CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maharashtra: ठाणे में RSS के ट्रेनिंग कैंप पर पत्थरबाजी, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Maharashtra: ठाणे में RSS के ट्रेनिंग कैंप पर पत्थरबाजी, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

By Newsdesk Admin
10/03/2025
Share

सीजी भास्कर 10 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के ट्रेनिंग कैंप पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. जिले के डोंबिवली के कचोरे में रविवार रात को हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. इलाके में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.

पुलिस जांच में जुटी है.तिलकनगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कुमार कदम ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “रविवार रात 8 बजे जब यह घटना हुई, तब आरएसएस शाखा के बच्चे मैदान में प्रशिक्षण ले रहे थे. शिकायत के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. जांच शुरू कर दी है.”एक स्थानीय आरएसएस कार्यकर्ता ने दावा किया कि एक महीने में दो बार प्रशिक्षण सत्रों पर पत्थर फेंके गए हैं. बताते चलें कि पिछले साल अक्टूबर में राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यक्रम के दौरान चाकू और डंडों से कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था.

शरद पूर्णिमा के अवसर पर जयपुर के करणी विहार में खीर बांटे जाने का कार्यक्रम रखा गया था. इसी अज्ञात लोगों ने संघ कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया. हमले में 7 से 8 कार्यकर्ता घायल हो गए, उनको जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया. राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, विधायक गोपाल शर्मा सहित कई हस्तियां घायलों का हालचाल लेने अस्पताल पहुंची थी. इस दौरान कैबिनेट मंत्री राठौर ने अपना गुस्सा जाहिर किया था.उन्होंने बताया, ”खीर वितरण कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन हो रहा था.

इस दौरान कुछ लोग आ गए. उन्होंने पहले खीर की बड़ी डेगची पर लात मारी, फिर गाली-गलौच करने लगे. लोगों ने उन्हें समझाया, तो उन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया. उनको वहीं पकड़ लिया गया. वो फिलहाल पुलिस की कस्टडी में हैं. घायलों स्वयंसेवकों का इलाज चल रहा है. हालात खतरे से बाहर हैं.” 

Allahabad High Court : कानूनी जंग में ‘बाप-बेटी’ आमने-सामने! IPS पिता ने सिपाही को बर्खास्त किया, वकील बेटी ने हाई कोर्ट से वापस दिलवाई नौकरी
Naresh Kejriwal CA Case : सुबह-सुबह ED की बड़ी कार्रवाई, CA नरेश केजरीवाल के कई ठिकानों पर छापेमारी
Pulses Import Duty : किसानों की बड़ी जीत…! अब पीली मटर पर 30% आयात शुल्क, बढ़ेगा देसी दालों का दाम और मुनाफा
वंदे भारत स्कूटर के बाद अब यात्रियों को शीघ्र मिलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सुविधा, जानिए कब से दौड़ेगी यह ट्रेन …❓
Amit Shah Statement Naxalism : नक्सलवाद पर सरकार का बड़ा दावा, अमित शाह बोले – छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्त, पुलिस के साहस को किया नमन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Fraud
Raipur Fraud :  गृहमंत्री का पीए बनकर 25 लाख की ठगी, नौकरी और ट्रांसफर के नाम पर 15 लोग फंसे

रायपुर में सरकारी नौकरी और ट्रांसफर कराने का…

Kawardha Bemetara Highway : सड़क पर पशु दिखे तो डिप्टी CM ने आधी रात अधिकारियों को जमकर लगाई क्लास
Kawardha Bemetara Highway : सड़क पर पशु दिखे तो डिप्टी CM ने आधी रात अधिकारियों को जमकर लगाई क्लास

सीजी भास्कर, 7 अक्टूबर : कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर…

Korba Theft
Korba Theft : दर्री में एक रात दो दुकानों में चोरी, छप्पर तोड़कर नकदी और सामान ले गए चोर

कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में एक ही…

Mobile Tower Incident : मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने SDRF को बुलाया
Mobile Tower Incident : मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने SDRF को बुलाया

तखतपुर में मोबाइल टावर पर युवती के चढ़ने…

Brother Murder Case : भाई की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया फैसला
Brother Murder Case : भाई की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया फैसला

तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम घुलघुल में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?