CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दरोगा रहते मर्डर किया, DSP बनने के बाद मिली सजा; 26 साल तक चला केस… सर्विस रिकॉर्ड में छिपाया था मामला

दरोगा रहते मर्डर किया, DSP बनने के बाद मिली सजा; 26 साल तक चला केस… सर्विस रिकॉर्ड में छिपाया था मामला

By Newsdesk Admin
11/03/2025
Share

सीजी भास्कर 11 मार्च बिहार के पूर्णिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दरोगा ने एक मुकदमे में आरोपी को घर से उठाया और थाने ले जाते समय बीच रास्ते में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. बाद में मामले को एनकाउंटर बता दिया. इस मामले में आरोपी दरोगा के खिलाफ उसी के थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था.

बावजूद इसके, आरोपी दरोगा ने इस मुकदमे का विवरण अपने सर्विस रिकार्ड में नहीं चढ़ने दिया. 26 साल तक यह दरोगा अपनी नौकरी और प्रमोशन का लाभ लेता रहा. अब जब उसे कोर्ट ने इसी मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई है.आरोपी दरोगा को सजा मिलते ही इस मामले में अंधेरे में रहे आला अधिकारियों की आंख खुल गई है. अब जांच कराया जा रहा है कि 26 साल तक आरोपी दरोगा के खिलाफ चली अदालती कार्रवाई का विवरण उसके सर्विस रिकार्ड में क्यों नहीं है. यह सवाल इसलिए भी गंभीर हो गया है कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच सीबीआई ने की है. मामला पूर्णिया जिले के बिकौठी थाने का है. आरोपी दरोगा मुखलाल पासवान 26 साल पहले इस थाने का थानाध्यक्ष था.

सर्विस रिकार्ड पर नहीं चढ़ने दिया था मामलापूर्णिया की सीबीआई अदालत ने पिछले साल अक्टूबर महीने में उसे फर्जी एनकाउंटर केस में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. सजा के वक्त आरोपी दरोगा प्रमोशन पाकर पहले इंस्पेक्टर और फिर डिप्टी एसपी बन गया और उसकी तैनाती दरभंगा में स्पेशल ब्रांच के डीएसपी के रूप में हो गई. हालांकि कोर्ट में सजा के ऐलान के बाद उसे अरेस्ट कर जेल तो भेज दिया गया, लेकिन फिर नया मामला यह सामने आ गया कि आखिर कैसे आरोपी दरोगा ने इस मुकदमे का विवरण 26 साल तक अपने सर्विस रिकार्ड में नहीं चढ़ने दिया.

डीआईजी पूर्णिया को मिली जांच की जिम्मेदारीबिहार पुलिस के आला अधिकारी अब उन चेहरों की भी तलाश में जुटे हैं, जिन्होंने ऐसा करने में दरोगा मुखलाल की मदद की. अब बिहार पुलिस हेडक्वार्टर से मामले की जांच पूर्णिया रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल को सौंपा गया है. दरअसल, बिहार पुलिस सेवा की नियमावली के मुताबिक किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ किसी तरह का मुकदमा दर्ज होता है तो इसका विवरण उसके सर्विस रिकार्ड में चढ़ाया जाता है. इस प्रकार मुकदमे का निर्णय होने तक आरोपी पुलिसकर्मी को प्रमोशन का लाभ नहीं मिलता.

केरल स्कूलों में विवाद: देश के सबसे साक्षर राज्य में धार्मिक कट्टरता का साया?
फ्लाइट AI-171 क्रैश: अहमदाबाद में 275 जिंदगियां खत्म, लविंग क्रिकेटर दीर्ध पटेल को क्रिकेट जगत ने दी श्रद्धांजलि
रायपुर शोरूम चोरी का खुलासा: कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, चार आरोपी गिरफ्तार….
New GST Version in India : दिवाली से पहले खत्म होंगे 28% और 12% टैक्स स्लैब, जानिए क्या होगा सस्ता
‘रोहित शर्मा मोटे हैं’… कांग्रेसी नेता का विवादित पोस्ट, बताया भारत का सबसे खराब कप्तान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Airport Privatization
Raipur Airport Privatization : रायपुर एयरपोर्ट के निजीकरण की तैयारी, 50 साल के लिए प्राइवेट कंपनी को मिलेगा संचालन

Raipur Airport Privatization : निजी कंपनी के हाथों…

Owaisi Vande Mataram Controversy
Owaisi Vande Mataram Controversy : ओवैसी का PM मोदी पर हमला, बोले- क्या गांधी और टैगोर से ज्यादा समझदार हैं?

Owaisi Vande Mataram Controversy : बीजेपी का आरोप…

BJP Seva Sankalp Abhiyan
BJP Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा का एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव-गांव तक पहुंचेगी सेवा गतिविधियां

BJP Seva Sankalp Abhiyan : अभियान में आंगनबाड़ी…

Mohla Manpur Murder Case
Mohla Manpur Murder Case : अफेयर के शक और घरेलू विवाद में जीजा की हत्या, साले समेत 4 गिरफ्तार

Mohla Manpur Murder Case : हत्या के बाद…

Raipur Trainee SI Bribery Case
Raipur Trainee SI Bribery Case : रायपुर में ट्रेनी SI निलंबित, फर्जी व्यापमं आदेश की जांच में रिश्वत मांगने का आरोप

Raipur Trainee SI Bribery Case : पुलिस फर्जी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?