CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नशे में पत्नी को तलवार दिखाकर धमकाया! रायगढ़ में आरोपी पति गिरफ्तार, दूसरे केस में 3 आदतन अपराधी भी जेल भेजे गए..

नशे में पत्नी को तलवार दिखाकर धमकाया! रायगढ़ में आरोपी पति गिरफ्तार, दूसरे केस में 3 आदतन अपराधी भी जेल भेजे गए..

By Newsdesk Admin
12/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 मार्च |

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नशे में तलवार दिखाकर पत्नी को जान से मारने की धमकी देने वाले पति और मारपीट के 3 आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक कोड़ातराई का रहने वाला अमित साहू (35) घरेलू विवाद को लेकर शराब के नशे में अपनी पत्नी गणेशी साहू के गाली-गलौज कर रहा था।

जब उसे मना किया गया, तो अमित साहू ने तलवार निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाद बढ़ रहा था, जिसे देखते हुए उसकी पत्नी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से जूटमिल थाना पहुंची।

ऐसे में जूटमिल पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि मोहल्ले में अमित तलवार लहराते हुए गाली-गलौज करते हुए लोगों को डरा रहा है।

इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घेराबंदी करते हुए किसी तरह उसे पकड़ लिया। इसके बाद थाना लाकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

लादेन समेत उसके 2 साथी गए जेल

दूसरे मामले में धनागर कटहरी का रहने वाला प्रेम सारथी 21 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 मार्च को पुरानी रंजिश को लेकर विकास वैध उर्फ लादेन यादव विकास चौहान और मार्शल यादव ने गाली-गलौज मारपीट की। शराब की बोतल सिर पर फोड़ते हुए मुक्कों से पीटा।

जिसके बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तालाश कर रही थी। जहां होली पर्व को देखते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों जूटमिल क्षेत्र से धर दबोचा। जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे उन्हें जेल भेज दिया गया है।

होली को देखते हुए लगातार कार्रवाई

इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि पत्नी को तलवार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर आसपास क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले को पकड़ा गया है। साथ ही मारपीट के तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। होली को लेकर हुड़दंगकारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Elephant Viral Video : रायगढ़ में हाथियों को दौड़ाया, पत्थर और पटाखे फेंके; VIDEO वायरल होने के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार
शक्तिपीठ हाईवे को मंजूरी, महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में कई बड़े अहम फैसले
रिटायर्ड महिला अधिकारी का शव 8 दिन तक कमरे में सड़ता रहा, पुलिस बेटे से करेगी पूछताछ…
 Vehicle Challan Delhi : दिल्ली में प्रदूषण पर कड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 11 हजार से ज्यादा वाहनों का चालान — निगरानी और सख्त
Railway Modernization  : छत्तीसगढ़ को रेलवे की बड़ी सौगात, 17 जुलाई को नए स्वरूप में खुलेंगे सरोना और बालोद स्टेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Pathway Grill Theft
Raipur Pathway Grill Theft : नगर निगम के पाथवे से लोहे की ग्रिल चोरी, सरकारी संपत्ति पर उठे सुरक्षा के सवाल

Raipur Pathway Grill Theft :रायपुर नगर निगम की…

Chhattisgarh Tender Dispute
Chhattisgarh Tender Dispute : गुड़ खरीदी में करोड़ों का अतिरिक्त खर्च! टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल

Chhattisgarh Tender Dispute: खाद्य विभाग की सचिव रीना…

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?