CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बंद हों मुस्लिमों की शराब की दुकानें’, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने योगी सरकार से की ये खास डिमांड

बंद हों मुस्लिमों की शराब की दुकानें’, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने योगी सरकार से की ये खास डिमांड

By Newsdesk Admin
12/03/2025
Share

सीजी भास्कर 12 मार्च ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने शराब के कारोबार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शराब के कारोबार को हराम बताते हुए मुसलमानों के नाम से जारी ठेकों के लाइसेंस रद्द करने की मांग की है. उनके इस बयान के बाद शराब के कारोबार को लेकर नई बहस छिड़ गई है.

रजवी ने कहा कि इस्लाम में शराब पीना और उसका व्यापार कराना दोनों ही हराम हैं. उन्होंने मुसलमानों से अपील किया है कि वो शराब और इसके कारोबार से दूर रहें.इसी क्रम में उन्होंने ने सरकार से भी आग्रह किया है कि मुसलमानों के नाम से जारी लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए. उन्होंने कहा कि मुसलमान न शराब पी सकते न इसका कारोबार कर सकते हैं. यह ना केवल एक हानिकारक पदार्थ है, बल्कि इसके व्यापार में लिप्त होना इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ है.

उन्होंने कुरान और हदीस के हवाले से तर्क दिया कि शराब इंसान की सोचने-समझने की क्षमता को कमजोर कर देती है. शरीयत के अनुसार समाज में कई बुराइयों की यह जड़ है.मौलाना के मुताबिक एक सच्चे मुसलमान को न केवल शराब के सेवन से बचना चाहिए, बल्कि इस व्यापार से भी दूरी बनाकर रहना चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि शराब पीने और इसके व्यापार में शामिल होने से व्यक्ति अपने धार्मिक सिद्धांतों का उल्लंघन करता है. शराब के कारण इंसान की निर्णय क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे समाज में अनियंत्रित और हानिकारक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है.

इस मुद्दे पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि मुस्लिम नामों पर जारी शराब लाइसेंस को तुरंत निरस्त किया जाए. यदि सरकार ऐसा करती है तो न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से साफ संदेश जाएगा, बल्कि समाज में शराब के नकारात्मक प्रभाव को भी कम किया जा सकेगा. इससे पहले मौलाना शहाबुद्दीन क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रोजा न रखने पर बयान देकर सुर्खियों में रहे थे. इसी क्रम में उन्होंने नया बयान देकर इस्लाम में शराब को लेकर नई बहस शुरू हो गई है.

गैंगस्टर के निशाने पर एक्टर! मुंबई पुलिस ने हत्या को अंजाम देने से पहले हथियारों के साथ पकड़े 5 बदमाश
किस शहर ने बदली युवाओं की धड़कनें? मध्य प्रदेश में बढ़ती Student Mental Health Crisis ने खड़ी की नई चुनौती
Diwali Travel Fare Hike: इंदौर में हवाई और रोड सफर पर भारी किराया, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
Viral News: बिहार का शख्स ‘लेट’ हुआ तो सीधे रनवे पर पहुंच गया फ्लाइट पकड़ने, मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप!
हरियाणा पूर्व वित्त मंत्री की माता के शोक श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए विधायक रिकेश सेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mandagiri Tourism
Mandagiri Tourism : धमतरी की इस पहाड़ी पर छिपा है आस्था और प्रकृति का संगम, मुचुकुंद ऋषि की तपोस्थली बनेगी पर्यटन का नया केंद्र

धमतरी के वनांचल नगरी सिहावा क्षेत्र में एक…

AAP Chhattisgarh : आजादी के 80 साल बाद भी 38 गांवों में नहीं पहुंची बिजली

छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था (Power Supply) को लेकर…

Pesticide Inspection : कीटनाशक दुकानों पर छापा, 3 विक्रेताओं को नोटिस

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : खरीफ सीजन में…

India vs Sri Lanka Test : लंका में बजा भारत का डंका! सीरीज में 1-0 की बढ़त
India vs Sri Lanka Test : लंका में बजा भारत का डंका! सीरीज में 1-0 की बढ़त

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट…

Raksha Bandhan Holiday :  28 अगस्त को बैंक-कोषालय बंद, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Raksha Bandhan Holiday :  28 अगस्त को बैंक-कोषालय बंद, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन के मौके पर छत्तीसगढ़ में छुट्टी (Raksha…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?