CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी से उठाए 25 लोगों ने Uttarakhand Police के सामने खोला राज, अब होगा और बड़ा ऑपरेशन!

यूपी से उठाए 25 लोगों ने Uttarakhand Police के सामने खोला राज, अब होगा और बड़ा ऑपरेशन!

By Newsdesk Admin
12/03/2025
Share

बरेली , 12 मार्च 2025 :

Uttarakhand Police उत्तराखंड पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बरेली में छापेमारी की और 25 तस्करों और सप्लायर्स से पूछताछ की । इस कार्रवाई से ड्रग माफिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि उत्तराखंड में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को घर से उठाकर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

पांच घंटे के आपरेशन में बरेली में जाकर 25 तस्करों और सप्लायरों से पूछताछ के बाद भले ही उत्तराखंड की ऊधम सिंह नगर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया हो, लेकिन पुलिस की यह कार्रवाई राज्य के साथ ही अन्य प्रदेशों के ड्रग्स सप्लायरों को एक चेतावनी है कि उत्तराखंड में मादक पदार्थ की तस्करी की तो उन्हें घर से उठा ले जाएंगे। जिसके बाद से ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत पुलिस की ओर से की जा रही ड्रग्स माफिया में कार्रवाई का इंटरनेट मीडिया में खूब चर्चा हो रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को पूरा करने के लिए उत्तराखंड पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस छह माह में 150 से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर करोड़ों का मादक पदार्थ पकड़ चुकी है। साथ ही छह से अधिक तस्कराें को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है।

इसी कड़ी में रविवार देर रात ऊधम सिंह नगर पुलिस ने उत्तराखंड में मादक पदार्थों के सप्लाई करने वाले सबसे बड़े गढ़ बरेली के अगरास और फतेहगंज पश्चिमी में कार्रवाई की थी। जिसमें यूपी के मादक पदार्थों के सप्लायरों और तस्करों की गिरफ्तारी को ऊधम सिंह नगर से 50 से अधिक वाहनों में गए 300 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने पांच घंटे में मिशन पूरा किया था।

शस्त्रों से लैस पुलिस कर्मियों ने चिह्नित सप्लायर और तस्करों के घरों की घेराबंदी कर उन्हें भागने का मौका नहीं दिया। इस दौरान करीब दो घंटे बरेली के अगरास और फतेहगंज पश्चिमी से 25 लोगों को पकड़कर लाया गया। कार्रवाई इतनी गुप्त थी कि यूपी पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी थी। हालांकि लाए गए सभी लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें स्वजन के सुपुर्द कर दिया

माना जा रहा है कि ऊधम सिंह नगर पुलिस की यह कार्रवाई उत्तराखंड में ड्रग्स तस्करी से जुड़े लोगों के साथ ही यूपी समेत अन्य राज्यों के सप्लायर और तस्करों के लिए एक चेतावनी है। जिसमें ऊधम सिंह नगर पुलिस का सख्त संदेश है कि उत्तराखंड में ड्रग्स की तस्करी में संलिप्तता मिली तो उन्हें घर से उठाकर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

सप्लायर और तस्कराें के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर

रुद्रपुर: बरेली के अगरास और फतेहगंज पश्चिमी में दबिश देकर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े 25 लोगों को भले ही पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। लेकिन उनसे जुड़े यूपी और उत्तराखंड के तस्कराें तक अब पुलिस पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसके लिए बरेली से पकड़कर ऊधम सिंह नगर लाए गए सप्लायर और तस्करों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों की मानें तो सीडीआर मिलने के बाद कई तस्करों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। ऊधम सिंह नगर पुलिस के तीन सौ जवानों ने रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि एसएसपी मणिकांत मिश्रा की अगुवाई में बरेली के अगरास और फतेहगंज पश्चिमी में दबिश दी। जहां पूर्व में चिह्नित करीब 25 मादक पदार्थों के सप्लायर और तस्करों को पकड़ा गया। जिसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पुलभट्टा थाने ले आई। जहां पुलिस अधिकारियों के साथ ही एसओजी ने पूछताछ की।

UCC से बाहर रहेंगे आदिवासी समुदाय, किरेन रिजिजू ने कहा- मिलेगी परंपरा के साथ जीने की आज़ादी
पंजाब के मजीठा जहरीली शराब कांड पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, ‘दोषी कोई भी क्यों न हों, सजा मिलेगी’
24K Gold Price : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी, लगातार दूसरे दिन लुढ़के दाम, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राजील में देखी टमाटर की खेती, सिंचाई का अनोखा तरीका भी बताया
फिर भड़की हिंसा, दुर्गा विसर्जन जुलूस में उपजा बवाल लगातार बढ़ रहा, लाठी डंडों के साथ उतरे सड़क पर, कई गाड़ियां व दुकानों में लगाई आग

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

बिलकिस बानो केस में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दो…

CG D.Ed Candidates Protest : 11 दिन में दूसरी बार घिरा शिक्षा मंत्री का बंगला, 2300 पदों पर नियुक्ति के लिए फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
CG D.Ed Candidates Protest : 11 दिन में दूसरी बार घिरा शिक्षा मंत्री का बंगला, 2300 पदों पर नियुक्ति के लिए फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी

2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति (CG D.Ed…

Rahul Gandhi Bharat Summit Controversy : विदेशी नेता के नारे पर राहुल गांधी की तालियां! BJP ने पूछा- भारत को बदनाम करना ही एजेंडा
Rahul Gandhi Bharat Summit Controversy : विदेशी नेता के नारे पर राहुल गांधी की तालियां! BJP ने पूछा- भारत को बदनाम करना ही एजेंडा

हैदराबाद में आयोजित भारत समिट (Rahul Gandhi Bharat…

Ramayana Box Office Collection : रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर महाधमाका! 11 दिन में दुनियाभर से कमाए 1,384 करोड़
Ramayana Box Office Collection : रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर महाधमाका! 11 दिन में दुनियाभर से कमाए 1,384 करोड़

फिल्म की कमाई (Ramayana Box Office Collection) ने…

Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन
Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन

मुख्यमंत्री ने जशपुर प्रवास के दौरान नगर पंचायत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?