीत के नाम कुंड में आहुति डाली गई. पूजन के बाद क्रिकेट फैंस ने भी टीम इंडिया की जीत के लिए और भारत माता की जय के नारे भी लगाए. ऐसे में 9 मार्च को होने वाले इस मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है.

IPL के बीच क्रिकेट फैंस के लिए डबल धमाका, भारत-साउथ अफ्रीका T20 सीरीज का शेड्यूल जारी
Kane Richardson Retirement : भारत की धरती पर खेला आखिरी मैच, इंजरी ने थाम दी केन रिचर्ड्सन की रफ्तार
IPL 2026 Auction Date : आ गई IPL ऑक्शन की तारीख, 15 नवंबर तक खिलाड़ी होंगे रिटेन, फिर…
IND vs AFG : अभिषेक का तूफानी शतक, फिर गेंदबाजों का कहर, 94 रन पर ढेर अफगानिस्तान
IND vs SA : धर्मशाला टी20 शुभमन गिल के लिए आखिरी मौका! प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बदलाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi Birthday : इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मोदी को किया बर्थडे विश, एक्स पर पोस्ट में बताया...
PM Modi Birthday : इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मोदी को किया बर्थडे विश, एक्स पर पोस्ट में बताया…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (PM Modi Birthday)…

IND vs AFG : अभिषेक का तूफानी शतक, फिर गेंदबाजों का कहर, 94 रन पर ढेर अफगानिस्तान
IND vs AFG : अभिषेक का तूफानी शतक, फिर गेंदबाजों का कहर, 94 रन पर ढेर अफगानिस्तान

भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 3-0…

Balodabazar School Slap Controversy
Balodabazar School Slap Controversy : स्कूल में छात्र को प्रिंसिपल ने मारा थप्पड़, वीडियो बनाने के दौरान हुई घटना

Balodabazar School Slap Controversy : जांच के बाद…

Bengal By-Election News : उपचुनाव से पहले TMC को लगा झटका, EC ने फ्रीज किया चुनाव चिन्ह
Bengal By-Election News : उपचुनाव से पहले TMC को लगा झटका, EC ने फ्रीज किया चुनाव चिन्ह

तृणमूल कांग्रेस (TMC) में घमासान के बीच निर्वाचन…

US Tariff News : 100% टैरिफ वाले बिल को मंजूरी, रूस से तेल खरीदने वालों पर बढ़ेगा दबाव
US Tariff News : 100% टैरिफ वाले बिल को मंजूरी, रूस से तेल खरीदने वालों पर बढ़ेगा दबाव

अमेरिका ने रूस से तेल और गैस खरीदने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?