CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दादा ने पोते को मारी एयरगन से गोली: पेट में धंसा 2MM का छर्रा, डॉक्टर बोले – स्लो प्वाइजन से जा सकती है जान…

दादा ने पोते को मारी एयरगन से गोली: पेट में धंसा 2MM का छर्रा, डॉक्टर बोले – स्लो प्वाइजन से जा सकती है जान…

By Newsdesk Admin
12/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 मार्च |

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में दादा ने अपने 4 साल के पोते को एयरगन से गोली मार दी। एयरगन से निकला 2MM का छर्रा बच्चे के पेट में फंस गया है। शरीर में जहर फैलने (स्लो प्वाइजन) से बच्चे की जान जा सकती है। मामला धनोरा थाना क्षेत्र के बनियागांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे का नाम प्रियांशु है। एयरगन से गोली लगते ही प्रियांशु बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। बच्चे के माता-पिता ने बेहोशी की हालत में केशकाल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 11 मार्च को प्रियांशु अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान वह शरारत भी कर रहा था। इसी बात से उसके छोटे दादा को गुस्सा आ गया। उसने घर पर रखी एयरगन बच्चे पर तान दी, जिससे डर की वजह से बच्चा यहां-वहां भागने लगा।

दादा ने पहले उसे डराया, लेकिन जब वह पकड़ में नहीं आया तो एयरगन से फायरिंग कर दी। गन से निकला छर्रा बच्चे के पेट में धंस गया। केशकाल अस्पताल के डॉक्टर्स ने अस्पताल में एक्स-रे किया। इसमें पता चला कि सीने के ठीक नीचे मांसपेशियों में 2MM का छर्रा फंसा हुआ है।

स्लो पॉइजन से जान का खतरा

डॉक्टर डीके बिसेन ने दैनिक भास्कर से कहा कि छर्रे का मूवमेंट नहीं है। छर्रा लगने के बाद शरीर के अंदर और बाहर दोनों तरफ से खून नहीं निकला है। 2MM के छर्रा को जितनी जल्दी निकाल लिया जाए उसके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। वरना जहर धीरे-धीरे शरीर में फैल सकता है।

डॉक्टर डीके बिसेन ने बताया कि केशकाल में छर्रा निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे फौरन कोंडागांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।फिलहाल बच्चे की स्थिति ठीक है।

SDOP बोले- जांच जारी

केशकाल SDOP अरुण नेताम ने दैनिक भास्कर से कहा कि दादा ने एयरगन से गोली चलाई है। थाना प्रभारी मौके पर हैं। परिजनों का बयान ले रहे हैं। जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं SDOP से पूछा गया कि क्या एयरगन रखना गैरकानूनी है या फिर इसके लिए लाइसेंस की जरूरत होती है?

इस पर उन्होंने कहा कि न तो गैरकानूनी है और न ही लाइसेंस की जरूरत होती है। इसका इस्तेमाल सिर्फ पक्षियों के शिकार के लिए होता है। फिलहाल हम कार्रवाई कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने एयरगन के लिए नियम तय किए हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध है एयरगन

एयरगन ऑनलाइन या ऑफलाइन आसानी से उपलब्ध हैं। एयरगन पिस्टल (शॉर्ट गन) की कीमत 3 हजार से 4 हजार रुपए तक है। एयरगन स्नाइपर (लॉन्ग गन) की कीमत बेसिक 5 हजार से 10 हजार रुपए तक है। इससे ज्यादा कीमत में बेहतर क्वालिटी की गन मिल जाती है। गांव-गांव में अब पक्षियों के शिकार के लिए ग्रामीण एयरगन रखने लगे हैं।

इसके लिए लगता है लाइसेंस

कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने कलेक्टर्स को पत्र के माध्यम से कहा था कि एयरगन के लिए भी लाइसेंस देना अनिवार्य कीजिए, जिसके बाद 22 बोर या उससे अधिक बोर वाली एयरगन रखने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया, जबकि थूथन ऊर्जा 20 जूल से कम और कैलिबर 0.177 इंच से कम है, तो एयरगन और एयर राइफल के लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती है।

लाइसेंस पाने के लिए ये हैं नियम

  • एयरगन के लिए आपको कलेक्टर कार्यालय में आवेदन करना होगा।
  • लाइसेंस के लिए 1 हजार रुपए फीस और रिन्यूअल के लिए 500 रुपए फीस लगेगी।
  • लाइसेंस के लिए पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID, राशन कार्ड जैसे दस्तावेज की जरूरत होगी।
  • लाइसेंस लेने के लिए पूरी प्रक्रिया निर्धारित है। जिसकी जानकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय से भी मिल सकती है।
  • नए नियम में .22 बोर एयरगन रखने वाले लोगों के लिए शस्त्र लाइसेंस लेना अनिवार्य है।
Water Development Review : सीएम साय ने अधिकारियों की लगाई क्लास, बोले- हर सप्ताह मुझे चाहिए…!
राम मंदिर के पास बनेगा अभिताभ बच्चन के पिता का मेमोरियल, बिग बी ने खरीदा 54000 स्क्वायर फीट जमीन
MLAs will leave for Bihar tomorrow : आज दीपावली भेंट कर सुबह पटना रवाना होंगे विधायक रिकेश
इंस्टा रील के चक्कर में गंगनहर में कूदी महिला! वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने थमाया चालान
MP: साइबर ठगों से साठगांठ के आरोप में ऐशबाग थाना प्रभारी सस्पेंड, भोपाल पुलिस कमिश्नर की कड़ी कार्रवाई..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

देश-दुनिया

गांजा नहीं दिया तो मार डाला… हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी, सुपौल का मामला

06/05/2025
देश-दुनिया

बिहार: आज पटना की सड़कों पर उतरेंगे राहुल-तेजस्वी, साथ मिलकर करेंगे चक्का जाम

09/07/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डशिक्षा

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर में स्थायी शिक्षक की मांग, अभिभावकों और छात्रों का धरना जारी

02/04/2025
अपराधछत्तीसगढ़

Raipur Double Murder Case : घरेलू विवाद बना खूनी खेल! रायपुर में पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

01/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?