CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kisan Ne Khaya Jahar : तहसील आफिस में किसान ने खाया जहर, तहसीलदार पर लगे गंभीर आरोप

Kisan Ne Khaya Jahar : तहसील आफिस में किसान ने खाया जहर, तहसीलदार पर लगे गंभीर आरोप

By Newsdesk Admin
12/03/2025
Share
Kisan Ne Khaya Jahar
Kisan Ne Khaya Jahar

सीजी भास्कर, 12 मार्च । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सुहेला तहसील कार्यालय में भूमि विवाद से मानसिक रूप से परेशान 67 वर्षीय किसान हीरालाल साहू ने बुधवार को तहसील कार्यालय में तहसीलदार के कथित दुर्व्यवहार से आहत होकर कीटनाशक दवा (Kisan Ne Khaya Jahar) खा ली। इतना ही नहीं, उसने अपने 35 वर्षीय पुत्र मालिक राम के मुंह में भी जहर डालने का प्रयास किया। फिलहाल किसान का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई है और उन्हें बलौदाबाजार जिला अस्पताल रेफर किया है।

पीड़ित किसान के पुत्र मालिक राम ने बताया कि उसके दादा के नाम की 52 डिसमिल भूमि पर गांव के ही शिवकुमार साहू ने कब्जा कर रखा है। इस मामले को लेकर उन्होंने तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था, लेकिन कई पेशियों के बाद भी न्याय नहीं मिला।

पिछली पेशियों में भी तहसीलदार कुणाल सरवैया द्वारा अपमानित किया गया था और बुधवार को जब उनके पिता ने तहसीलदार से शीघ्र निराकरण की मांग की तो तहसीलदार ने डांटकर भगा दिया और पुलिस बुलाने की धमकी दी। इससे आहत होकर हीरालाल साहू ने जेब से कीटनाशक निकालकर पी लिया।

प्रशासनिक रवैये पर उठे सवाल (Kisan Ne Khaya Jahar)

घटना की जानकारी मिलने पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर वर्मा और पूर्व समिति अध्यक्ष संतोष चंद्राकर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर डाक्टरों से उचित इलाज की अपील की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के राजस्व मंत्री क्षेत्र के विधायक होते हुए भी अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं।

तहसीलदार ने आरोपों को नकारा (Kisan Ne Khaya Jahar)

तहसीलदार कुणाल सरवैया ने किसान के आरोपों को नकारते हुए कहा कि हीरालाल साहू न्यायालय पर दबाव बना रहे थे, जबकि उनके प्रकरण पर उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी नरेश दीवान ने बताया कि किसान द्वारा तहसील कार्यालय में जहर खाने की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल किसान की स्थिति गंभीर बनी हुई है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

पिता ने डांटा तो रेलवे पटरी पर जा लेटा, ट्रेन आई तो डर से भागा मगर ले ली चपेट में, आनन फानन हास्पीटल ले गए मगर नहीं बची जान
बिहार में दिवाली से पहले ‘मातम’ जहरीली शराब पीने से 30 से ज्यादा लोगों की मौत, कई लोगों की आंखों की रोशनी गायब
पेट्रोल चोरी का विरोध : युवक को जिंदा जलाया, मदद में आए पड़ोसी को मारी गोली
स्टूडेंट को टीचर की बेटी से हुआ प्यार, मंदिर में कर ली शादी तो मचा बवाल
Capsule Vehicle Accident  :  कैप्सूल वाहन की टक्कर से शराब दुकान के दो कर्मचारियों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

छात्र को निष्कासन की कार्रवाई (Child Rights Commission)…

Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान
Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान

रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 (Chhattisgarh MSME)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?